Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
बलिया लाइव ब्यूरो
बलिया. ऐतिहासिक ददरी मेले की तैयारियां जोरों पर हैं। ददरी मेले को भव्य और आकर्षक बनाने के लिए आयोजक हर कोशिश में जुटे हैं। इस बार के ददरी मेले में सांस्कृतिक, धार्मिक और मनोरंजक कार्यक्रमों में नए-नए आकर्षण जोड़ने की तैयारी हो रही है।
ददरी मेले में भोजपुरी और बॉलीवुड कलाकारों के मनोरंजक कार्यक्रम होंगे, वहीं कवि सम्मेलन और कव्वाली भी होगी. संत समागम भी होगा जिसमें बलिया और इस मेले में अन्य जिलों-प्रांतों से आए दर्शकों को आध्यात्म की गंगा में ओत-प्रोत होने का लाभ मिलेगा.
मेले में 5 दिसंबर से विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरूआत होगी। नगरपालिका अध्यक्ष संत कुमार गुप्ता उर्फ मिठाई लाल ने बताया कि लोक गायिका कल्पना पटवारी की प्रस्तुति 5 दिसंबर को होगी. आठ दिसंबर को बॉलीवुड नाइट का आयोजन होगा जिसमें सिंगर सलमान अली और लिपिका सामंता प्रस्तुति देंगे.
11 दिसंबर को भोजपुरी संगीत की महफिल सजेगी जिसमें भोजपुरी सिंगर खुशी कक्कड़,सोना सिंह और समर सिंह अपने गीतों से जलवा बिखेरेंगे. मुंबई डांस ग्रुप से माही और मनीषा झा भी डांस से महफिल लूटने की कोशिश करेंगे.
धार्मिक कार्यक्रमों में 13 दिसंबर को संत समागम होगा जिसमें संत-संन्यासी शामिल होकर आध्यात्मिक संदेश देंगे. 14 दिसंबर को अभिनेता गोविंदा आएंगे. इसके बाद 17 दिसंबर को कवि सम्मेलन होगा.19 दिसंबर को कव्वाली होगी और 20 दिसंबर को मेले का समापन होगा.
इस बार मेले का आयोजन करीब 80 एकड़ के क्षेत्र में हो रहा है। नगर पालिका परिषद की ओर से पहले आए पहले पाओ के आधार पर दुकानदारों को भूमि का आवंटन किया जाएगा।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.
