Skip to content
27 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia LIVE Since 2012 | Published by Mriegank SHEKHAR

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • बकुल्हा-संसार टोला तटबंध को बचाने के लिए युद्ध स्तर पर कवायद
  • Featured Story
  • VIRAL न्यूज़
  • जिला जवार
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • वायरल VIDEO

बकुल्हा-संसार टोला तटबंध को बचाने के लिए युद्ध स्तर पर कवायद

उत्तरी दियरांचल के गोपालनगर टाड़ी, शिवाल मठिया और मानगढ़ आदि गांवों के सिवान में पहुंचा पानी
News Desk 6 August, 2020 1 minute read
संकीर्तन नगर आश्रम (बलिया) से वीरेंद्र नाथ मिश्र
बैरिया (बलिया) से वीरेंद्र नाथ मिश्र

बकुल्हां-संसार टोला तटबंध पर घाघरा नदी का दबाव लगातार बना हुआ है. रविवार को इसी बंधा पर बना टी-स्पर घाघरा नदी के जल दबाव से क्षतिग्रस्त हो गया था. जिसके बाद मौके पर पहुंचे जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही द्वारा निरीक्षण कर मैटीरियल और मैन पावर बढ़ा कर तत्काल सुरक्षात्मक व्यवस्था सुदृढ़ करने का निर्देश दिया गया था.

उसके बाद से यहां लगातार कैरेट में पत्थर के बोल्डर भरकर की स्पर को सुरक्षित करने का साथ ही की स्पर के पश्चिम दिशा में बकुल्हा-संसार टोला तटबंध को बचाने के लिए कांक्रीट व ईंट के टुकड़ों से भरी बोरियां बंबोक्रेट विधि से डाला जा रहा है. टी स्पर से पूरब का इलाका फिलहाल घागरा के दबाव से बचा हुआ है. लेकिन स्पर के पश्चिमी क्षेत्र में लगभग 300 मीटर लंबाई में घाघरा के बाढ़ का पानी पूरी तरह से बकुल्हा-संसार टोला तटबंध से सटा हुआ है. यहां दबाव बरकरार है.
कटान व बाढ़ देखने आए टोला शिवराय निवासी अजय यादव, नेकाराय के टोला निवासी धीरू सिंह, सत्येंद्र सिंह, चांद दियर निवासी धन लाल यादव, मुकेश यादव आदि ने बताया कि यहां अगर सरजू जी का पानी कुछ और ऊपर आया तो बकुल्हा संसार टोला तटबंध में साहिल, सांप, सियार, खरगोश आदि की मांद के रास्ते पानी तटबंध में घुसकर उसे खतरे में डाल सकते हैं. अगर यह तटबंध टूटा तो बड़ी भयावह स्थिति पैदा हो जाएगी.

चांद दियर पुलिस चौकी के आगे के पुल के रास्ते बाढ़ का पानी पूरा इब्राहिमाबाद ऊपरवार, गोन्हिया छपरा तक पहुंच जाएगा. उधर बंधा के सीधे दक्षिण लगभग एक दर्जन ग्राम पंचायत चौतरफा पानी से घिर जाएंगे. वहीं की स्पर पर काम कराते मिले एसडीओ कमलेश कुमार से जब बात की गई तो उनका कहना था कि अभी दोपहर का समय है. बावजूद डेढ़ सौ मजदूर काम कर रहे हैं. शिफ्ट वार मजदूर बढ़ाए जा रहे हैं. यहां तीन अवर अभियंता लगातार उपस्थित रहकर काम करा रहे हैं. बीच-बीच में एसडीएम बैरिया और अधिशासी अभियंता भी आकर निरीक्षण कर जा रहे हैं.

दो-तीन दिन समय ठीक मिला तो की स्पर और बंधा पूरी तरह सुरक्षित कर लिया जाएगा. वैसे भी बंधा पर अभी कोई खतरा नहीं है. यहां दिन-रात काम चल रहा है.

उधर घाघरा नदी के बाढ़ का पानी लगातार बढ़ते हुए बैरिया तहसील क्षेत्र के उत्तरी दियरांचल के गोपाल नगर टाड़ी, शिवाल मठिया व मानगढ़ आदि गांवों के सिवान में पहुंच गया है.

कई लोगों के घरों तक भी घाघरा नदी के बाढ़ का पानी पहुंच चुका है. ग्रामीण घाघरा नदी के बाढ़ के पानी में लगातार बढ़ाव की बात बताते हुए यह आशंका व्यक्त कर रहे हैं की अगर रात में भी इसी तरह से पानी बढ़ता रहा तो कल तक मुश्किलें बहुत बढ़ जाएंगी.

बता दें कि गोपाल नगर टाड़ी बस्ती के लगभग 300 घर चारों तरफ से बाढ़ के पानी से घिर गए हैं. वही शिवाल मल्लाह बस्ती के बबन साहनी, लल्लन साहनी, पिंटू साहनी, गौतम, जई साहनी, श्रीराम यादव, विश्राम यादव सहित डेढ़ दर्जन लोगों के घरों के चारों तरफ घाघरा नदी के बाढ़ का पानी पहुंच गया है. कुछ लोगों के घरों में भी पानी घुस गया है. उधर सिंचाई विभाग के चांदपुर रेगुलेटर पर बुधवार को सुबह घाघरा का जलस्तर खतरा बिंदु से 1.31 मीटर ऊपर यानी 59.31 मीटर दर्ज किया गया. यहां खतरा बिंदु 58 मीटर पर है, तथा घाघरा नदी आधा सेंटीमीटर प्रति घंटा की दर से बढ़ाव पर हैं.

Tags: बाढ़ बैरिया मानगढ़ शिवाला मठिया सरयू संसारटोला

Post navigation

Previous: राम मन्दिर भूमि पूजन से रसड़ा वासियों में खुशी, मना दीपोत्सव
Next: मनोज सिन्हा जम्मू-कश्मीर के नए उपराज्यपाल होंगे

ये भी पढ़ें

Sikandarpur Andhi Barish
  • जिला जवार
  • सिकंदरपुर

बारिश और आंधी से जनजीवन अस्त-व्यस्त, जगह-जगह पेड़ व बिजली के खंभे गिरने से विद्युत सप्लाई प्रभावित

General Desk 26 September, 2026
sp leader ram govind chowdhary
  • जिला जवार
  • सिकंदरपुर

रामगोविंद चौधरी के निधन पर बोले विधायक ‘हमने अपना अभिभावक खो दिया, समाजवाद की अपूरणीय क्षति’

General Desk 26 September, 2026
choukia nagara accident
  • Accident
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल के लिए रेफर

General Desk 26 September, 2026

Recent Posts

  • बारिश और आंधी से जनजीवन अस्त-व्यस्त, जगह-जगह पेड़ व बिजली के खंभे गिरने से विद्युत सप्लाई प्रभावित
  • रामगोविंद चौधरी के निधन पर बोले विधायक ‘हमने अपना अभिभावक खो दिया, समाजवाद की अपूरणीय क्षति’
  • डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल के लिए रेफर
  • पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी को श्रद्धांजलि, जानिए दो साल जेल से 8 बार विधायक चुने जाने की कहानी
  • बलिया के बड़े समाजवादी चेहरे रामगोविंद चौधरी नहीं रहे, चुनाव से पहले सपा को बहुत बड़ा झटका
  • करीब एक दर्जन बकाएदारों के बिजली कनेक्शन काटे गए, सघन चेकिंग अभियान में  50 हजार रुपये वसूले
  • Ballia-सात दिन के पूजन-अर्चन के बाद गणपति प्रतिमा का विसर्जन
  • ‘नमामि भारतम्-वंदे भारत’ कार्यक्रम में वंदे मातरम् का सामूहिक गायन
  • डैंपनर भी नहीं रोक पाया सरयू की धार, अब घरों पर मंडरा रहा कटान का खतरा
  • बांसडीह में सपा का शक्ति प्रदर्शन, नए जिलाध्यक्ष सुनील मौर्य के स्वागत में रैली जैसा माहौल
  • नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने बताईं प्रशासन की प्राथमिकताएं, गरीबों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर विशेष जोर
  • बांसडीह कस्बे में हाईटेक इंतजाम, एडवांस वर्टिकल बुलेट कैमरे और हाईमास्ट लाइट से सुरक्षा होगी पुख्ता
  • नहर में मिला पांच दिन से लापता ई-रिक्शा चालक का शव
  • रात में घर से निकले निकले 70 वर्षीय वृद्ध अंधेरे में पोखरे में गिरे, सुबह मिला शव
  • बलिया के नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने संभाली कमान, विदाई समारोह में मंगला प्रसाद सिंह को दी गईं शुभकामनाएं
  • सरयू का घटता पानी कर रहा तेज कटान… सुल्तानपुर पोखरा में आबादी से चंद कदम दूर नदी
  • बलिया के पहले विधायक पं. राम अनन्त पाण्डेय की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि, नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत
  • पुलिस ने महंगे कैमरा लूटने वाले गिरोह को दबोचा, फोटोग्राफी बुकिंग के बहाने बुलाते थे और लूट लेते थे
  • धूमधाम से निकला महावीरी झंडा जुलूस, दिखा आस्था, रोमांच और भाईचारे का संगम
  • स्नातकोत्तर महाविद्यालय बांसडीह में राष्ट्रीय संगोष्ठी, विषय विशेषज्ञों के साथ विधायक केतकी सिंह ने भी रखे विचार
  • कटान में खेत और घर गंवाने वाले किसानों को सरकार की तरफ से दिया गया मुआवजा
  • Bansdih: लड़की के फोटो का इस्तेमाल कर AI से अश्लील वीडियो बनाने, वायरल करने का आरोप, युवक पर केस
  • Bansdih: मनचलों ने बाइक से कॉलेज जाने वाली युवती को टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल किया, कई दिन से कर रहे थे पीछा
  • Bansdih: पुरानी रंजिश में घर में घुस कर मारपीट, 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
  • तलवार के एक वार से पत्थर काटने वाले वीर लोरिक की शौर्य गाथाएं होंगी संरक्षित, 4.97 करोड़ की लागत से बन रहा सभागार

You may have missed

Sikandarpur Andhi Barish
  • जिला जवार
  • सिकंदरपुर

बारिश और आंधी से जनजीवन अस्त-व्यस्त, जगह-जगह पेड़ व बिजली के खंभे गिरने से विद्युत सप्लाई प्रभावित

General Desk 26 September, 2026
sp leader ram govind chowdhary
  • जिला जवार
  • सिकंदरपुर

रामगोविंद चौधरी के निधन पर बोले विधायक ‘हमने अपना अभिभावक खो दिया, समाजवाद की अपूरणीय क्षति’

General Desk 26 September, 2026
choukia nagara accident
  • Accident
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल के लिए रेफर

General Desk 26 September, 2026
Ramgovind chaudhary
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • बांसडीह
  • राजनीति
  • सिकंदरपुर

पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी को श्रद्धांजलि, जानिए दो साल जेल से 8 बार विधायक चुने जाने की कहानी

General Desk 26 September, 2026

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.