Skip to content
23 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Since 2012. Still here. Ballia LIVE

cropped-cc-advert.png
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • Campus रिपोर्ट
  • महाविद्यालय को शीघ्र मिलेगी पीजी की मान्यता- दयाशंकर सिंह
  • Campus रिपोर्ट

महाविद्यालय को शीघ्र मिलेगी पीजी की मान्यता- दयाशंकर सिंह

कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्वलित किया। सर्वप्रथम उपस्थित छात्राओं ने स्वागत गीत से मुख्य अतिथि का स्वागत किया. विद्यालय के प्राचार्य तथा ग्राम प्रधान प्रतिनिधि भुवनेश्वर पासवान ने मुख्य अतिथि का माल्यार्पण कर अंगवस्त्रम से सम्मानित किया.
Assignment Desk 18 December, 2022 1 minute read
Tablet Distribution_Dayashankar Singh_01

बलिया. शहीद मंगल पांडेय राजकीय महिला महाविद्यालय नगवा में अध्ययन केंद्र राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय प्रयागराज फ्री टेबलेट/ स्मार्ट फोन वितरण योजना के अंतर्गत छात्र- छात्राओं को स्मार्ट फोन व टेबलेट वितरण शनिवार को महिला महाविद्यालय परिसर में एक संयुक्त कार्यक्रम आयोजित कर किया गया. 66 राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय के स्नातक एवं स्नातकोत्तर छात्र छात्राओं को टेबलेट एवं स्मार्टफोन का वितरण प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के हाथों किया गया. स्मार्टफोन व टेबलेट पाकर विद्यालय के बच्चों के चेहरे पर मुस्कान देखने को मिली.

कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्वलित किया. सर्वप्रथम उपस्थित छात्राओं ने स्वागत गीत से मुख्य अतिथि का स्वागत किया. विद्यालय के प्राचार्य तथा ग्राम प्रधान प्रतिनिधि भुवनेश्वर पासवान ने मुख्य अतिथि का माल्यार्पण कर अंगवस्त्रम से सम्मानित किया.

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के हाथों स्मार्ट फोन तथा टेबलेट पाकर छात्र, छात्राओं के चेहरे खिल उठे। मुख्य अतिथि ने कहा कि यथासंभव देश के प्रथम शहीद मंगल पांडे के नाम पर स्थापित इस महाविद्यालय के लिए धन की कमी नहीं होने दी जाएगी. महिला सशक्तिकरण योजना के अंतर्गत इस महाविद्यालय में स्नातक की शिक्षा ग्रहण कर रही छात्राओं को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए मैं प्रयास करूंगा कि महाविद्यालय को स्नातकोत्तर की मान्यता शीघ्र प्राप्त हो. इसके लिए महाविद्यालय में जो भी संसाधन की कमी होगी उसे पूरा किया जाएगा.

टेबलेट व स्मार्टफोन का वितरण करने के बाद परिवहन मंत्री ने कहा कि वर्तमान समय में टेबलेट व स्मार्टफोन का महत्व और बढ़ गया है. मोदीजी और योगीजी चाहते हैं कि टेबलेट व स्मार्टफोन के अभाव में प्रतिभाएं कुंठित ना हो और प्रतिस्पर्धा के इस युग में इसके अभाव में बिछड़े ना. इसलिए स्मार्टफोन और टेबलेट का वितरण युद्ध स्तर पर किया जा रहा है.

परिवहन मंत्री ने वरिष्ठ पत्रकार के के पाठक, संदीप गुप्ता व त्रयंबक पांडे गांधी को अंगवस्त्रम से सम्मानित किया. परिवहन मंत्री ने कई वर्षों से बन रहे केमिस्ट्री लैब अब तक महाविद्यालय को सुपुर्द ना होने पर आश्चर्य व्यक्त किया. कहा कि संबंधित कार्यदाई संस्था एवं उसके अधिकारियों से इस संबंध में वार्ता की जाएगी और चाहेंगे कि केमिस्ट्री लैब शीघ्र ही कार्यदाई संस्था की ओर से महाविद्यालय के प्राचार्य को सुपुर्द कर दी जाए.

महाविद्यालय के प्राचार्य राजेश्वर प्रसाद ने बुके भेंट कर परिवहन मंत्री का स्वागत किया. राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय के समन्वयक डॉ शिवेंद्र दुबे ने अंगवस्त्रम से परिवहन मंत्री का स्वागत किया. इस मौके पर महाविद्यालय के डॉ रजनी कांत तिवारी हर्ष सिंह को, डॉक्टर धनंजय कुमार ने अमरीश पांडे को, डॉक्टर विवेक सिंह ने पूर्व प्रमुख विजय प्रताप सिंह को, मिथिलेश सिंह ने शत्रुघ्न पांडे को अशोक सिंह ने पुना सिंह को पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया. कार्यक्रम संचालन में मनीष पाठक ने सहयोग किया जबकि कार्यक्रम का संचालन महाविद्यालय के प्रवक्ता चंडी प्रसाद पांडेय ने किया.

राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय के 66 छात्र- छात्राओं में टेबलेट, स्मार्टफोन का वितरण किया गया। इस वितरण कार्यक्रम में विशेष रूप से महाविद्यालय के प्राचार्य राजेश्वर प्रसाद, पूर्व ब्लाक प्रमुख विजय प्रताप सिंह, पप्पू सिंह, नगवा के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि भुवनेश्वर पासवान, रजनीकांत तिवारी, धनंजय कुमार, मनीष कुमार पाठक, मिथिलेश सिंह, अशोक सिंह, राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय के समन्वयक डॉ.शिवेंन्द्र दुबे, रूप नारायण सिंह, पीयूष चतुर्वेदी, कुमारी प्रिंसी सिंह राजकुमार यादव, कुमारी पिंकी पाठक, पूनम यादव तथा महाविद्यालय के अध्यापक एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रहीं.
बलिया से केके पाठक की रिपोर्ट

Tags: बलिया समाचार भाजपा विधायक

Post navigation

Previous: 20वी़ पुण्यतिथि पर याद किए गए स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भोला ठाकुर
Next: समाधान दिवस में कुल 68 मामले आये जिसमें से दो का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया

ये भी पढ़ें

BAnsdih College seminar 1
  • Campus रिपोर्ट
  • जिला जवार
  • बांसडीह

स्नातकोत्तर महाविद्यालय बांसडीह में राष्ट्रीय संगोष्ठी, विषय विशेषज्ञों के साथ विधायक केतकी सिंह ने भी रखे विचार

General Desk 22 September, 2026
Belthra Sonadih Girls
  • Campus रिपोर्ट
  • खेल-कूद
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia- सोनाडीह की बेटियों का फुटबॉल में शानदार प्रदर्शन, उपविजेता बनकर लौटीं, हुआ सम्मान

General Desk 18 August, 2026
Palia school Roti
  • Campus रिपोर्ट
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-विद्यालय में हाथ में रोटी लेकर घूमते बच्चों का वीडियो वायरल, प्रधानाध्यापिका निलंबित

General Desk 31 July, 2026

Recent Posts

  • धूमधाम से निकला महावीरी झंडा जुलूस, दिखा आस्था, रोमांच और भाईचारे का संगम
  • स्नातकोत्तर महाविद्यालय बांसडीह में राष्ट्रीय संगोष्ठी, विषय विशेषज्ञों के साथ विधायक केतकी सिंह ने भी रखे विचार
  • कटान में खेत और घर गंवाने वाले किसानों को सरकार की तरफ से दिया गया मुआवजा
  • लड़की के फोटो का इस्तेमाल कर एआई से अश्लील वीडियो बनाने, वायरल करने का आरोप, युवक पर केस
  • Bansdih: मनचलों ने बाइक से कॉलेज जाने वाली युवती को टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल किया, कई दिन से कर रहे थे पीछा
  • Bansdih: पुरानी रंजिश में घर में घुस कर मारपीट, 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
  • तलवार के एक वार से पत्थर काटने वाले वीर लोरिक की शौर्य गाथाएं होंगी संरक्षित, 4.97 करोड़ की लागत से बन रहा सभागार
  • Bansdih: करंट से हुई मौत मामले में मुआवजे की रिपोर्ट को लेकर लेखपाल और कानूनगो को नोटिस
  • Sikanderpur: अघोषित बिजली कटौती को लेकर भड़का आक्रोश, 5 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी
  • Bansdih: नीलगाय से टकराए बाइक सवार, एक युवक की हालत गंभीर
  • Bansdih: बर्थडे पार्टी में फोटोग्राफी के नाम पर बुलाकर बदमाशों ने कैमरा और बाइक लूटी
  • Belthara Road: अनियंत्रित कार से बचने के प्रयास में ई-रिक्शा गड्ढे में पलटा, चालक गंभीर रूप से घायल
  • Ballia-ससुराल से लाखों के जेवर और नकदी समेटकर फरार हुई बहू? मायके वालों पर लगाया साजिश का आरोप
  • Ballia: शहीद रामप्रवेश यादव की नौवीं पुण्यतिथि पर पूर्व सांसद, पूर्व विधायक समेत बड़ी संख्या में लोगों ने दी श्रद्धांजलि
  • बलिया के गाय पालकों ने रंगीलो काशी नंदी शो में जीते दो अवार्ड, लाखों रुपए इनाम में मिले
  • Ballia-सरसों के तेल की जगह सत्यानाशी का तेल खाने से हुईं एक ही परिवार के तीन लोगों मौतें, जांच में खुलासा
  • Ballia News:डीएम बलिया और एसपी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनीं जनसमस्याएं, 9 का मौके पर निस्तारण
  • Ballia-बेल्थरारोड में धूमधाम से मनाया गया बाबा गणिनाथ जन्मोत्सव, भव्य शोभायात्रा और सामूहिक हवन में उमड़े लोग
  • महावीरी झंडा जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए एएसपी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक
  • Ballia-राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेल कर लौटीं सोनाडीह की तीन बेटियों का स्टेशन पर हुआ स्वागत
  • Ballia-विवाहिता ने पति से जताया जान का खतरा, फोन कॉल पर तुरंत एक्शन में आई पुलिस
  • Ballia-सरयू की बाढ़ में घर-खेत बहे, अब ठोस व्यवस्था की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
  • Ballia-रसड़ा कोतवाली क्षेत्र में मां-बेटी के मर्डर से सनसनी, पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर जांच शुरू की
  • Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’
  • Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन

You may have missed

mahaveeri jhanda julus 1
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

धूमधाम से निकला महावीरी झंडा जुलूस, दिखा आस्था, रोमांच और भाईचारे का संगम

General Desk 22 September, 2026
BAnsdih College seminar 1
  • Campus रिपोर्ट
  • जिला जवार
  • बांसडीह

स्नातकोत्तर महाविद्यालय बांसडीह में राष्ट्रीय संगोष्ठी, विषय विशेषज्ञों के साथ विधायक केतकी सिंह ने भी रखे विचार

General Desk 22 September, 2026
SDM Bansdih Pushkar Mishra
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • बांसडीह

कटान में खेत और घर गंवाने वाले किसानों को सरकार की तरफ से दिया गया मुआवजा

General Desk 22 September, 2026
Bansdih Thana Kotwali
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

लड़की के फोटो का इस्तेमाल कर एआई से अश्लील वीडियो बनाने, वायरल करने का आरोप, युवक पर केस

General Desk 22 September, 2026

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.