Skip to content
25 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Since 2012. Still here. Ballia LIVE

cropped-cc-advert.png
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • Uncategorised
  • दुबेछपरा टेंगरही रिंग बंधा – डीएम और एसपी ने ली मातहतों की क्लास
  • Uncategorised

दुबेछपरा टेंगरही रिंग बंधा – डीएम और एसपी ने ली मातहतों की क्लास

बैरिया में शासन-प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई. सुबह ही एसडीएम व तहसीलदार के चेंबरों का ताला कटान पीड़ितों ने बंद कर दिया.
News Desk 4 September, 2019 1 minute read
DUBEY_CHAPRA_BANDHA_2

डीएम ने मातहतों को चेताया कि दुबेछपरा बंधा टूटा तो कार्रवाई तय है. फटकार के बाद बाढ़ खंड के अधिकारी बगले झांकते नजर आए.

बैरिया तहसील पर कटान पीड़ितों का धरना प्रदर्शन दूसरे दिन भी
फटकार के बाद बाढ़ खंड के अधिकारी बगले झांकते नजर आए

बलिया। जिलाधिकारी भवानी सिंह खगारौत के साथ एसपी देवेन्द्र नाथ ने बुधवार को दूबेछपरा रिंग बंधे पर हो रहे कटान का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान अधिकारी ने मौके पर बचाव कार्य करा रहे मातहतों की जमकर क्लास ली. उधर, गंगा व घाघरा नदी के कटान पीड़ितों की विभिन्न समस्याओं को लेकर आंदोलन और तेज होने के आसार हैं. कांग्रेस कार्यकर्ताओं व कटान पीड़ितों का बैरिया तहसील पर धरना प्रदर्शन बुधवार को दूसरे दिन भी जारी रहा.

इसे भी पढ़ें – LIVE VIDEO दुबेछपरा टेंगरही रिंग बंधा कटान की चपेट में

बंधा टूटा तो अंजाम भुगतने को रहे तैयार – डीेएम

डीएम ने मातहतों को चेताया कि बंधा टूटा तो कार्रवाई तय है. फटकार के बाद बाढ़ खंड के अधिकारी बगले झांकते नजर आए. दूबेछपरा रिंग बंधे पर कटान की सूचना पर पंहुचे डीएम का तेवर काफी तल्ख दिखे. नदी के हल्के थपेड़ों के बाद बंधे का हस्र देख डीएम ने एक्सईएन वीरेन्द्र सिंह की जमकर क्लास ली. कहा कि जो भी करना हो कीजिए, बंधा टूटना नहीं चाहिए. बंधा टूटा तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी. बंधे की सुरक्षा को लेकर अधिकारी ने अधीक्षण अभियंता बाढ़ खंड बीपी सिंह से भी सलाह मशविरा करने के साथ ही आवश्यक दिशा निर्देश दिए.

बचाव कार्य की शिथिलता की शिकायत ग्रामीणों ने डीएम से किया

बताया जाता है कि बंधे पर पिछले एक पखवारे से नदी की लहरें अलग अलग प्वाइंटों पर प्रहार कर रही है. बचाव कार्य की शिथिलता की शिकायत ग्रामीणों ने डीएम से किया. इस पर डीएम ने कार्य मे तेजी लाने का निर्देश दिया. इस दौरान एसडीएम बैरिया दुष्यन्त कुमार, थानाध्यक्ष संजय त्रिपाठी, एसडीओ बाढ़ खंड कमलेश कुमार, अवर अभियन्ता मुन्ना यादव, प्रशांत कुमार गुप्ता, जावेद अहमद आदि थे.

कटान पीड़ितों ने एसडीएम व तहसीलदार के चेंबरों का ताला बंद कर दिया

इसी क्रम में बैरिया में शासन-प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई. सुबह ही एसडीएम व तहसीलदार के चेंबरों का ताला कटान पीड़ितों ने बंद कर दिया. खबर लिखे जाने तक तहसीलदार अपने कमरे में थे, जबकि एसडीएम दुबेछपरा कटानस्थल पर थे. विनोद सिंह ने चेताया कि जब तक कटान पीड़ितों की समस्याओं का समाधान नहीं हो जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा.

सत्ता के इशारे पर तहसील प्रशासन नाच रहा – इंटक नेता विनोद सिंह

अपने संबोधन में इंटक नेता विनोद सिंह ने कहा कि कटान पीड़ितों की मांगों को लेकर कई बार आंदोलन हुआ, कितु आज तक तहसील प्रशासन ने कटान पीड़ितों की समस्या का समाधान नहीं किया. विगत एक अगस्त को तहसील पर आंदोलन के दौरान एसडीएम दुष्यंत कुमार मौर्य ने लिखित आश्वासन दिया था कि एक माह के भीतर सारी मांग पूरी कर दी जाएगी, कितु एक माह में कुछ नहीं हुआ. फलस्वरूप आंदोलन का रुख अख्तियार करना पड़ा. सिंह ने आरोप लगाया कि सत्ता के इशारे पर तहसील प्रशासन नाच रहा है और जनता की समस्या पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है.

Tags: बाढ़ बैरिया रिंग बांध

Post navigation

Previous: दुबेछपरा टेंगरही रिंग बंधा कटान की चपेट में
Next: हाईटेंशन तार ने ली महिला की जान और हादसों की अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

IMG-20260221-WA0021
  • Front Page
  • Uncategorised
  • जिला जवार
  • फोटो गैलरी
  • बलिया शहर

खादी ग्रामोद्योग बोर्ड का जागरूकता शिविर, युवाओं को स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी

Ashish 21 February, 2026
CMO ko Gyapan Ballia
  • Uncategorised
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

बलिया जिला अस्पताल में अव्यवस्था और भ्रष्टाचार का आरोप, सामाजिक कार्यकर्ता ने उठाई 11 सूत्रीय मांग

General Desk 9 February, 2026
Nagara Badmash arrest
  • Front Page
  • Uncategorised
  • बेल्थरा रोड
  • ब्रेकिंग न्यूज

Ballia-पुलिस मुठभेड़ में पांच बदमाश और चोरी के जेवरात खरीदने वाला स्वर्णकार गिरफ्तार

General Desk 29 June, 2025

Recent Posts

  • नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने बताईं प्रशासन की प्राथमिकताएं, गरीबों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर विशेष जोर
  • बांसडीह कस्बे में हाईटेक इंतजाम, एडवांस वर्टिकल बुलेट कैमरे और हाईमास्ट लाइट से सुरक्षा होगी पुख्ता
  • नहर में मिला पांच दिन से लापता ई-रिक्शा चालक का शव
  • रात में घर से निकले निकले 70 वर्षीय वृद्ध अंधेरे में पोखरे में गिरे, सुबह मिला शव
  • बलिया के नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने संभाली कमान, विदाई समारोह में मंगला प्रसाद सिंह को दी गईं शुभकामनाएं
  • सरयू का घटता पानी कर रहा तेज कटान… सुल्तानपुर पोखरा में आबादी से चंद कदम दूर नदी
  • बलिया के पहले विधायक पं. राम अनन्त पाण्डेय की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि, नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत
  • पुलिस ने महंगे कैमरा लूटने वाले गिरोह को दबोचा, फोटोग्राफी बुकिंग के बहाने बुलाते थे और लूट लेते थे
  • धूमधाम से निकला महावीरी झंडा जुलूस, दिखा आस्था, रोमांच और भाईचारे का संगम
  • स्नातकोत्तर महाविद्यालय बांसडीह में राष्ट्रीय संगोष्ठी, विषय विशेषज्ञों के साथ विधायक केतकी सिंह ने भी रखे विचार
  • कटान में खेत और घर गंवाने वाले किसानों को सरकार की तरफ से दिया गया मुआवजा
  • Bansdih: लड़की के फोटो का इस्तेमाल कर AI से अश्लील वीडियो बनाने, वायरल करने का आरोप, युवक पर केस
  • Bansdih: मनचलों ने बाइक से कॉलेज जाने वाली युवती को टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल किया, कई दिन से कर रहे थे पीछा
  • Bansdih: पुरानी रंजिश में घर में घुस कर मारपीट, 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
  • तलवार के एक वार से पत्थर काटने वाले वीर लोरिक की शौर्य गाथाएं होंगी संरक्षित, 4.97 करोड़ की लागत से बन रहा सभागार
  • Bansdih: करंट से हुई मौत मामले में मुआवजे की रिपोर्ट को लेकर लेखपाल और कानूनगो को नोटिस
  • Sikanderpur: अघोषित बिजली कटौती को लेकर भड़का आक्रोश, 5 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी
  • Bansdih: नीलगाय से टकराए बाइक सवार, एक युवक की हालत गंभीर
  • Bansdih: बर्थडे पार्टी में फोटोग्राफी के नाम पर बुलाकर बदमाशों ने कैमरा और बाइक लूटी
  • Belthara Road: अनियंत्रित कार से बचने के प्रयास में ई-रिक्शा गड्ढे में पलटा, चालक गंभीर रूप से घायल
  • Ballia-ससुराल से लाखों के जेवर और नकदी समेटकर फरार हुई बहू? मायके वालों पर लगाया साजिश का आरोप
  • Ballia: शहीद रामप्रवेश यादव की नौवीं पुण्यतिथि पर पूर्व सांसद, पूर्व विधायक समेत बड़ी संख्या में लोगों ने दी श्रद्धांजलि
  • बलिया के गाय पालकों ने रंगीलो काशी नंदी शो में जीते दो अवार्ड, लाखों रुपए इनाम में मिले
  • Ballia-सरसों के तेल की जगह सत्यानाशी का तेल खाने से हुईं एक ही परिवार के तीन लोगों मौतें, जांच में खुलासा
  • Ballia News:डीएम बलिया और एसपी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनीं जनसमस्याएं, 9 का मौके पर निस्तारण

You may have missed

dm ballia gyanendra
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने बताईं प्रशासन की प्राथमिकताएं, गरीबों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर विशेष जोर

General Desk 24 September, 2026
Bansdih CCTV Camera
  • जिला जवार
  • पंचायत न्यूज़
  • बांसडीह

बांसडीह कस्बे में हाईटेक इंतजाम, एडवांस वर्टिकल बुलेट कैमरे और हाईमास्ट लाइट से सुरक्षा होगी पुख्ता

General Desk 24 September, 2026
Belthra Body Found 1
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

नहर में मिला पांच दिन से लापता ई-रिक्शा चालक का शव

General Desk 24 September, 2026
सांकेतिक चित्र
  • जिला जवार
  • बांसडीह

रात में घर से निकले निकले 70 वर्षीय वृद्ध अंधेरे में पोखरे में गिरे, सुबह मिला शव

General Desk 24 September, 2026

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.