पॉक्सो एक्ट के अंतर्गत गिरफ्तार कर युवक को न्यायालय भेजा गया

Arrested under the Poxo Act, the youth was sent to the court

पॉक्सो एक्ट के अंतर्गत गिरफ्तार कर युवक को न्यायालय भेजा गया

दुबहर, बलिया. स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत संवरूबांध निवासी सदन वर्मा ने थाने पर लिखित तहरीर देकर बताया कि उनकी 14 वर्षीय पुत्री कोअखार ग्रामसभा निवासी जावेद खान उर्फ राजा पुत्र निजामुद्दीन बहला-फुसलाकर कहीं लेकर चला गया है. पुलिस ने तत्काल घटना की जानकारी करते ही प्राथमिकी दर्ज कर ली.
इस बात की जानकारी होते ही जावेद लड़की के साथ सवरूबांध पहुंचकर लड़की को छोड़ भागने की फिराक में था तभी मुखबिर से सूचना प्राप्त होने के उपरांत उप निरीक्षक जयशंकर राठौर अपने दल बल के साथ अखार चट्टी से गिरफ्तार कर लिए. साथ ही लड़की का मेडिकल जांच कराई गई. जावेद को 363, 366ए,376 एवं 506 पास्को एक्ट के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया.