Skip to content
8 October, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia LIVE Since 2012 | Published by Mriegank SHEKHAR

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • जिला जवार
  • बलिया के प्रभारी मंत्री ने की विभागवार योजनाओं की समीक्षा, बिजली विभाग से कहा बिजली आपूर्ति निर्बाध हो
  • Front Page
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

बलिया के प्रभारी मंत्री ने की विभागवार योजनाओं की समीक्षा, बिजली विभाग से कहा बिजली आपूर्ति निर्बाध हो

प्रभारी मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक कर योजनाओं की समीक्षा की.
General Desk 19 July, 2024 1 minute read
Ballia Mantri Meeting

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/ballialivenews

के के पाठक, बलिया

बलिया. प्रभारी मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक कर योजनाओं की समीक्षा की. आवास योजना से सम्बन्धित सही सटीक जानकारी नहीं देने पर डीआरडीए के अधिकारी पर नाराजगी जताते हुए भविष्य में बैठक में पूरी तैयारी कर आने की चेतावनी दी. वहीं बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता के बैठक में अनुपस्थित होने पर स्पष्टीकरण तलब किया. प्रभारी मंत्री ने सभी अधिकारियों से कहा कि थाना हो या तहसील, हर आने वाले फरियादियों से सहूलियत से बात की जाए, उनका सम्मान किया जाए और उनकी समस्याओं का निराकरण तत्परता से किया जाए.

उन्होंने विभागवार योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की. मिशन शक्ति की समीक्षा के दौरान कहा कि महिला सुरक्षा व जागरूकता सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में एक है, इसका ख्याल रहे. पीएम कुसुम योजना के तहत मिले सोलर पम्प के लक्ष्य को पूरा करने को कहा. गोवंश स्थलों पर चारा की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया.आयुष्मान भारत की समीक्षा के दौरान कहा कि गोल्डेन कार्ड बनाने का जो लक्ष्य शेष है, उसे जल्द पूरा करें.

बिजली विभाग से कहा बिजली आपूर्ति निर्बाध हो

परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने खासतौर पर बिजली विभाग के अधिकारियों से कहा कि जहां जरूरत हो, मेरा सहयोग लें, लेकिन बिजली आपूर्ति निर्बाध होनी चाहिए। गर्मी व बरसात के मौसम में समस्या आती है, लेकिन उसके लिए पहले से ही पूरी तैयारी भी होनी चाहिए. गौरतलब है कि बलिया के ग्रामीण इलाकों में आजकल बिजली की अघोषित कटौती और फुंके हुए ट्रांसफॉर्मर समय पर नहीं बदले जाने से बिजली कटौती की समस्या चरम पर है। लोग इससे काफी परेशान हैं और सुधार के लिए धरने-ज्ञापन तक दिए जा रहे हैं।

बहरहाल, संचारी रोग नियंत्रण अभियान की समीक्षा के दौरान मंत्री ने सख्ती से निर्देश दिया कि सफाई व्यवस्था पर विशेष जोर दिया जाए. बलिया में नाली जाम होने की समस्या आम है.नगर निकायों के ईओ को निर्देश दिया कि अभियान चलाकर दस दिन के अंदर नगर क्षेत्रों की नालियों की सफाई करा दें. पीएम स्वनिधि योजना, हर घर नल योजना की भी प्रगति की जानकारी ली.मनरेगा की समीक्षा के दौरान कहा कि अमृत सरोवर के निर्माण में मानक के अनुरूप काम हो

जिलाधिकारी समय समय पर इसकी रैण्डम चेकिंग भी कराते रहें. जल संरक्षण के लिए यह प्रधानमंत्री जी की महत्वाकांक्षी योजना है.

वृक्षारोपण की समीक्षा के दौरान कहा कि जनसहभागिता के माध्यम से पौधों को लगाने के साथ उन्हें बचाने पर भी विशेष जोर दिया जाए. बाढ़ की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने बताया कि फिलहाल कोई खास दिक्कत नहीं है, लेकिन हर सम्भावित स्थिति से निपटने के लिए जिला प्रशासन की तैयारी पूरी है. प्रभारी मंत्री ने डीएसओ को निर्देश दिया कि चिन्हित अपात्र राशन कार्डधारकों को हटाने की कार्यवाही तेजी से हो.

नाला निर्माण में देरी पर फिर हुए सख्त

परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने एनसीसी चौराहा से पार्क-इन होटल तक नाला निर्माण में अनियमितता पर पूरी तरह सख्त दिखे.कहा कि 2015 में भुगतान हो गया और नाला निर्माण आज तक पूरा नहीं हो पाया. जिलाधिकारी से कहा कि इसको संज्ञान में लें और सम्बन्धित की जवाबदेही तय करते हुए कार्रवाई सुनिश्चित कराई जाए। उन्होंने कहा कि माल्देपुर में 14 एकड़ का एक तालाब है, इसे मनरेगा से सुंदरीकरण कराया जाए। कटहल नाला की सफाई के लिए भी निर्देशित किया. बीएसए को निर्देश दिया कि नगर विधानसभा क्षेत्र में जिन परिषदीय विद्यालयों में बाउण्ड्री नहीं है, उसकी सूची दें.मेरे विधायक निधि व अन्य फंड जैसे सीएसआर फंड से उसे बनवाउंगा.

सीएम डैशबोर्ड में रैंकिंग सुधार पर की सराहना

प्रभारी मंत्री ने सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा के दौरान पाया कि माह वार रैंकिंग में काफी सुधार हो रहा है। कुछ महीने पहले जिले की रैंकिंग 70वीं थी, जो इस बार 14वीं हो गयी है। इस पर उन्होंने जिलाधिकारी व सीडीओ की सराहना करते हुए और अच्छी रैंक लाने की शुभकामनाएं दी.बैठक में राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी, जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार, सीडीओ ओजस्वी राज, भाजपा जिलाध्यक्ष संजय यादव, एडीएम डीपी सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे.

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_

Facebook: https://www.facebook.com/ballialivenews

Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/

Website: https://ballialive.in/

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

Tags: बलिया न्यूज बलिया समाचार मंत्री दयाशंकर मिश्र

Post navigation

Previous: जमीन को लेकर हुए झगड़े में हथौड़े से हमले का आरोप, दोनों पक्ष के 8 लोगों पर केस
Next: फर्जी नंबर प्लेट लगी कार के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार, शराब भी बरामद

ये भी पढ़ें

Bansdih Tikulia flood
  • जिला जवार
  • बांसडीह

सरयू की लहरें निगल रहीं गांव, अस्तित्व बचाने के लिए ग्रामीणों की बैठक, सरकारी कार्यों से संतुष्ट नहीं

General Desk 8 October, 2026
lightning Thunder Bijli akashiya bijali
  • Accident
  • जिला जवार
  • बांसडीह

झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, चपेट में आने से व्यक्ति की मौत, दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल

General Desk 8 October, 2026
BELTHRA YOUTH ACCI
  • Accident
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

तेज रफ्तार बाइक से आमने-सामने की टक्कर में युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

General Desk 8 October, 2026

Recent Posts

  • सरयू की लहरें निगल रहीं गांव, अस्तित्व बचाने के लिए ग्रामीणों की बैठक, सरकारी कार्यों से संतुष्ट नहीं
  • झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, चपेट में आने से व्यक्ति की मौत, दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल
  • तेज रफ्तार बाइक से आमने-सामने की टक्कर में युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
  • आम्रपाली दुबे की नई फिल्म बीवी हो तो ऐसी का ट्रेलर रिलीज, पारिवारिक रिश्तों के पेंच और हास्य का फुल डोज
  • बेल्थरारोड में लाखों रुपए कीमत के पटाखे जब्त, अवैध भंडारण पुलिस की छापेमारी
  • मारपीट और गाड़ी में तोड़फोड़ के मामले में केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस
  • बेल्थरारोड क्षेत्र में बदहाल बिजली व्यवस्था की शिकायतों पर विधायक हंसूराम ने अधिकारियों को दिया अल्टीमेटम
  • ग्राम पंचायत की ओर से स्कूल में बिछाई जा रहीं इंटरलाकॉकिंग ईंटें, बच्चों को मिलेगा साफ-सुथरा परिसर
  • गाली-गलौच और मारपीट के आरोप में महिला की शिकायत पर पड़ोसी व्यक्ति पर केस दर्ज
  • बेल्थरारोड क्षेत्र में 613 करोड़ की परियोजना से बदल जाएगी तस्वीर, सरयू पर नया पुल और रेल ओवर ब्रिज निर्माण तेजी से जारी
  • गरीब, शोषित और वंचितों की आवाज थे रामगोविंद चौधरी- सैदपुरा में सपा समर्थकों ने दी श्रद्धांजलि
  • नवरात्र, दुर्गापूजा, दशहरा त्योहारों पर शांति बनाए रखने की रणनीति के लिए बैठक
  • बेल्थरारोड क्षेत्र में सरयू नदी खतरे के निशान से 96 सेमी ऊपर, तटीय गांवों के लोगों की चिंता बढ़ी
  • सड़क किनारे लगे खंभे से टकराकर बाइक सवार की मौत, एक घायल
  • सर्वाइकल कैंसर के प्रति महिलाओं को किया जागरूक, स्वास्थ्य अधिकारों और कानूनी सहायता की दी गई जानकारी
  • प्रधानमंत्री को राखी भेजने वाली छ: छात्राएं सम्मानित, बच्चों को बताया गया पत्र लेखन का महत्व
  • गिरे पेड़ का तना सड़क पर छोड़ दिया, टकराकर बाइक सवार युवक घायल
  • दानवीर भामाशाह सम्मान समारोह में समाजसेवियों का सम्मान
  • बोलेरो और मैजिक वाहन में सामने से भीषण टक्कर, एक महिला समेत 6 लोग गम्भीर रुप से घायल
  • बांसडीह रोड रेलवे स्टेशन के फाटक पर बनेगा ओवरब्रिज, रोजाना के जाम से नगरवासियों को मिलेगी राहत
  • मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन
  • स्व.रामगोविंद चौधरी व्यक्ति नहीं, विचार थे, बलिया का सम्मान बढ़ाया-समाजवादी पार्टी
  • चोरों ने स्वर्णकार की दुकान को बनाया निशाना, चांदी के आभूषण और नकदी निकाल कर आलमारी खेत में फेंकी
  • जितिया पर्व पर घाटों पर उमड़ी महिलाओं की भीड़, पुत्र की दीर्घायु और सुख-समृद्धि के लिए रखा निर्जला व्रत
  • डेढ़ महीने पहले तीन बेटियों संग मायके के लिए निकली महिला लापता, सास ने दर्ज कराया केस

You may have missed

Bansdih Tikulia flood
  • जिला जवार
  • बांसडीह

सरयू की लहरें निगल रहीं गांव, अस्तित्व बचाने के लिए ग्रामीणों की बैठक, सरकारी कार्यों से संतुष्ट नहीं

General Desk 8 October, 2026
lightning Thunder Bijli akashiya bijali
  • Accident
  • जिला जवार
  • बांसडीह

झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, चपेट में आने से व्यक्ति की मौत, दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल

General Desk 8 October, 2026
BELTHRA YOUTH ACCI
  • Accident
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

तेज रफ्तार बाइक से आमने-सामने की टक्कर में युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

General Desk 8 October, 2026
Biwi Ho to Aisi 1
  • स्क्रीन TASTE

आम्रपाली दुबे की नई फिल्म बीवी हो तो ऐसी का ट्रेलर रिलीज, पारिवारिक रिश्तों के पेंच और हास्य का फुल डोज

General Desk 7 October, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.