Skip to content
26 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia LIVE Since 2012 | Published by Mriegank SHEKHAR

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • जिला जवार
  • Live Video घाघरा के छाड़न में अपने कुनबे के साथ मगरमच्छ दिखा
  • Featured Story
  • VIRAL न्यूज़
  • जिला जवार
  • वायरल VIDEO

Live Video घाघरा के छाड़न में अपने कुनबे के साथ मगरमच्छ दिखा

5 से 7 फीट लंबे मगरमच्छ के साथ उसके दो-तीन बच्चे भी हैं, ग्रामीणों में भय का माहौल
News Desk 13 August, 2020 1 minute read

बैरिया (बलिया) से वीरेंद्र नाथ मिश्र

https://youtu.be/abHowVUCcVM

बैरिया ब्लॉक के दुर्जनपुर ग्राम पंचायत के हनुमानगंज गांव के बंधे के पार घाघरा नदी के छाड़न में पिछले तीन-चार दिनों से अपने कुनबे के साथ मगरमच्छ देखा जा रहा है. ग्रामीणों ने बताया कि लगभग एक लाठी लंबा यानी 5 से 7 फीट लंबे मगरमच्छ के साथ दो-तीन बच्चे भी हैं. जो दिन में तीन चार बार पानी से बाहर निकल कर किनारे पर रेंगते देखे जा रहे हैं. दूर से देखने वालों की भीड़ लगने पर वह पानी में उतर जाते हैं.

ग्रामीणों में मगरमच्छ को लेकर भय का माहौल है. वजह बंधे के नीचे घाघरा का पानी भरा हुआ है. जिसके पार दियारा क्षेत्र है. जहां किसान धान की खेती किए है, तथा पशुओं को लेकर दियारे में चराने जाते हैं. पशुओं को चराने के लिए दीयारा ही जगह भी है. ग्रामीण जब पार खेतों में अथवा पशुओं को चराने जा रहे हैं, तब समूह में और शोर मचाते हुए जा रहे हैं. उन्हें डर है कि मगरमच्छ कोई नुकसान न पहुंचा दें.

फॉरेस्ट रेंजर पहुंचे मौके पर, मगर मगरमच्छ नहीं दिखा, उनके ही मातहत ने मगरमच्छ का फोटो शूट कर रखा है

ग्रामीणों ने मगरमच्छ की मौजूदगी की सूचना बैरिया फॉरेस्ट रेंजर को दी तो वह आज अपरान्ह आए उस समय भीड़ की वजह से मगरमच्छ पानी में उतर गया था. रेंजर केके तिवारी ने काफी देर इंतजार के बाद मगरमच्छ नहीं दिखा, जबकि उनके ही एक कर्मचारी ने एक दिन पहले मगरमच्छ का फोटो भी लिया था. फॉरेस्ट रेंजर ने ग्रामीणों को बताया कि घाघरा का पानी बढ़ रहा है, ऐसे में मगरमच्छ खुद ही मुख्य नदी में चला जाएगा. अगर पानी घटता है, तो हम जाल वगैरह की व्यवस्था करके उसे निकलवाएंगे. ग्रामीणों ने खतरा बराबर बने रहने की आशंका व्यक्त करते हुए इस बाबत उप जिलाधिकारी बैरिया सुरेश पाल को मोबाइल से सूचना दी. उप जिलाधिकारी ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि हम अभी डीएफओ से बात करके जल्द कोई व्यवस्था करा रहे हैं.

Tags: बाढ़ बांध बैरिया मगरमच्छ वन विभाग सरयू हनुमानगंज

Post navigation

Previous: Live Video महिला ने जयप्रभा सेतु से पचास फुट नीचे बीच सरयू में छलांग लगा दी
Next: 56 गाँवों की लगभग 85,000 की आबादी सांसत में

ये भी पढ़ें

Sikandarpur Andhi Barish
  • जिला जवार
  • सिकंदरपुर

बारिश और आंधी से जनजीवन अस्त-व्यस्त, जगह-जगह पेड़ व बिजली के खंभे गिरने से विद्युत सप्लाई प्रभावित

General Desk 26 September, 2026
sp leader ram govind chowdhary
  • जिला जवार
  • सिकंदरपुर

रामगोविंद चौधरी के निधन पर बोले विधायक ‘हमने अपना अभिभावक खो दिया, समाजवाद की अपूरणीय क्षति’

General Desk 26 September, 2026
choukia nagara accident
  • Accident
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल के लिए रेफर

General Desk 26 September, 2026

Recent Posts

  • बारिश और आंधी से जनजीवन अस्त-व्यस्त, जगह-जगह पेड़ व बिजली के खंभे गिरने से विद्युत सप्लाई प्रभावित
  • रामगोविंद चौधरी के निधन पर बोले विधायक ‘हमने अपना अभिभावक खो दिया, समाजवाद की अपूरणीय क्षति’
  • डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल के लिए रेफर
  • पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी को श्रद्धांजलि, जानिए दो साल जेल से 8 बार विधायक चुने जाने की कहानी
  • बलिया के बड़े समाजवादी चेहरे रामगोविंद चौधरी नहीं रहे, चुनाव से पहले सपा को बहुत बड़ा झटका
  • करीब एक दर्जन बकाएदारों के बिजली कनेक्शन काटे गए, सघन चेकिंग अभियान में  50 हजार रुपये वसूले
  • Ballia-सात दिन के पूजन-अर्चन के बाद गणपति प्रतिमा का विसर्जन
  • ‘नमामि भारतम्-वंदे भारत’ कार्यक्रम में वंदे मातरम् का सामूहिक गायन
  • डैंपनर भी नहीं रोक पाया सरयू की धार, अब घरों पर मंडरा रहा कटान का खतरा
  • बांसडीह में सपा का शक्ति प्रदर्शन, नए जिलाध्यक्ष सुनील मौर्य के स्वागत में रैली जैसा माहौल
  • नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने बताईं प्रशासन की प्राथमिकताएं, गरीबों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर विशेष जोर
  • बांसडीह कस्बे में हाईटेक इंतजाम, एडवांस वर्टिकल बुलेट कैमरे और हाईमास्ट लाइट से सुरक्षा होगी पुख्ता
  • नहर में मिला पांच दिन से लापता ई-रिक्शा चालक का शव
  • रात में घर से निकले निकले 70 वर्षीय वृद्ध अंधेरे में पोखरे में गिरे, सुबह मिला शव
  • बलिया के नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने संभाली कमान, विदाई समारोह में मंगला प्रसाद सिंह को दी गईं शुभकामनाएं
  • सरयू का घटता पानी कर रहा तेज कटान… सुल्तानपुर पोखरा में आबादी से चंद कदम दूर नदी
  • बलिया के पहले विधायक पं. राम अनन्त पाण्डेय की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि, नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत
  • पुलिस ने महंगे कैमरा लूटने वाले गिरोह को दबोचा, फोटोग्राफी बुकिंग के बहाने बुलाते थे और लूट लेते थे
  • धूमधाम से निकला महावीरी झंडा जुलूस, दिखा आस्था, रोमांच और भाईचारे का संगम
  • स्नातकोत्तर महाविद्यालय बांसडीह में राष्ट्रीय संगोष्ठी, विषय विशेषज्ञों के साथ विधायक केतकी सिंह ने भी रखे विचार
  • कटान में खेत और घर गंवाने वाले किसानों को सरकार की तरफ से दिया गया मुआवजा
  • Bansdih: लड़की के फोटो का इस्तेमाल कर AI से अश्लील वीडियो बनाने, वायरल करने का आरोप, युवक पर केस
  • Bansdih: मनचलों ने बाइक से कॉलेज जाने वाली युवती को टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल किया, कई दिन से कर रहे थे पीछा
  • Bansdih: पुरानी रंजिश में घर में घुस कर मारपीट, 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
  • तलवार के एक वार से पत्थर काटने वाले वीर लोरिक की शौर्य गाथाएं होंगी संरक्षित, 4.97 करोड़ की लागत से बन रहा सभागार

You may have missed

Sikandarpur Andhi Barish
  • जिला जवार
  • सिकंदरपुर

बारिश और आंधी से जनजीवन अस्त-व्यस्त, जगह-जगह पेड़ व बिजली के खंभे गिरने से विद्युत सप्लाई प्रभावित

General Desk 26 September, 2026
sp leader ram govind chowdhary
  • जिला जवार
  • सिकंदरपुर

रामगोविंद चौधरी के निधन पर बोले विधायक ‘हमने अपना अभिभावक खो दिया, समाजवाद की अपूरणीय क्षति’

General Desk 26 September, 2026
choukia nagara accident
  • Accident
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल के लिए रेफर

General Desk 26 September, 2026
Ramgovind chaudhary
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • बांसडीह
  • राजनीति
  • सिकंदरपुर

पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी को श्रद्धांजलि, जानिए दो साल जेल से 8 बार विधायक चुने जाने की कहानी

General Desk 26 September, 2026

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.