Skip to content
25 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Since 2012. Still here. Ballia LIVE

cropped-cc-advert.png
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • Uncategorised
  • लोगों को बचाना ही है फर्स्ट च्वाइस – कमिश्नर
  • Uncategorised

लोगों को बचाना ही है फर्स्ट च्वाइस – कमिश्नर

बाढ़ में फंसे लोगों को बचाना ही हमारी पहली प्राथमिकता है, सबसे पहले जीवन बचाया जाना चाहिए. ऐसा मानना है आयुक्त आजमगढ़ मण्डल नीलम अहलावत का. उन्होंने जिला प्रशासन को निर्देश दिया कि सबसे पहले जीवन को बचाना है.
News Desk 22 August, 2016 1 minute read
DIG_COMMISSIONER_2

दुबेछपरा में बाढ प्रभावित इलाके का निरीक्षण करतीं कमिश्नर, डीआईजी, डीएम और एसपी

बलिया। बाढ़ में फंसे लोगों को बचाना ही हमारी पहली प्राथमिकता है, सबसे पहले जीवन बचाया जाना चाहिए. ऐसा मानना है आयुक्त आजमगढ़ मण्डल नीलम अहलावत का. उन्होंने जिला प्रशासन को निर्देश दिया कि सबसे पहले जीवन को बचाना है. कहा कि इसके लिए लाउडहेलर से प्रभावित क्षेत्रों में फंसे लोगों को निकालने के लिए एनाउंस कराया जाय कि वे अपने घर को तत्काल खाली कर दें.

कमिश्नरी और जिले के आला हाकिम पहुंचे चांद दीयर
कमिश्नरी और जिले के आला हाकिम पहुंचे चांद दीयर

इसे भी पढ़ें – अवैध शराब कारोबारियों पर गैंगेस्टर एक्ट – एसपी

मण्डलायुक्त ने पुलिस व लेखपाल को नावों के साथ इस कार्य में युद्धस्तर पर लग जाने का निर्देश दिया. साथ ही गांव के युवाओं एवं अन्य लोगों को भी इस पुनीत कार्य में आगे आकर सहयोग करने को कहा. उन्होंने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जिला प्रशासन द्वारा किए जा रहे राहत एवं बचाव कार्य पर संतोष जताया.

पीएसी के जवानों से हालात का जायजा लेती कमिश्नर, साथ में हैं डीआईजी
सुघर छपरा में पीएसी के जवानों से हालात का जायजा लेती कमिश्नर, साथ में हैं डीआईजी

इसे भी पढ़ें – बाढ़ से हालात अत्यंत गंभीर, अफसरों की छुट्टियां रद्द

सोमवार को डीआईजी धर्मवीर के साथ जिले में पहुंची मण्डलायुक्त ने बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों का व्यापक दौरा किया. इस दौरान बाढ़ चैकियों व राहत शिविरों में बाढ पीड़ितों से मिलकर उनका हाल जाना. मण्डलायुक्त ने पीड़ितों से भोजन आदि सुविधाओं के बारे में जानकारी ली. शिविर में रह रहे लोगों ने जिला प्रशासन की व्यवस्था पर संतोष जताया. मण्डलायुक्त ने बचाव एवं राहत कार्य के लिए नावें और जरूरत पड़ने पर और एनडीआरएफ की टीम मंगाने को कहा.

दूबेछपरा रिंग  बांध एवं करीब ही स्थित एनएच- 31 पर बाढ़ के पानी का दबाव निरन्तर बढ़ता ही जा रहा है. बाढ़ की विभीषिका को देखते हुए जिलाधिकारी बलिया की ओर से बैरिया तहसील के सभी स्कूल एवं कॉलेजों को शनिवार तक के लिए बंद कर दिया गया है.
दूबेछपरा रिंग बांध एवं करीब ही स्थित एनएच- 31 पर बाढ़ के पानी का दबाव निरन्तर बढ़ता ही जा रहा है. बाढ़ की विभीषिका को देखते हुए जिलाधिकारी बलिया की ओर से बैरिया तहसील के सभी स्कूल एवं कॉलेजों को शनिवार तक के लिए बंद कर दिया गया है.

इसे भी पढ़ें – सौ साल पुराने रिकार्ड छूने को आतुर हैं गंगा और तमसा

मण्डलायुक्त व डीआईजी सबसे पहले कमला देवी बाजोरिया डिग्री कॉलेज में बाढ़ चौकी/राहत शिविर में रह रहे प्रभावित लोगों से मिलकर उनका हाल जाना. एसडीएम सदर रामानुज सिंह ने बताया कि 18 बाढ चौकियां स्थापित हैं. तीन जगहों पर विस्थापितों के लिए राहत शिविर बनाए गए है. मण्डलायुक्त ने प्रभावित लोगों के पशुओं के लिए चारे की पर्याप्त व्यवस्था कराने का निर्देश दिया. भीमपट्टी गांव के लोगों की मांग पर एक और नाव लगाने को कहा. उन्होंने विशेष रूप से युवा वर्ग के लोगों से इस आपदा की घडी में मदद करने के लिए आगे आने का अनुरोध किया.

इसे भी पढ़ें – बाढ़ की त्रासदी पर बलिया लाइव की टॉप टेन खबरें

इसके बाद मण्डलायुक्त गायघाट पहुंची. वहां से गंगा नदी के बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया. निर्देश दिया कि लाउडहेलर से उद्घोष कराया जाय कि बाढ में फंसे लोग बाहर निकले और अपना घर खाली कर दें. बंधे पर रूके लोगों को खाने का प्रबन्ध करने का निर्देश दिया. इसके बाद वे दूबेछपरा में रिंग बन्धे की सुरक्षा के लिए मौके पर चल रहे कार्य का निरीक्षण किया. एसडीएम बैरिया ने बताया कि यहां पर 12 नावें लगाई गई है. इसके बाद चांद दियर से आगे एनएच पर पहुंची. वहां बंधे पर रह रहे लोगों व बाढ की घिरे लोगों को निकाल का राहत शिविर में पहुंचाने का निर्देश दिया. बताया गया कि यहां 19 नावें लगायी गयी है.

इसे भी पढ़ें – बाढ़ विस्थापितों पर आफत की बारिश, किशोरी जख्मी

एसडीएम ने बताया कि तिरपाल की व्यवस्था की गयी है और प्रभावित लोगों को चावल, दाल, आटा, माचिस, मोमबत्ती आदि दी जा रही है. मण्डलायुक्त ने सभी 16 राहत शिविरों को पूरी तरह से संचालित करने को कहा. निर्देश दिया कि लेखपाल पीड़ितों के साथ ही कैम्प करके उनको हर जरूरी व्यवस्था उपलब्ध कराएगा. फंसे लोगों को नाव निकालने के लिए दो सिपाही के साथ लेखपाल को भी जाने को कहा. साथ ही इसकी वीडियोग्राफी भी कराने का निर्देश दिया. मण्डलायुक्त ने मौके से ही सीएमओ को पर्याप्त मेडिकल टीम लगाने व प्रभावित लोगों के इलाज एवं दवा आदि की पूरी व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. इसके बाद वापसी में वे सुघर छपरा पहुंची. वहां बचाव कार्य में लगे पीएसी के जवानों से आवश्यक जानकारी ली. बाढ में फंसे लोगों को निकालने के लिए एनाउंस करने को कहा. इस दौरान जिलाधिकारी गोविन्द राजू एनएस, एसपी प्रभाकर चैधरी के साथ अन्य अधिकारी साथ रहे.

इसे भी पढ़ें – किसी भी सूरत में भूखे न सोए बाढ़ पीड़ित – नारद राय

सिताबदियारा, भवनटोला, जेपीनगर आदि जैसे हर गांव हर घर में गंगा का पानी दाखिल हो चुका है. यहां जनता परेशान है. यहां कोई अधिकारी देखने तक नहीं आया लोग घर के छत पर जिंदगी गुजार रहे हैं. – मनीष सिंह itsmanishsenger@gmail.com (बलिया लाइव न्यूज पोर्टल पर)

Tags: बाढ़ सुघरछपरा

Post navigation

Previous: प्रसूता की मौत पर बैरिया में बवाल
Next: तीन अपहृत किशोरियों से दुष्कर्म

ये भी पढ़ें

IMG-20260221-WA0021
  • Front Page
  • Uncategorised
  • जिला जवार
  • फोटो गैलरी
  • बलिया शहर

खादी ग्रामोद्योग बोर्ड का जागरूकता शिविर, युवाओं को स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी

Ashish 21 February, 2026
CMO ko Gyapan Ballia
  • Uncategorised
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

बलिया जिला अस्पताल में अव्यवस्था और भ्रष्टाचार का आरोप, सामाजिक कार्यकर्ता ने उठाई 11 सूत्रीय मांग

General Desk 9 February, 2026
Nagara Badmash arrest
  • Front Page
  • Uncategorised
  • बेल्थरा रोड
  • ब्रेकिंग न्यूज

Ballia-पुलिस मुठभेड़ में पांच बदमाश और चोरी के जेवरात खरीदने वाला स्वर्णकार गिरफ्तार

General Desk 29 June, 2025

Recent Posts

  • नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने बताईं प्रशासन की प्राथमिकताएं, गरीबों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर विशेष जोर
  • बांसडीह कस्बे में हाईटेक इंतजाम, एडवांस वर्टिकल बुलेट कैमरे और हाईमास्ट लाइट से सुरक्षा होगी पुख्ता
  • नहर में मिला पांच दिन से लापता ई-रिक्शा चालक का शव
  • रात में घर से निकले निकले 70 वर्षीय वृद्ध अंधेरे में पोखरे में गिरे, सुबह मिला शव
  • बलिया के नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने संभाली कमान, विदाई समारोह में मंगला प्रसाद सिंह को दी गईं शुभकामनाएं
  • सरयू का घटता पानी कर रहा तेज कटान… सुल्तानपुर पोखरा में आबादी से चंद कदम दूर नदी
  • बलिया के पहले विधायक पं. राम अनन्त पाण्डेय की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि, नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत
  • पुलिस ने महंगे कैमरा लूटने वाले गिरोह को दबोचा, फोटोग्राफी बुकिंग के बहाने बुलाते थे और लूट लेते थे
  • धूमधाम से निकला महावीरी झंडा जुलूस, दिखा आस्था, रोमांच और भाईचारे का संगम
  • स्नातकोत्तर महाविद्यालय बांसडीह में राष्ट्रीय संगोष्ठी, विषय विशेषज्ञों के साथ विधायक केतकी सिंह ने भी रखे विचार
  • कटान में खेत और घर गंवाने वाले किसानों को सरकार की तरफ से दिया गया मुआवजा
  • Bansdih: लड़की के फोटो का इस्तेमाल कर AI से अश्लील वीडियो बनाने, वायरल करने का आरोप, युवक पर केस
  • Bansdih: मनचलों ने बाइक से कॉलेज जाने वाली युवती को टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल किया, कई दिन से कर रहे थे पीछा
  • Bansdih: पुरानी रंजिश में घर में घुस कर मारपीट, 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
  • तलवार के एक वार से पत्थर काटने वाले वीर लोरिक की शौर्य गाथाएं होंगी संरक्षित, 4.97 करोड़ की लागत से बन रहा सभागार
  • Bansdih: करंट से हुई मौत मामले में मुआवजे की रिपोर्ट को लेकर लेखपाल और कानूनगो को नोटिस
  • Sikanderpur: अघोषित बिजली कटौती को लेकर भड़का आक्रोश, 5 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी
  • Bansdih: नीलगाय से टकराए बाइक सवार, एक युवक की हालत गंभीर
  • Bansdih: बर्थडे पार्टी में फोटोग्राफी के नाम पर बुलाकर बदमाशों ने कैमरा और बाइक लूटी
  • Belthara Road: अनियंत्रित कार से बचने के प्रयास में ई-रिक्शा गड्ढे में पलटा, चालक गंभीर रूप से घायल
  • Ballia-ससुराल से लाखों के जेवर और नकदी समेटकर फरार हुई बहू? मायके वालों पर लगाया साजिश का आरोप
  • Ballia: शहीद रामप्रवेश यादव की नौवीं पुण्यतिथि पर पूर्व सांसद, पूर्व विधायक समेत बड़ी संख्या में लोगों ने दी श्रद्धांजलि
  • बलिया के गाय पालकों ने रंगीलो काशी नंदी शो में जीते दो अवार्ड, लाखों रुपए इनाम में मिले
  • Ballia-सरसों के तेल की जगह सत्यानाशी का तेल खाने से हुईं एक ही परिवार के तीन लोगों मौतें, जांच में खुलासा
  • Ballia News:डीएम बलिया और एसपी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनीं जनसमस्याएं, 9 का मौके पर निस्तारण

You may have missed

dm ballia gyanendra
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने बताईं प्रशासन की प्राथमिकताएं, गरीबों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर विशेष जोर

General Desk 24 September, 2026
Bansdih CCTV Camera
  • जिला जवार
  • पंचायत न्यूज़
  • बांसडीह

बांसडीह कस्बे में हाईटेक इंतजाम, एडवांस वर्टिकल बुलेट कैमरे और हाईमास्ट लाइट से सुरक्षा होगी पुख्ता

General Desk 24 September, 2026
Belthra Body Found 1
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

नहर में मिला पांच दिन से लापता ई-रिक्शा चालक का शव

General Desk 24 September, 2026
सांकेतिक चित्र
  • जिला जवार
  • बांसडीह

रात में घर से निकले निकले 70 वर्षीय वृद्ध अंधेरे में पोखरे में गिरे, सुबह मिला शव

General Desk 24 September, 2026

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.