

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
आशीष दूबे, बलिया
नगरा, बलिया. नगरा-बेल्थरा मार्ग पर शनिवार देर रात एक बोलेरो और पिकअप वैन की आमने-सामने की टक्कर में आठ वर्षीय मासूम की मौत हो गई। इस हादसे में दोनों वाहनों के चालकों सहित दर्जन भर लोग घायल हो गए, जिनमें से एक बुजुर्ग की हालत गंभीर बनी हुई है।
जानकारी के अनुसार बेल्थरा रोड के तुर्तीपार स्थित खैरा खास गांव के निवासी रसड़ा इलाके में आयोजित ‘बरच्छा’ कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। देर रात सभी लोग बोलेरो से अपने गांव वापस लौट रहे थे। इसी दौरान कोठिया चट्टी के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार पिकअप वैन से उनकी जोरदार भिड़ंत हो गई।
This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE
टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों के अगले हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और कई लोग गाड़ियों में फंस गए। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत कर घायलों को वाहनों से बाहर निकाला। सूचना मिलने पर पुलिस और एंबुलेंस भी घटनास्थल पर पहुंची।
स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नगरा पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद कई गंभीर घायलों को मऊ और बलिया जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
बताया जाता है कि मऊ ले जाते समय आठ वर्षीय करन ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। वहीं, खैरा खास निवासी 60 वर्षीय विजय शंकर, जो पेशे से पेंटर हैं, कोमा में हैं और उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।
घायलों में बोलेरो चालक अमरेश तिवारी (50), पिकअप चालक रामध्यान पांडे (बनारस निवासी), सुरेंद्र (65), रामधन (55), रितेश (24), कृष्णा राजभर (15) और धर्मराज (60) सहित अन्य लोग शामिल हैं।
मासूम की मौत की खबर गांव पहुंचते ही खैरा खास में मातम पसर गया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर मार्ग से हटवाया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर तेज रफ्तार वाहनों के कारण आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

