Skip to content
19 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • देश दुनिया
  • बाइकर्स की शामतः भैंस से टकराए डॉक्टर व बोलेरो की चपेट में आए युवक की हालत चिंताजनक
  • जिला जवार
  • देश दुनिया

बाइकर्स की शामतः भैंस से टकराए डॉक्टर व बोलेरो की चपेट में आए युवक की हालत चिंताजनक

हल्दी थाना क्षेत्र के गहलौत बस्ती के पास भैंस से टकराकर बाइक सवार डॉक्टर गंभीर रूप से घायल हो गए, उधर बिल्थरारोड-नगरा मुख्य मार्ग पर सोमवार की सुबह तेज रफ्तार बोलेरो के धक्के से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया. 
News Desk 31 July, 2017 1 minute read
display-media-UPDATE_700

हल्दी/बिल्थरारोड (बलिया)। हल्दी थाना क्षेत्र के गहलौत बस्ती के पास भैंस से टकराकर बाइक सवार डॉक्टर गंभीर रूप से घायल हो गए, उधर बिल्थरारोड-नगरा मुख्य मार्ग पर सोमवार की सुबह तेज रफ्तार बोलेरो के धक्के से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया.

हल्दी प्रतिनिधि के मुताबिक थाना क्षेत्र के गहलौत बस्ती (बादिलपुर) के समीप सोमवार की शाम मोटरसाइकिल सवार भैंस से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गया. आसपास के लोगों ने नजदीक के प्राइवेट चिकित्सक के यहां इलाज के लिए पहुंचाया और पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने घायल चिकित्सक को जिला अस्पताल भिजवाया.

रेवती थाना क्षेत्र के सियरहियाँ (सुरेमनपुर) निवासी डॉ. आत्मानंद वर्मा (45 वर्ष) सोमवार की शाम निजी काम से जिला मुख्यालय की तरफ जा रहे थे. अभी वे बादिलपुर के गहलौत बस्ती के समीप ही पहुंचे थे कि सड़क पर अचानक भैंस आ गई. जिससे वह टकराकर गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए. आसपास के लोगों ने उन्हें नजदीक के प्राइवेट चिकित्सक के यहां पहुचाया.

सूचना पाकर हल्दी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई. गंभीर रूप से घायल आत्मा नन्द कुछ बताने के स्थिति में नहीं थे. पुलिस ने उनके कागजाज के आधार पर परिजनों को सूचना दी और घायल डॉक्टर को गंभीर स्थिति में जिला अस्पताल भिजवाया. उपनिरीक्षक अवधेश कुमार ने बताया कि घायल चिकित्सक बैरिया थाना क्षेत्र के रानीगंज में प्रैक्टिस करते हैं.

बिल्थरारोड प्रतिनिधि के मुताबिक उभांव थाना के तिरनईखिजिरपुर गांव के समीप बिल्थरारोड-नगरा मुख्य मार्ग पर सोमवार की सुबह तेज रफ्तार बोलेरो के धक्के से बाइक सवार शुभम कुमार उपाध्याय (25) निवासी खनवर थाना नगरा निवासी गंभीर रूप से जख्मी हो गया. टक्कर इतनी जोरदार थी कि बोलेरो का एक पहिया भी निकल गया और बाइक के परखचे उड़ गए. बाइक सवार शुभम के दोनों पैर व एक हाथ टूट गया है. उसे खून से लथपथ हालत में तत्काल उपचार हेतु सीयर सीएचसी पर भर्ती कराया गया. वहां से गंभीर हालत में चिकित्सकों ने वाराणसी के लिए रेफर कर दिया. उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है. शुभम बहराइच में अपने पिता हरेंद्र उपाध्याय के साथ रहता है. वह शुक्रवार की रात में ही अपने गांव लौटा था और आगामी पांच अगस्त को होने वाले अखंड रामायण पाठ की तैयारी के लिए बाजार करने बिल्थरारोड आ रहा था. इस बीच भागलपुर देवरिया से नगरा की तरफ जा रही बोलेरो ने जोरदार टक्कर मार दिया. उभांव थाना पुलिस व ग्रामीणों की मदद से तत्काल उसे सीयर सीएचसी भर्ती कराया गया.

 

Tags: उभावं खनवर जिला अस्पताल डॉक्टर देवरिया नगरा पुलिस बलिया बहराइच बादिलपुर बिल्थरारोड बैरिया भागलपुर भैंस रानीगंज रेवती वाराणसी सियरहियां सीएचसी सीयर सुरेमनपुर हल्दी हादसा

Post navigation

Previous: डूहां बिहरा के युवक की बनकरा ढाले के पास ट्रेन से गिर कर मौत
Next: रघुनाथपुर में रोशनदान का ग्रिल तोड़ कर दस लाख के गहने पर हाथ साफ

ये भी पढ़ें

Sear Peace Commetee Meet
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

महावीरी झंडा जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए एएसपी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक

General Desk 18 September, 2026
Belthra Footballer Girls
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेल कर लौटीं सोनाडीह की तीन बेटियों का स्टेशन पर हुआ स्वागत

General Desk 18 September, 2026
kotwali Bansdih Road
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-विवाहिता ने पति से जताया जान का खतरा, फोन कॉल पर तुरंत एक्शन में आई पुलिस

General Desk 18 September, 2026

Recent Posts

  • महावीरी झंडा जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए एएसपी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक
  • Ballia-राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेल कर लौटीं सोनाडीह की तीन बेटियों का स्टेशन पर हुआ स्वागत
  • Ballia-विवाहिता ने पति से जताया जान का खतरा, फोन कॉल पर तुरंत एक्शन में आई पुलिस
  • Ballia-सरयू की बाढ़ में घर-खेत बहे, अब ठोस व्यवस्था की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
  • Ballia-रसड़ा कोतवाली क्षेत्र में मां-बेटी के मर्डर से सनसनी, पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर जांच शुरू की
  • Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’
  • Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन
  • Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान
  • ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक
  • Ballia-पिता के हत्यारों से परिवार को खतरा! मुख्यमंत्री से मिलने की मांग पर अड़ी पूर्व सीआरपीएफ जवान की पुत्री
  • Ballia: सृष्टि के शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से की गई पूजा, विशाल भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
  • Ballia-उमेश चौरसिया हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार
  • Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष
  • उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग
  • Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका
  • Ballia-पूर्व सीआरपीएफ जवान हत्याकांड का 25 हजार का एक इनामी आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने मांगा जन-सहयोग
  • Ballia-अमरेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामकरण सिंह का बलिया सीजेएम कोर्ट में समर्पण, तीन पुलिस टीमों-एसटीएफ को दिया चकमा
  • Ballia-महिला की शिकायत पर अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में तीन लोगों पर केस
  • Ballia-उभांव थाना क्षेत्र में चार दिन में दो हत्याओं से सनसनी, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल
  • Ballia-सीएचसी बांसडीह के एंबुलेंस ड्राइवर की पिटाई, अस्पताल परिसर में ही 5 लोगों ने किया हमला!
  • Ballia-शहीद बिजेंद्र को किया गया नमन, पाकिस्तानी आतंकियों से लोहा लेते दिया था सर्वोच्च बलिदान
  • Ballia-मारपीट में घायल युवक की मौत, 15 दिन पुराने विवाद को लेकर फिर हुआ था झगड़ा
  • Ballia-सांसद के आवास परिसर में लगे टॉवर पर चढ़कर युवक ने मचाया हंगामा
  • Ballia-अश्लील फोटो-वीडियो भेजने के आरोपी को बांसडीह पुलिस महाराष्ट्र से गिरफ्तार करके ले आई
  • Ballia-साथी सिपाहियों के साथ पार्टी करने गए सिपाही का शव पानी भरे गड्ढे में मिला, बांसडीह कोतवाली में थी तैनाती

You may have missed

Sear Peace Commetee Meet
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

महावीरी झंडा जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए एएसपी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक

General Desk 18 September, 2026
Belthra Footballer Girls
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेल कर लौटीं सोनाडीह की तीन बेटियों का स्टेशन पर हुआ स्वागत

General Desk 18 September, 2026
kotwali Bansdih Road
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-विवाहिता ने पति से जताया जान का खतरा, फोन कॉल पर तुरंत एक्शन में आई पुलिस

General Desk 18 September, 2026
Sapa Gyapan Bansdih
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-सरयू की बाढ़ में घर-खेत बहे, अब ठोस व्यवस्था की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

General Desk 18 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.