बांसडीह बाजार के कायाकल्प की तैयारी, स्वच्छता के लिए दुकानदारों को दिए जाएंगे डस्टबिन

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

रविशंकर पांडेय, बांसडीह, बलिया

बांसडीह,बलिया. नगर पंचायत बांसडीह को स्वच्छ और सुंदर बनाने के एक विशेष एक्शन प्लान तैयार किया गया है। इसके तहत सबसे पहले बांसडीह बाजार को कचरा मुक्त करने के लिए दुकानदारों को जोड़ने की कवायद शुरू की जा रही है। नगर पंचायत अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह के नेतृत्व में ‘स्वच्छता अभियान फेज-1’ के तहत इस विशेष मुहिम को जमीन पर उतारने के लिए सोमवार को नगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष और स्थानीय व्यापारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई गई है.

इस बैठक में सबको जानकारी देने और सहमति ले लेने के बाद तत्काल प्रभाव से इस योजना को लागू कर दिया जाएगा। कार्य योजना के मुताबिक, प्रथम चरण में बांसडीह बाजार के करीब 400 स्थायी दुकानदारों और सड़क किनारे ठेला लगाने वाले छोटे वेंडरों को चिह्नित किया गया है।

This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE         

नगर पंचायत की ओर से इन सभी को 50-50 लीटर की क्षमता वाले डस्टबिन मुहैया कराए जाएंगे। दुकानदारों को दिनभर की दुकानदारी के बाद निकलने वाला सारा कचरा, जैसे- चाय के कुल्हड़, पानी की बोतलें, ढक्कन और अन्य अवशेष, अनिवार्य रूप से इसी डस्टबिन में डालना होगा।

बाजार में गंदगी न फैले, इसके लिए नगर पंचायत ने समय सारणी तय की है। सुबह और शाम के समय आवश्यकतानुसार नगर पंचायत के कूड़ा वाहन बाजार में पहुंचेंगे। यह पूरी प्रक्रिया नगर पचायत के सुपरवाइजर की सीधी देखरेख में संचालित होगी, जो यह सुनिश्चित करेंगे कि सभी दुकानों से कूड़ा सही समय पर कलेक्ट कर लिया जाए।

नगर पंचायत अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने बताया कि बाजार को साफ रखने की इस कवायद की पूरी रूपरेखा तैयार कर ली गई है। व्यापार मंडल के पदाधिकारियों से भी इस संबंध में प्रारंभिक वार्ता हो चुकी है। इस अभियान को तीन चरणों में पूरी नगर पंचायत में लागू किया जाएगा:

 प्रथम चरण: बांसडीह बाजार के 400 दुकानदारों व ठेला व्यवसायियों से सोमवार को शुरुआत।

 द्वितीय चरण: बाजार में सफलता के बाद, इसे नगर के 7 अलग वार्डों में लागू किया जाएगा।

तृतीय चरण: अंतिम चरण में शेष बचे 8 वार्डों को भी इस योजना से जोड़कर पूरी नगर पंचायत में व्यवस्था स्थापित की जाएगी।

बांसडीह नगर पंचायत को स्वच्छ और आदर्श रूप देने के लिए यह विशेष कार्य योजना शुरू की जा रही है। सोमवार को व्यापार मंडल के अध्यक्ष और व्यापारी बंधुओं के साथ विस्तृत बैठक कर उनका सहयोग और समर्थन मांगा जाएगा, और सोमवार से ही डस्टबिन वितरण के साथ इसकी शुरुआत कर दी जाएगी। बाजार के बाद इसे क्रमिक रूप से सभी 15 वार्डों में लागू किया जाएगा ताकि एक बेहतर और स्थायी सफाई व्यवस्था विकसित की जा सके- सुनील कुमार सिंह, अध्यक्ष – नगर पंचायत बांसडीह।

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE