Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
उमेश गुप्ता, बेल्थरारोड,बलिया
बेल्थरारोड,बलिया. तूफान अर्णव की वजह से तीन दिन से हो रही बारिश के चलते पूरे जनपद में जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। वहीं बारिश के बीच सीयर ब्लॉक के ससना बहादुरपुर गांव में रविवार सुबह करीब 31 वर्ष पुराने जर्जर पंचायत भवन का विशाल छज्जा तेज आवाज के साथ भरभराकर गिर गया।
छज्जा गिरते ही आसपास अफरा-तफरी मच गई। संयोग अच्छा रहा कि हादसे के वक्त भवन के आसपास कोई मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया। बताया जाता है कि तीन कमरों वाला पंचायत भवन लंबे समय से जर्जर हालत में है। इसी भवन में पंचायत से जुड़े विभिन्न कार्यों के अलावा होम्योपैथी अस्पताल का संचालन भी किया जाता था। लगातार बारिश के कारण भवन की स्थिति और भी कमजोर होने की आशंका जताई जा रही है।
रविवार सुबह अचानक छज्जे का बड़ा हिस्सा तेज आवाज के साथ जमीन पर आ गिरा। आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो मलबा देखकर उनके होश उड़ गए। ग्रामीणों का कहना है कि भवन की हालत पहले से ही चिंताजनक थी और यदि छज्जा गिरने के समय वहां ग्रामीण या मरीज मौजूद होते तो बड़ा हादसा हो सकता था।
घटना के बाद ग्रामीणों में पंचायत भवन की सुरक्षा को लेकर आक्रोश और चिंता दोनों है। ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल भवन का स्थलीय निरीक्षण कराने, जर्जर हिस्से को सुरक्षित कराने तथा भवन में होने वाले कार्यों को सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित करने की मांग की है।
ग्राम प्रधान बलदेव यादव ने बताया कि दैवीय आपदा के बीच आंधी-पानी के कारण पंचायत भवन का एक हिस्सा ध्वस्त हो गया है। भवन का जो हिस्सा अभी बचा हुआ है, उससे भी खतरे की आशंका बनी हुई है। उन्होंने प्रशासन से जनहित में पंचायत भवन की तकनीकी जांच कराने, जर्जर हिस्से को सुरक्षित कराने तथा आवश्यकता के अनुसार पुनर्निर्माण कराने का अनुरोध किया है, ताकि भविष्य में किसी बड़ी अनहोनी से बचा जा सके।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.
