Skip to content
2 October, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia LIVE Since 2012 | Published by Mriegank SHEKHAR

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • VIRAL न्यूज़
  • बलिया जिले की पांच महान विभूतियों को संकल्प सम्मान 2019
  • Featured Story
  • VIRAL न्यूज़

बलिया जिले की पांच महान विभूतियों को संकल्प सम्मान 2019

कोलकाता के लिटिल थेस्पियन ग्रुप द्वारा एसएम अजहर के निर्देशन में 'पतझड़' नाटक का मंचन हुआ.उमा झुनझुनवाला का शानदार अभिनय देख बलिया के कला प्रेमी चकित रहे.
Central Desk 31 December, 2019 1 minute read
SankalpSamman_Ballia
  • “बेटी बेचवा” के मंचन के साथ ‘संकल्प रंगोत्सव’ का शानदार समापन

बलिया : पिछले तीन दिनों से बलिया कलेक्ट्रेट स्थित ड्रामा हॉल में चल रहे राष्ट्रीय नाट्य समारोह संकल्प रंगोत्सव का समापन 29 तारीख को इस वादे के साथ हुआ कि हर साल यह महोत्सव यूं ही आयोजित होता रहेगा. संकल्प साहित्यिक सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था बलिया की 15वीं वर्षगांठ पर 27 से 29 दिसंबर तक समारोह का आयोजन किया गया.

समारोह के आखिरी दिन दो नाटकों का मंचन हुआ. कोलकाता के लिटिल थेस्पियन ग्रुप द्वारा एसएम अजहर के निर्देशन में ‘पतझड़’ नाटक का मंचन हुआ. इस नाटक ने बलिया के रंगमंच पर अभिनय के नए प्रतिमान स्थापित किए. उमा झुनझुनवाला के शानदार अभिनय को देखकर बलिया के कला प्रेमी अचम्भित रहे.

नाटक टेनेसी विलियम्स की ‘द ग्लास मैनेजरी’ पर आधारित एक ऐसे परिवार की कहानी जिसमें परिवार का मुखिया अपनी जिम्मेदारियों से विमुख हो जाता है. उसका असर उसके बेटे पर भी पड़ता है. वह घर में रहकर भी अपने घर की जिम्मेदारियों को नहीं समझता.

मां पूरे परिवार को जोड़ने की कोशिश करती है. उसकी एक बेटी भी है जिसे वह चाहती है कि स्थापित हो जाए लेकिन अपाहिज होने के कारण उसे बहुत मुश्किलें झेलनी पड़ती हैं.

एक मां के सामने जब पूरे परिवार की जिम्मेदारी आ जाती है तो किन किन परिस्थितियों से जूझती है, इसका एहसास नाटक के कलाकारों ने कराया.

यह अद्भुत प्रस्तुति रही बलिया के रंगमंच पर. नाटक में मुख्य भूमिका वरिष्ठ रंगकर्मी उमा झुनझुनवाला की थी. संवाद अदायगी और देह भाषा कमाल की रही.इसके अलावा इंदीवर प्रधान, हिना परवेज, यामिनी प्रधान, अमर्त्य भट्टाचार्य, सुवन पार सेन की भी भूमिका सराहनीय रही.

दूसरी प्रस्तुति जिले की सुप्रसिद्ध रंग संस्था संकल्प की रही. महान लोक कलाकार भिखारी ठाकुर की अमर कृति को संकल्प के रंगकर्मियों ने मंच पर जीवंत कर दिया. नाटक में एक बेटी के दर्द को
मार्मिक तरीके से प्रस्तुत किया.

नाटक ने लोगों को पहले खूब हंसाया और अंत में दर्शकों की आंखें नम कर दी. नाटक उस दौर में लिखा गया था जब धन के अभाव में लोग अपनी बेटियां बेचते थे.आज दहेज और लड़कियों के प्रति भेदभाव से भरे सामाजिक ताने-बाने में नाटक उतना ही प्रासंगिक है और कालजयी है जितना पहले था.

मंच पर अपने शानदार अभिनय से लोगों को आकर्षित करने में सोनी, ट्विंकल गुप्ता, आनंद कुमार चौहान, अर्जुन रावत शानदार रहे.

इसके साथ पुष्पा, प्रकृति, संस्कृति, शालू, सलोनी पासवान, अखिलेश कुमार मौर्या, गोविन्दा पासवान, राहुल, अभिषेक, दीपक, प्रकाश, हरिकेश, विशाल, अभिषेक पासवान, राहुल, विवेक, की भूमिका बहुत ही महत्वपूर्ण रही.

नाटक को संगीत से संवारा शैलेंद्र कुमार मिश्र ने, पार्श्व गायन बिट्टू ने किया जबकि उनके सहयोगी के रुप में कृष्ण कुमार यादव मिट्ठू और शैलेंद्र शर्मा थे. ध्वनि और प्रकाश की व्यवस्था राकेश विक्रम सिंह ने सम्भाली.

नाट्य प्रस्तुति से पहले संकल्प संस्था द्वारा प्रतिवर्ष दिया जाने वाला संकल्प सम्मान इस साल पांच महान विभूतियों को दिया गया. ये पांचों विभूतियां बलिया की रहने वाली हैं और अपने अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रही हैं.

यह सम्मान सुप्रसिद्ध उपन्यासकार सत्य व्यास को दिया गया जो मूलत: रुद्रपुर गायघाट के रहने वाले हैं. फिलहाल उड़ीसा में रहते हैं. अभी तक चार उपन्यास प्रकाशित हो चुके हैं जिसमें बागी बलिया प्रमुख है.

संकल्प सम्मान प्राप्त करने वाली दूसरी विभूति हैं सुप्रसिद्ध फिल्मी गीतकार डॉ० सागर. कंकरीट गांव के रहने वाले सागर फिलहाला मुंबई में रहते हैं. उनके लिखे गीतों की अब तक 25 फिल्में रिलीज हो चुकी हैं. बॉलीवुड के बड़े-बड़े गायक गायिकाओं ने इनके गीतों को गाया है.

युवा कवि अदनान कफ़ील दरवेश को भी संकल्प सम्मान से सम्मानित किया गया. अदनान राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना चुके हैं. दरवेश को भारत भूषण सम्मान और वेणुगोपाल सम्मान मिल चुके हैं. केदारनाथ सिंह की परंपरा को आगे बढ़ाने वाले अदनान बहुत ही सशक्त कवि हैं.

सामाजिक कार्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए रतसड़ की प्रधान सुश्री स्मृति सिंह को संकल्प सम्मान से नवाजा गया. युवा रंगकर्मी सोनी को भी यह सम्मान दिया गया. सोनी पिछले 6 वर्षों से रंगमंच पर लगातार सक्रिय है. अभिनय के साथ नृत्य के माध्यम से बलिया के रंगमंच को समृद्ध कर रही है.

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विपीन जैन आइएएस एसडीएम रसड़ा द्वारा सभी सम्मानितों को बुके और सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया. सम्मानित करने से पहले दिल्ली विश्वविद्यालय के भगत सिंह कॉलेज के डॉ विंध्याचल मिश्र ने सब के बारे में विस्तार से बताया.

इस अवसर पर सुप्रसिद्ध चित्रकार राजेंद्र गर्ग, डॉ अमरनाथ पासवान, प्रोफेसर यशवंत सिंह, राम जी तिवारी, शालिनी श्रीवास्तव, डॉ कदम्बिनी सिंह, समीर पांडे, अजय पांडे, संतोष सिंह, पंडित ब्रजकिशोर त्रिवेदी, मोहन जी श्रीवास्तव, शैलेश सिंह, कौशल कुमार उपाध्याय, डॉ इफ़तेखार खान, डॉ राजेंद्र भारती, डा० भवतोष पांडेय,भानू प्रकाश सिंह और सैकड़ों गणमान्य उपस्थित रहे.

आयोजन को पिछले महीने से जिन लोगों ने कड़ी मेहनत करके सफल बनाया उनमें सोनी, ट्विंकल गुप्ता, डा० अशोक कंचन जमाल पुरी, अरविंद गुप्ता, आनंद कुमार चौहान, अर्जुन कुमार रावत, गोविंदा पासवान, अखिलेश मौर्या, विशाल, रोहित, अभिषेक, प्रकाश, दीपक की महत्वपूर्ण भूमिका रही.

कार्यक्रम के अंत में संकल्प के सचिव रंगकर्मी आशीष त्रिवेदी ने सभी कलाकारों और दर्शकों का आभार व्यक्त किया.

Tags: बेटी बेचवा भिखारी ठाकुर विभूति संकल्प रंगोत्सव संकल्प सम्मा

Post navigation

Previous: बलिया न्यूज अपडेट में पढ़ें खबरें एक साथ संक्षेप में
Next: पूर्व ब्लाक प्रमुख समाजसेवी जवाहिर सिंह का हृदय गति रुकने से निधन

ये भी पढ़ें

bansdih flood inspection
  • Featured Story
  • बांसडीह

महाराजपुर में बाढ़ सुरक्षा कार्यों की पड़ताल, राहत तैयारियों का भी लिया जायजा

Central Desk 9 August, 2026
haldi rape accused arrested
  • CRIME डायरी
  • Featured Story

हल्दी में रेप का आरोपी देशी शराब के ठेके के पास से गिरफ्तार

Central Desk 9 August, 2026
Surha Taal Ballia Ramsar Site
  • Featured Story
  • Front Page
  • UP लाइव
  • देश दुनिया
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • स्पेशल/Exclusive

बलिया के सुरहा ताल को 100वें रामसर साइट का दर्जा, पीएम मोदी, सीएम योगी ने जताई खुशी

General Desk 5 June, 2026

Recent Posts

  • Ballia-बलिया की धरती सत्ता के आगे कभी नहीं झुकी- स्व.रामगोविंद चौधरी की श्रद्धांजलि सभा में बोले धर्मेंद्र यादव
  • सरयू में फिर से बाढ़, बांसडीह के दो दर्जन गांव जलमग्न, तहसील प्रशासन ने उतारीं 100 नावें
  • महिला ने पड़ोसी व्यक्ति पर गलत आरोपों से छवि खराब करने का आरोप लगाया, केस दर्ज
  • पूर्व नेता प्रतिपक्ष स्व.रामगोविंद चौधरी की अस्थियां प्रयागराज संगम में विसर्जित, बड़ी संख्या में जुटे समर्थक
  • दो युवकों पर महिला के साथ छेड़खानी, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का केस
  • युवक पर 17 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने और बाद में रेलवे स्टेशन पर छोड़ देने का आरोप
  • सरयू का पानी दहताल में जाने से मचा हड़कंप, एसडीएम की निगरानी में आधी रात को बंद हुआ पुल का फाटक
  • भाजपा के नए जिला प्रभारी डॉ.प्रेमचंद्र मिश्रा का जोरदार स्वागत, टीम भावना और समन्वय के साथ काम करने का संदेश
  • विधायक केतकी सिंह ने कबड्डी खिलाड़ियों को किया पुरस्कृत, कहा- युवा शक्ति हमारे देश की सबसे बड़ी ताकत
  • पिकअप में मिले गोवंश, ग्रामीणों ने तस्करी का लगाया आरोप, चालक फरार
  • बेल्थरारोड में दुर्गा पूजा पंडाल को भव्य रूप देने की तैयारी, डायनासोर थीम पर चल रहा काम
  • Ballia-श्रवण कुमार भारती बने बसपा जिलाध्यक्ष, समर्थकों में उत्साह
  • आंधी-बारिश से हुए कटान का ब्लॉक प्रमुख ने किया निरीक्षण, राहत-सहायता के लिए शासन को भेजी सूचना
  • सरयू नदी में में समाहित हो गया कोयलवीर बाबा का स्थान और बरगद का पेड़, कटान से ग्रामीणों में चिंता
  • तीन दिन से हो रही बारिश में पंचायत भवन का छज्जा भरभराकर गिरा
  • स्व.रामगोविंद चौधरी को अंतिम विदाई देने उमड़ा जनसैलाब, पैतृक गांव गोसाईंपुर में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार
  • स्व.रामगोविंद चौधरी की अंतिम यात्रा में टूटे दलीय बंधन, सत्ता पक्ष के नेता भी अंतिम दर्शन को पहुंचे
  • तीन दिन से लापता युवक का शव ताल के पास मिला, गमछे से पेड़ में बंधा था शव,जांच में जुटी पुलिस
  • बारिश और आंधी से जनजीवन अस्त-व्यस्त, जगह-जगह पेड़ व बिजली के खंभे गिरने से विद्युत सप्लाई प्रभावित
  • रामगोविंद चौधरी के निधन पर बोले विधायक ‘हमने अपना अभिभावक खो दिया, समाजवाद की अपूरणीय क्षति’
  • डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल के लिए रेफर
  • पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी को श्रद्धांजलि, जानिए दो साल जेल से 8 बार विधायक चुने जाने की कहानी
  • बलिया के बड़े समाजवादी चेहरे रामगोविंद चौधरी नहीं रहे, चुनाव से पहले सपा को बहुत बड़ा झटका
  • करीब एक दर्जन बकाएदारों के बिजली कनेक्शन काटे गए, सघन चेकिंग अभियान में  50 हजार रुपये वसूले
  • Ballia-सात दिन के पूजन-अर्चन के बाद गणपति प्रतिमा का विसर्जन

You may have missed

Sapa Dharmendra Yadav
  • जिला जवार
  • बांसडीह
  • राजनीति

Ballia-बलिया की धरती सत्ता के आगे कभी नहीं झुकी- स्व.रामगोविंद चौधरी की श्रद्धांजलि सभा में बोले धर्मेंद्र यादव

General Desk 1 October, 2026
Bansdih Flood boat
  • जिला जवार
  • बांसडीह

सरयू में फिर से बाढ़, बांसडीह के दो दर्जन गांव जलमग्न, तहसील प्रशासन ने उतारीं 100 नावें

General Desk 1 October, 2026
Bansdih Thana Kotwali
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

महिला ने पड़ोसी व्यक्ति पर गलत आरोपों से छवि खराब करने का आरोप लगाया, केस दर्ज

General Desk 1 October, 2026
SANGAM RAMGOVIND SINGH ASTHI
  • जिला जवार
  • देश दुनिया
  • बलिया शहर
  • बांसडीह
  • शोक समाचार

पूर्व नेता प्रतिपक्ष स्व.रामगोविंद चौधरी की अस्थियां प्रयागराज संगम में विसर्जित, बड़ी संख्या में जुटे समर्थक

General Desk 1 October, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.