Skip to content
26 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia LIVE Since 2012 | Published by Mriegank SHEKHAR

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • VIRAL न्यूज़
  • 24 जनवरी को दीक्षांत समारोह, गोल्ड मेडलिस्ट में 75 फीसदी छात्राएं
  • VIRAL न्यूज़
  • बलिया शहर

24 जनवरी को दीक्षांत समारोह, गोल्ड मेडलिस्ट में 75 फीसदी छात्राएं

विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर कल्पलता पांडेय ने शुक्रवार को विश्वविद्यालय सभागार में प्रेस वार्ता कर इसकी जानकारी दी. उन्होंने कहा कि गोल्ड मेडलिस्ट में 75 फीसदी से अधिक छात्राओं की संख्या यह साबित करता है कि जनपद में लड़कियां मेहनत कर रही है. यह यहां के छात्र और छात्रा दोनों के लिए प्रेरणादायी है. उन्होंने कहा कि पिछले दीक्षांत समारोह में मैंने विश्वविद्यालय को बेहतर बनाने के लिए जो भी वादे किए थे, उसमें ज्यादातर पूरे हुए हैं. संकुल बनाने को कहा था. वर्तमान में जनपद में 14 संकुल बनाए गए। एक संकुल में 10 से 12 महाविद्यालयों को रखकर शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर बनाने का प्रयास जारी है। महाविद्यालयों को क्षेत्रीय लोगों के साथ बैठक करने को कहा गया है और उसकी रिपोर्ट भी जमा करने के निर्देश हैं.
Central Desk 22 January, 2022 1 minute read
vc Jan Nayak

बलिया: जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय का तीसरा दीक्षांत समारोह 24 जनवरी को आयोजित होगा. इसमें विभिन्न विषयों में अव्वल आने वाले कुल 33 विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल प्रदान किया जाएगा. इसमें 8 छात्र व 25 छात्राएं हैं. दीक्षांत समारोह में कुल 22621 छात्र-छात्राओं को उपाधि वितरित की जाएगी, जिसमें स्नातक के 7851 छात्र व 9148 छात्राओं संग कुल 16999 तथा परास्नातक में 2307 छात्र व 3315 छात्राओं सहित कुल 5622 छात्र-छात्राएं शामिल हैं. इसके अलावा खेल के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने वाले एक छात्र को भी गोल्ड मेडल दिया जाएगा.

विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर कल्पलता पांडेय ने शुक्रवार को विश्वविद्यालय सभागार में प्रेस वार्ता कर इसकी जानकारी दी. उन्होंने कहा कि गोल्ड मेडलिस्ट में 75 फीसदी से अधिक छात्राओं की संख्या यह साबित करता है कि जनपद में लड़कियां मेहनत कर रही है. यह यहां के छात्र और छात्रा दोनों के लिए प्रेरणादायी है. उन्होंने कहा कि पिछले दीक्षांत समारोह में मैंने विश्वविद्यालय को बेहतर बनाने के लिए जो भी वादे किए थे, उसमें ज्यादातर पूरे हुए हैं. संकुल बनाने को कहा था. वर्तमान में जनपद में 14 संकुल बनाए गए। एक संकुल में 10 से 12 महाविद्यालयों को रखकर शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर बनाने का प्रयास जारी है। महाविद्यालयों को क्षेत्रीय लोगों के साथ बैठक करने को कहा गया है और उसकी रिपोर्ट भी जमा करने के निर्देश हैं. विवि की ओर से अरविंद नेत्र पांडेय इसकी मानिटरिंग कर रहे हैं.

उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष के किए वादे के मुताबिक नए कोर्स भी विश्वविद्यालय में शुरू हुए। बीएससी कृषि व एमएससी हॉर्टिकल्चर की क्लास केंपस में ही चल रही है. मैथ और फिजिक्स की ऑनलाइन क्लास तो चल रही है, लेकिन पहली फरवरी से कैम्पस में भी क्लास शुरु हो जाएगी. पीजी डिप्लोमा के सभी विषयों के अध्यापक नियुक्त कर दिए गए हैं. निर्माण की बात की जाए तो यूपीपीसीएल द्वारा हॉस्टल बनाया जा रहा है. भवन निर्माण समिति के सहयोग से मानक के अनुरूप कार्य कराने पर हमारा पूरा जोर है.

खेल के क्षेत्र में दिख रहा बेहतर परिणाम

कुलपति प्रो. पांडेय ने कहा कि विश्वविद्यालय में खेल को भी बढ़ावा देने पर हमारा पूरा फोकस है. इसके लिए 14 परिसर में एक-एक खेल आवंटित किया गया है. अंतर-विश्वविद्यालयीय की छह टीमें बाहर खेलने गई थी, जिसमें स्नातक द्वितीय के छात्र आरिफ अली ने हाफ मैराथन में गोल्ड मेडल प्राप्त किया. विवि ने भी आरिफ को गोल्ड मेडल देने का निर्णय लिया है, जिससे अन्य छात्र-छात्राएं भी प्रेरित हो सकें. इंटरनेशनल स्तर पर भी उसके चयन की संभावनाएं हैं. उन्होंने बताया कि एक और छात्र ने एथलेटिक्स में 6वीं पोजीशन लाया, जिसका खेलो इंडिया में चयन सम्भव है. यह सिर्फ विश्वविद्यालय के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे जिले के लिए खुशी की बात है. यहां की प्रतिभाओं को सुविधाएं दी जाए तो बेहतर परिणाम मिल सकते हैं.

(बलिया से केके पाठक की रिपोर्ट)

Post navigation

Previous: व्यवसायी का 13 वर्षीय बेटा लापता, नगर में दहशत का महौल
Next: यूपी में स्कूलों की छुट्टी 30 तक बढ़ी

ये भी पढ़ें

Ramgovind chaudhary
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • बांसडीह
  • राजनीति
  • सिकंदरपुर

पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी को श्रद्धांजलि, जानिए दो साल जेल से 8 बार विधायक चुने जाने की कहानी

General Desk 26 September, 2026
dm ballia gyanendra
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने बताईं प्रशासन की प्राथमिकताएं, गरीबों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर विशेष जोर

General Desk 24 September, 2026
ex DM MP Singh Vidai
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

बलिया के नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने संभाली कमान, विदाई समारोह में मंगला प्रसाद सिंह को दी गईं शुभकामनाएं

General Desk 23 September, 2026

Recent Posts

  • बारिश और आंधी से जनजीवन अस्त-व्यस्त, जगह-जगह पेड़ व बिजली के खंभे गिरने से विद्युत सप्लाई प्रभावित
  • रामगोविंद चौधरी के निधन पर बोले विधायक ‘हमने अपना अभिभावक खो दिया, समाजवाद की अपूरणीय क्षति’
  • डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल के लिए रेफर
  • पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी को श्रद्धांजलि, जानिए दो साल जेल से 8 बार विधायक चुने जाने की कहानी
  • बलिया के बड़े समाजवादी चेहरे रामगोविंद चौधरी नहीं रहे, चुनाव से पहले सपा को बहुत बड़ा झटका
  • करीब एक दर्जन बकाएदारों के बिजली कनेक्शन काटे गए, सघन चेकिंग अभियान में  50 हजार रुपये वसूले
  • Ballia-सात दिन के पूजन-अर्चन के बाद गणपति प्रतिमा का विसर्जन
  • ‘नमामि भारतम्-वंदे भारत’ कार्यक्रम में वंदे मातरम् का सामूहिक गायन
  • डैंपनर भी नहीं रोक पाया सरयू की धार, अब घरों पर मंडरा रहा कटान का खतरा
  • बांसडीह में सपा का शक्ति प्रदर्शन, नए जिलाध्यक्ष सुनील मौर्य के स्वागत में रैली जैसा माहौल
  • नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने बताईं प्रशासन की प्राथमिकताएं, गरीबों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर विशेष जोर
  • बांसडीह कस्बे में हाईटेक इंतजाम, एडवांस वर्टिकल बुलेट कैमरे और हाईमास्ट लाइट से सुरक्षा होगी पुख्ता
  • नहर में मिला पांच दिन से लापता ई-रिक्शा चालक का शव
  • रात में घर से निकले निकले 70 वर्षीय वृद्ध अंधेरे में पोखरे में गिरे, सुबह मिला शव
  • बलिया के नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने संभाली कमान, विदाई समारोह में मंगला प्रसाद सिंह को दी गईं शुभकामनाएं
  • सरयू का घटता पानी कर रहा तेज कटान… सुल्तानपुर पोखरा में आबादी से चंद कदम दूर नदी
  • बलिया के पहले विधायक पं. राम अनन्त पाण्डेय की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि, नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत
  • पुलिस ने महंगे कैमरा लूटने वाले गिरोह को दबोचा, फोटोग्राफी बुकिंग के बहाने बुलाते थे और लूट लेते थे
  • धूमधाम से निकला महावीरी झंडा जुलूस, दिखा आस्था, रोमांच और भाईचारे का संगम
  • स्नातकोत्तर महाविद्यालय बांसडीह में राष्ट्रीय संगोष्ठी, विषय विशेषज्ञों के साथ विधायक केतकी सिंह ने भी रखे विचार
  • कटान में खेत और घर गंवाने वाले किसानों को सरकार की तरफ से दिया गया मुआवजा
  • Bansdih: लड़की के फोटो का इस्तेमाल कर AI से अश्लील वीडियो बनाने, वायरल करने का आरोप, युवक पर केस
  • Bansdih: मनचलों ने बाइक से कॉलेज जाने वाली युवती को टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल किया, कई दिन से कर रहे थे पीछा
  • Bansdih: पुरानी रंजिश में घर में घुस कर मारपीट, 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
  • तलवार के एक वार से पत्थर काटने वाले वीर लोरिक की शौर्य गाथाएं होंगी संरक्षित, 4.97 करोड़ की लागत से बन रहा सभागार

You may have missed

Sikandarpur Andhi Barish
  • जिला जवार
  • सिकंदरपुर

बारिश और आंधी से जनजीवन अस्त-व्यस्त, जगह-जगह पेड़ व बिजली के खंभे गिरने से विद्युत सप्लाई प्रभावित

General Desk 26 September, 2026
sp leader ram govind chowdhary
  • जिला जवार
  • सिकंदरपुर

रामगोविंद चौधरी के निधन पर बोले विधायक ‘हमने अपना अभिभावक खो दिया, समाजवाद की अपूरणीय क्षति’

General Desk 26 September, 2026
choukia nagara accident
  • Accident
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल के लिए रेफर

General Desk 26 September, 2026
Ramgovind chaudhary
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • बांसडीह
  • राजनीति
  • सिकंदरपुर

पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी को श्रद्धांजलि, जानिए दो साल जेल से 8 बार विधायक चुने जाने की कहानी

General Desk 26 September, 2026

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.