Skip to content
6 October, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia LIVE Since 2012 | Published by Mriegank SHEKHAR

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • स्पेशल/Exclusive
  • 22 अगस्त 1942 को भी आजाद रहा बलिया, नेदरसोल फौज के साथ पहुंचा
  • Front Page
  • स्पेशल/Exclusive

22 अगस्त 1942 को भी आजाद रहा बलिया, नेदरसोल फौज के साथ पहुंचा

22 अगस्त 1942 को बलिया आजाद रहा. गवर्नर के आदेश पर नेदरसोल फौज के साथ बलिया पहुंचा. क्रांतिकारियों पर बर्बर अत्याचार हुआ. 15 वर्षीय सूरज प्रसाद की मौत हुई. गोलीकांड में 121 लोग मारे गए, 256 घायल हुए और करीब 1000 गिरफ्तार किए गए.
General Desk 22 August, 2026 1 minute read
Baghi Ballia 22 August

[AI generated (representative) image.]

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

बलिया. 22 अगस्त 1942 को भी बलिया आजाद रहा तो इसकी सूचना गवर्नर तक पहुंची और उन्होंने नेदरसोल को प्रशासक बनाकर बलिया पर पुनः अधिकार करने का जिम्मा सौंपा और छोटी सी फौज के साथ बलिया भेजा.

इसी दिन दोपहर 12 बजे अंग्रेजी फौज की एक टुकड़ी स्टीमर से बलिया के महावीर घाट पहुंची. इसके कमांडर मार्श स्मिथ थे. टुकड़ी में अंग्रेज, बलोची पठान और सिख सैनिक शामिल थे.

महावीर घाट उतरते ही मार्श स्मिथ ने बर्बरता शुरू कर दी. संपत मल्लाह और सती राय की बेरहम पिटाई कर उन्हें जेल भेज दिया. इसके बाद स्मिथ पुलिस लाइन पहुंचे और गिरफ्तार क्रांतिकारियों की पिटाई का आदेश दिया.

गिरफ्तार क्रांतिकारियों को मुर्गा बनाकर पीछे से फुटबॉल की तरह पैर से ठोकर मारी गई. संगीन की नोक से मारते हुए उन्हें पेड़ पर चढ़ाया गया. उनके विभिन्न अंगों में बेरहमी से संगीनें भोंकी गईं. सभी लहूलुहान हो गए. करीब तीन घंटे तक यह अमानवीय अत्याचार चलता रहा. 15 वर्षीय सूरज प्रसाद की मृत्यु हो गई.

bagi ballia pakhwara series
[AI generated (representative) image.]
शाम 4 बजे जगदंबा प्रसाद की विशेष कोर्ट में बिना बचाव की सुविधा दिए सभी को सात-सात साल की कड़ी कैद और 20-20 बेंत की सजा सुनाई गई. चौक में सभी को 20-20 बेंत लगाए गए. इसके बाद भी नेदरसोल को संतुष्टि नहीं हुई तो उन्हें फिर नंगा करके 20-20 बेंत लगवाए गए.

इस क्रूर और नृशंस अत्याचार को सहन न करते हुए तत्कालीन कलेक्टर निगम ने अपना विरोध प्रकट किया. उन्होंने नेदरसोल से कहा कि वह यहां के कलेक्टर हैं और उनके आदेश का पालन होना चाहिए. इस पर नाराज होकर नेदरसोल ने अपने विशेषाधिकार का प्रयोग करते हुए कलेक्टर निगम को निलंबित कर दिया और तत्काल बलिया छोड़ने का आदेश दिया.

कलेक्टर निगम के चले जाने के बाद शहर में फौजियों का आतंक फैल गया. रास्ते पर चलते निर्दोष और अबोध राहगीरों पर अंधाधुंध गोलियां चलाई गईं. बलिया के अनेक गांवों में जलियांवाला जैसा दृश्य उपस्थित हो गया.

लगभग 15 स्थानों पर अंधाधुंध गोलियां चलीं और 121 व्यक्ति मारे गए, 256 व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुए. करीब 1000 लोगों को गिरफ्तार किया गया. 25 लोगों को बेंत से मारा गया और बंदियों को सात-सात साल की सजा दी गई. जेल में भी क्रांतिकारियों के साथ अमानवीय अत्याचार किया गया.

कृष्णकांत पाठक, वरिष्ठ पत्रकार,बलिया

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

Tags: बलिया शहीद बलिया स्वतंत्रता संग्राम भारत छोड़ो आंदोलन

Post navigation

Previous: बलिया में जल्द बनेगी 1000 कैदियों की क्षमता वाली नई जेल, आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा नया जेल भवन
Next: Ballia-गंगा नदी में नहाते समय युवक डूबा, तलाश में जुटी एनडीआरएफ व फ्लड पीएसी

ये भी पढ़ें

AI Generated Image
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • स्पेशल/Exclusive

ChatGPT 80s Photo Trend: Instagram पर क्यों वायरल हो रही हैं 80 के दशक की तस्वीरें, ऐसे बनाएं अपनी Retro Photo

General Desk 10 September, 2026
How to Publish book on Amazon Kdp
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • साहित्य
  • स्पेशल/Exclusive

Amazon पर किताब प्रकाशित करना अब कितना आसान है? जानिए KDP की पूरी प्रक्रिया

General Desk 8 September, 2026
Baghi Ballia 23 August Photo
  • Front Page
  • स्पेशल/Exclusive

22-23 अगस्त 1942 की रात: जब बलिया की पांच दिन की आजादी पर अंग्रेजी फौज ने फिर कब्जा किया

General Desk 23 August, 2026

Recent Posts

  • नवरात्र, दुर्गापूजा, दशहरा त्योहारों पर शांति बनाए रखने की रणनीति के लिए बैठक
  • बेल्थरारोड क्षेत्र में सरयू नदी खतरे के निशान से 96 सेमी ऊपर, तटीय गांवों के लोगों की चिंता बढ़ी
  • सड़क किनारे लगे खंभे से टकराकर बाइक सवार की मौत, एक घायल
  • सर्वाइकल कैंसर के प्रति महिलाओं को किया जागरूक, स्वास्थ्य अधिकारों और कानूनी सहायता की दी गई जानकारी
  • प्रधानमंत्री को राखी भेजने वाली छ: छात्राएं सम्मानित, बच्चों को बताया गया पत्र लेखन का महत्व
  • गिरे पेड़ का तना सड़क पर छोड़ दिया, टकराकर बाइक सवार युवक घायल
  • दानवीर भामाशाह सम्मान समारोह में समाजसेवियों का सम्मान
  • बोलेरो और मैजिक वाहन में सामने से भीषण टक्कर, एक महिला समेत 6 लोग गम्भीर रुप से घायल
  • बांसडीह रोड रेलवे स्टेशन के फाटक पर बनेगा ओवरब्रिज, रोजाना के जाम से नगरवासियों को मिलेगी राहत
  • मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन
  • स्व.रामगोविंद चौधरी व्यक्ति नहीं, विचार थे, बलिया का सम्मान बढ़ाया-समाजवादी पार्टी
  • चोरों ने स्वर्णकार की दुकान को बनाया निशाना, चांदी के आभूषण और नकदी निकाल कर आलमारी खेत में फेंकी
  • जितिया पर्व पर घाटों पर उमड़ी महिलाओं की भीड़, पुत्र की दीर्घायु और सुख-समृद्धि के लिए रखा निर्जला व्रत
  • डेढ़ महीने पहले तीन बेटियों संग मायके के लिए निकली महिला लापता, सास ने दर्ज कराया केस
  • सड़क निर्माण में अनियमितता के आरोपों पर कार्रवाई की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
  • लेखपाल संघ ने वेतन, पदोन्नति और स्थानांतरण समेत कई मांगों को लेकर धरना दिया
  • प्रदेश में पुस्तकालयाध्यक्षों की भर्ती निकालने की मांग, अभ्यर्थियों ने विधायक केतकी सिंह से लगाई गुहार
  • अपने ही घर में फंदे से लटका मिला युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी
  • राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उत्कृष्ट कार्य वाले कर्मचारी सम्मानित
  • बलिया के वेदांत ने 100 प्रतिभागियों को पछाड़कर जीता इंडियाज टैलेंट फाइट का खिताब, हुआ सम्मान
  • नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • जिउतिया व्रत से पूर्व मंडुआ के आंटे से बनी रोटी खाने से एक दर्जन से अधिक लोग बीमार
  • जयंती पर याद किए गए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री
  • Ballia-बलिया की धरती सत्ता के आगे कभी नहीं झुकी- स्व.रामगोविंद चौधरी की श्रद्धांजलि सभा में बोले धर्मेंद्र यादव
  • सरयू में फिर से बाढ़, बांसडीह के दो दर्जन गांव जलमग्न, तहसील प्रशासन ने उतारीं 100 नावें

You may have missed

Belthra Peace Commeti
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

नवरात्र, दुर्गापूजा, दशहरा त्योहारों पर शांति बनाए रखने की रणनीति के लिए बैठक

General Desk 6 October, 2026
Belthra Flood
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

बेल्थरारोड क्षेत्र में सरयू नदी खतरे के निशान से 96 सेमी ऊपर, तटीय गांवों के लोगों की चिंता बढ़ी

General Desk 6 October, 2026
Bansdih Byke Accident
  • जिला जवार
  • बांसडीह

सड़क किनारे लगे खंभे से टकराकर बाइक सवार की मौत, एक घायल

General Desk 6 October, 2026
Servical Jagrukta
  • जिला जवार
  • बांसडीह

सर्वाइकल कैंसर के प्रति महिलाओं को किया जागरूक, स्वास्थ्य अधिकारों और कानूनी सहायता की दी गई जानकारी

General Desk 6 October, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.