Skip to content
23 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Since 2012. Still here. Ballia LIVE

cropped-cc-advert.png
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • देश दुनिया
  • बैरिया, सिकंदरपुर व बेल्थरा के अधिशासी अधिकारी की कार्यशैली की शिकायत
  • जिला जवार
  • देश दुनिया

बैरिया, सिकंदरपुर व बेल्थरा के अधिशासी अधिकारी की कार्यशैली की शिकायत

जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक सलेमपुर सांसद रविन्दर कुशवाहा की अध्यक्षता में हुई. बैठक में सांसद भरत सिंह, विधायक या उनके प्रतिनिधि संग अधिकारियों नेे जनपद के विकास पर चर्चा की
News Desk 28 May, 2017 1 minute read
DISHA_BALLIA
बलिया। जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक सलेमपुर सांसद रविन्दर कुशवाहा की अध्यक्षता में हुई. बैठक में सांसद भरत सिंह, विधायक या उनके प्रतिनिधि संग अधिकारियों नेे जनपद के विकास पर चर्चा की. जिलाधिकारी सुरेंद्र विक्रम ने विभागवार अधिकारियोें से उनके विभागीय कार्याें की जानकारी ली और जरूरी दिशा निर्देश दिये.
सांसद कुशवाहा ने कहा कि जनपद को त्वरित गति से विकास के रास्ते पर ले जाने के साथ आम जनता की समस्याओं को कम करना ही इस बैठक का मुख्य उद्देश्य है. केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ घर-घर पहुंचाने के लिए हम सभी जनप्रतिनिधियों का तत्पर होना जरूरी है. बताया हमारे मुख्यमंत्री की तत्परता से सभी अधिकारी परिचित है लिहाजा किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं हो. सरकार की मंशानुरूप पारदर्शी तरीके से काम करेें ताकि हर पात्र को योजनाओं का लाभ मिले. यह भी कहा कि क्षेत्र में हो रहे कार्याें की जानकारी सम्बन्धित जनप्रतिनिधियों को भी दी जााए.
बैठक में सांसद भरत सिंह ने भी आम जनता से जुड़ी योजनाओं में पारदर्शिता के काम करने का संदेश दिया. विशेष रूप से स्वास्थ्य विभाग के कार्याें पर गहरी नाराजगी जताते हुए सुधार लाने की हिदायत दी. बैठक में समाज कल्याण अधिकारी से समाजवादी पेंशन की जांच की प्रगति से बाबत जानकारी ली गयी.
जिलाधिकारी ने कल्याणकारी योजनाओं से जुड़े अधिकारियों को कहा कि लाभार्थियों का चयन पूरी पारदर्शिता के साथ हो. फीडिंग करने वाले आपरेटरों पर भी कड़ी नजर रखी जाए. जिस लेवल पर भी शिकायत मिले उसे सुधार करा दें. सचेत किया कि फीड हो चुके डाटा के छेड़छाड़ पकड़े जाने पर दोषी को जेल भेज दिया जाएगा.
राजीव गांधी विद्युतीकरण योजना के तहत हुए विद्युतीकरण कार्य संबंधी जानकारी ली गयी.  सांसद सलेमपुर ने कहा कि जिस स्तर पर विद्युत आपूर्ति में समस्या है उसे ठीक कराने के त्वरित कदम उठाये जाएं. जनप्रतिनिधियों से कहा कि जहां विद्युतीकरण नहीं हुआ है उसकी जानकारी अधिशासी अभियंता को दें.
सांसद भरत सिंह ने कहा कि ट्रांसफार्मर के साथ जर्जर तारों को भी बदला जाए तभी विद्युत आपूर्ति ठीक से की जा सकती है. एक्सईएन ने शीघ्र जर्जर तारों को भी बदलने के कार्य को शुरू कराने का भरोसा दिलाया. बैठक में प्रधानमंत्री सड़क योजना, स्वच्छ भारत मिशन, बेसिक शिक्षा से जुड़े कार्याें भी समीक्षा की गयी. जल निगम के कार्य की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि पानी की टंकियां जो संचालित नही हो रही है, जल्द अभियान चलाकर बन कर तैयार टंकियों को चालू कराया जाए.
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को सचेत किया कि समिति के निर्णय के अनुपालन में थोड़ी भी लापरवाही न बरतें. उन्होंने पिछली बैठक में लिये निर्णयों के अनुपालन में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई करने की बात कही. उप निदेशक कृषि टीपी शाही ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की प्रगति को बताया.
जिलाधिकारी ने कहा कि बीमा कम्पनी का एक आॅफिस कृषि भवन में भी हो, ताकि छूटे किसानों का फसल बीमा आसानी से हो सके. इस योजना का व्यापक प्रचार प्रसार कराया जाए. जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में खरीफ गोष्ठी आयोजित कर किसानों का कई लाभकारी टिप्स दिये जाएं. स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने जिले भर के अस्पतालों की दशा सुधारने के लिए एक हफ्ते का अल्टीमेटम दिया. कहा अस्पतालों में साफ सफाई, कर्मियों की उपस्थिति के साथ बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करायी जाए. जनप्रतिनिधियों ने भी अपने-अपने क्षेत्र की समस्या को नोट कराते हुए आम जनता को राहत दिलाने की मांग की. बैरिया विधायक ने एंटी रैबिज व सर्प काटने की दवाई हर अस्पताल पर उपलब्ध रहने की बात कही.
डीसी मनरेगा ने बताया कि मनरेगा के तहत तालाब, खेत तालाब, वृक्षारोपण पर ज्यादा जोर है. परियोजना निदेशक ने प्रधानमंत्री आवास योजना की प्रगति के बारे में बताया. अध्यक्ष कुशवाहा ने कहा कि अत्यंत गरीबों के लिए जनप्रतिनिधि भी पीएम आवास की मांग कर सकते हैं. स्वच्छ भारत मिशन शहरी व ग्रामीण की भी समीक्षा हुई. अधिशासी अधिकारी नगरपालिका ने इसके तहत हो रहे कार्य को बताया  सांसद भरत सिंह ने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन के लिए जितनी जरूरत हो, हमारे सांसद निधि से धन ले सकते हैं. कटहल नाले की सफाई कराने को भी कहा.
जनप्रतिनिधियों ने बैरिया, सिकंदरपुर व बेल्थरा के अधिशासी अधिकारी की कार्यशैली की शिकायत की. जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देश दिया गया कि बाल विकास व आंगनबाड़ी से जुड़ी व्यवस्था में सुधार लाएं. तिथि निर्धारित कर पुष्टाहार वितरण पूरी पारदर्शिता के साथ किया जाए. डीएसओ ने बताया कि उज्ज्वला योजना के तहत 91 हजार तीन सौ कनेक्शन निःशुल्क दिये जा चुके हैं. डेढ़ लाख का लक्ष्य है जिसे जल्द की पूरा कर लिया जाएगा. बैठक में विधायक सुरेंद्र सिंह, संजय यादव, मंत्री प्रतिनिधि राकेश चैबे भोला, अन्य विधायकों के प्रतिनिधि, अरूण सिंह बंटू आदि मौजूद रहे.
Tags: बैरिया भरत सिंह रवींद्र कुशवाहा विधायक संजय यादव सलेमपुर सांसद सिकंदरपुर सुरेंद्र नाथ सिंह

Post navigation

Previous: तीन सड़क हादसों में दंपति समेत छह लोग घायल
Next: बिल्थरारोड में डीएम ने तहसील, थाना, ब्लॉक, अस्पताल का जायजा लिया

ये भी पढ़ें

ex DM MP Singh Vidai
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

बलिया के नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने संभाली कमान, विदाई समारोह में मंगला प्रसाद सिंह को दी गईं शुभकामनाएं

General Desk 23 September, 2026
Bansdih New Kataan 1
  • जिला जवार
  • बांसडीह

सरयू का घटता पानी कर रहा तेज कटान… सुल्तानपुर पोखरा में आबादी से चंद कदम दूर नदी

General Desk 23 September, 2026
Ballia Ram Anant Pandey
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

बलिया के पहले विधायक पं. राम अनन्त पाण्डेय की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि, नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत

General Desk 23 September, 2026

Recent Posts

  • बलिया के नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने संभाली कमान, विदाई समारोह में मंगला प्रसाद सिंह को दी गईं शुभकामनाएं
  • सरयू का घटता पानी कर रहा तेज कटान… सुल्तानपुर पोखरा में आबादी से चंद कदम दूर नदी
  • बलिया के पहले विधायक पं. राम अनन्त पाण्डेय की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि, नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत
  • पुलिस ने महंगे कैमरा लूटने वाले गिरोह को दबोचा, फोटोग्राफी बुकिंग के बहाने बुलाते थे और लूट लेते थे
  • धूमधाम से निकला महावीरी झंडा जुलूस, दिखा आस्था, रोमांच और भाईचारे का संगम
  • स्नातकोत्तर महाविद्यालय बांसडीह में राष्ट्रीय संगोष्ठी, विषय विशेषज्ञों के साथ विधायक केतकी सिंह ने भी रखे विचार
  • कटान में खेत और घर गंवाने वाले किसानों को सरकार की तरफ से दिया गया मुआवजा
  • Bansdih: लड़की के फोटो का इस्तेमाल कर AI से अश्लील वीडियो बनाने, वायरल करने का आरोप, युवक पर केस
  • Bansdih: मनचलों ने बाइक से कॉलेज जाने वाली युवती को टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल किया, कई दिन से कर रहे थे पीछा
  • Bansdih: पुरानी रंजिश में घर में घुस कर मारपीट, 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
  • तलवार के एक वार से पत्थर काटने वाले वीर लोरिक की शौर्य गाथाएं होंगी संरक्षित, 4.97 करोड़ की लागत से बन रहा सभागार
  • Bansdih: करंट से हुई मौत मामले में मुआवजे की रिपोर्ट को लेकर लेखपाल और कानूनगो को नोटिस
  • Sikanderpur: अघोषित बिजली कटौती को लेकर भड़का आक्रोश, 5 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी
  • Bansdih: नीलगाय से टकराए बाइक सवार, एक युवक की हालत गंभीर
  • Bansdih: बर्थडे पार्टी में फोटोग्राफी के नाम पर बुलाकर बदमाशों ने कैमरा और बाइक लूटी
  • Belthara Road: अनियंत्रित कार से बचने के प्रयास में ई-रिक्शा गड्ढे में पलटा, चालक गंभीर रूप से घायल
  • Ballia-ससुराल से लाखों के जेवर और नकदी समेटकर फरार हुई बहू? मायके वालों पर लगाया साजिश का आरोप
  • Ballia: शहीद रामप्रवेश यादव की नौवीं पुण्यतिथि पर पूर्व सांसद, पूर्व विधायक समेत बड़ी संख्या में लोगों ने दी श्रद्धांजलि
  • बलिया के गाय पालकों ने रंगीलो काशी नंदी शो में जीते दो अवार्ड, लाखों रुपए इनाम में मिले
  • Ballia-सरसों के तेल की जगह सत्यानाशी का तेल खाने से हुईं एक ही परिवार के तीन लोगों मौतें, जांच में खुलासा
  • Ballia News:डीएम बलिया और एसपी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनीं जनसमस्याएं, 9 का मौके पर निस्तारण
  • Ballia-बेल्थरारोड में धूमधाम से मनाया गया बाबा गणिनाथ जन्मोत्सव, भव्य शोभायात्रा और सामूहिक हवन में उमड़े लोग
  • महावीरी झंडा जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए एएसपी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक
  • Ballia-राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेल कर लौटीं सोनाडीह की तीन बेटियों का स्टेशन पर हुआ स्वागत
  • Ballia-विवाहिता ने पति से जताया जान का खतरा, फोन कॉल पर तुरंत एक्शन में आई पुलिस

You may have missed

ex DM MP Singh Vidai
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

बलिया के नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने संभाली कमान, विदाई समारोह में मंगला प्रसाद सिंह को दी गईं शुभकामनाएं

General Desk 23 September, 2026
Bansdih New Kataan 1
  • जिला जवार
  • बांसडीह

सरयू का घटता पानी कर रहा तेज कटान… सुल्तानपुर पोखरा में आबादी से चंद कदम दूर नदी

General Desk 23 September, 2026
Ballia Ram Anant Pandey
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

बलिया के पहले विधायक पं. राम अनन्त पाण्डेय की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि, नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत

General Desk 23 September, 2026
Camera Looter Arrested
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

पुलिस ने महंगे कैमरा लूटने वाले गिरोह को दबोचा, फोटोग्राफी बुकिंग के बहाने बुलाते थे और लूट लेते थे

General Desk 23 September, 2026

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.