Ballia- ओवरलोड से धमाके के साथ फुंक गया ट्रांसफॉर्मर, 60 घर अंधेरे में, ग्रामीण बेहाल

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

उमेश गुप्ता, बेल्थरारोड,बलिया

बेल्थरारोड,बलिया. सीयर ब्लॉक के ग्राम सभा कुशहा भाड़ में गुरुवार की देर रात करीब एक बजे 10 केवीए का विद्युत ट्रांसफार्मर तेज धमाके के साथ धू-धू कर जल उठा। ट्रांसफार्मर से उठती भीषण लपटों और चिंगारियों को देखकर ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई।

आग की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि लोग रात में अपने घरों से बाहर निकल आए और काफी देर तक दहशत का माहौल बना रहा।

This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE         

ट्रांसफार्मर जलने के बाद गांव के करीब 60 घरों की बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई। भीषण गर्मी और उमस के बीच बिजली न होने से महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। ग्रामीणों को रातें जागकर बितानी पड़ रही हैं। पेयजल संकट के साथ मोबाइल चार्जिंग और अन्य जरूरी कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं।

सबसे बड़ी बात यह है कि घटना के 36 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बाद भी जला हुआ ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया है। जबकि शासन स्तर पर जले ट्रांसफार्मरों को निर्धारित समय सीमा के भीतर बदलने के निर्देश दिए गए हैं। इसके बावजूद विभागीय उदासीनता से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है।

ग्रामीणों का कहना है कि मात्र 10 केवीए के ट्रांसफार्मर पर लगभग 60 घरों का लोड है, जिसके कारण ट्रांसफार्मर अक्सर ओवरलोड होकर खराब होता रहता है। एक वर्ष पूर्व ग्रामीणों ने हस्ताक्षरयुक्त आवेदन देकर ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाने की मांग की थी। ग्रामीणों का दावा है कि गांव के लिए 25 केवीए का ट्रांसफार्मर स्वीकृत भी हुआ था, लेकिन उसे अन्यत्र स्थापित कर दिया गया।

ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द नया ट्रांसफार्मर नहीं लगाया गया और क्षमता वृद्धि नहीं की गई तो वे आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। अब देखना यह है कि जिम्मेदार अधिकारी ग्रामीणों की इस गंभीर समस्या का संज्ञान कब लेते हैं और बिजली बहाल कराने के लिए क्या कदम उठाते हैं।

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.