Skip to content
26 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia LIVE Since 2012 | Published by Mriegank SHEKHAR

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • लाइफ मंत्रा
  • हरिनाम संकीर्तन व सत्संग से ही कलयुग में होगा मानव का उद्धार – जीयर स्वामी
  • लाइफ मंत्रा

हरिनाम संकीर्तन व सत्संग से ही कलयुग में होगा मानव का उद्धार – जीयर स्वामी

क्षेत्र में हो रहे चातुर्मास यज्ञ के दौरान शुक्रवार की देर शाम श्रीमद् भागवत महापुराण की कथा सुनाते हुए संत लक्ष्मी प्रपन्न जीयर स्वामी जी महाराज ने कहा कि नैमिषारण्य की धरती पर सूत जी महाराज से शौनक ऋषि ने पूछा कि कलयुग में मानव का उद्धार कैसे होगा ,जिस पर कथा सुनाते हुए सूत जी महाराज ने कहा कि हरिनाम संकीर्तन और सत्संग से ही मानव का उद्धार कलयुग में होगा. सूत जी महाराज ने ऋषियों को भागवत जी के महिमा को सुनाते हुए कहा कि भागवत सभी वेद उपनिषद एवं धार्मिक ग्रंथों का सार है.
Central Desk 2 July, 2022 1 minute read
Jeera Swami

दुबहर, बलिया. क्षेत्र में हो रहे चातुर्मास यज्ञ के दौरान शुक्रवार की देर शाम श्रीमद् भागवत महापुराण की कथा सुनाते हुए संत लक्ष्मी प्रपन्न जीयर स्वामी जी महाराज ने कहा कि नैमिषारण्य की धरती पर सूत जी महाराज से शौनक ऋषि ने पूछा कि कलयुग में मानव का उद्धार कैसे होगा ,जिस पर कथा सुनाते हुए सूत जी महाराज ने कहा कि हरिनाम संकीर्तन और सत्संग से ही मानव का उद्धार कलयुग में होगा. सूत जी महाराज ने ऋषियों को भागवत जी के महिमा को सुनाते हुए कहा कि भागवत सभी वेद उपनिषद एवं धार्मिक ग्रंथों का सार है.

 

जीयर स्वामी ने कहा कि आज का मानव धर्म भी करते हैं, कर्म भी करते हैं लेकिन शर्म नहीं करते मनुष्य का नैतिक स्तर बहुत गिर गया है आज भजन कीर्तन में भी लोग आधुनिक अश्लील धुन बजा कर नाच रहे हैं. जो मर्यादा के विरुद्ध है. कहा कि एडवांस युग की दुहाई देने वाले लोग कम वस्त्र पहन कर अपने अपने आप को एडवांस बता रहे हैं जिससे उनके संस्कार बिगड़ रहे हैं. किसी भी परिस्थिति में मनुष्य को अपनी मर्यादा संस्कृति और संस्कार को नहीं छोड़ना चाहिए क्योंकि मनुष्य के जीवन से यह सब चले जाने के बाद उनका विनाश निश्चित है. उन्होंने बिहार के बक्सर जनपद के पावन भूमि की महिमा का वर्णन करते हुए कहा कि यह भूमि सतयुग से ही देवी देवताओं की जन्म स्थली रही है. जहां त्रेता में भगवान राम स्वयं यहां आकर ऋषि मुनियों की रक्षा के लिए आसुरी प्रवृत्ति के लोगों का संघार किया. कहा कि धरती पर केवल मनुष्य ही एक ऐसा प्राणी है जिसके लिए कई ग्रंथ पुराण उपनिषद वेद आदि की रचना के साथ कई अविष्कार किए गए. जबकि पृथ्वी पर पशुओं और अन्य जीवो के लिए आज तक कोई अविष्कार नहीं हुआ फिर भी पशुओं ने अपना धर्म नहीं छोड़ा. लेकिन आज का इंसान विभिन्न प्रकार के आविष्कार और धर्म ग्रंथों के मौजूद होने के बावजूद अपनी मर्यादा से गिरता जा रहा है . उन्होंने भगवान विष्णु के प्रथम अवतार आदिदेव नारायण के अवतार की चर्चा करते हुए उनसे संबंधित कई प्रसंग सुनाए. इस चतुर्मास व्रत में शुक्रवार की दोपहर हरिद्वार से आए बैकुंठ नाथ जी तथा अयोध्या से पधारे माधवाचार्य जी ने भी संगीतमय रामकथा और श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण लोगों को कराया.

 

अनैतिक मार्ग से जितना भी धन कमा लें उससे,पद प्रतिष्ठा शुभ और कल्याण नहीं हो सकता, परमगति की बात है बहुत दूर- जीयर स्वामी
दुबहर, बलिया. मानव को सदाचार , परोपकार के साथ कर्तव्य परायण होकर सदाचार पूर्वक जीवन यापन करना चाहिए. उक्त बातें मंगलवार के दिन जनेश्वर मिश्रा सेतु के एप्रोच मार्ग के निकट चातुर्मास व्रत कर रहे संत लक्ष्मी प्रपन्न जीयर स्वामी ने श्रीमद् भागवत महापुराण की कथा में एक प्रसंग के दौरान कहीं.

संत जीयर स्वामी ने कहा कि नैमिषारण्य की धरती पर आज से 6 हजार वर्ष पहले सूत जी महाराज ने 88 हजार ऋषियों को श्रीमद् भागवत महापुराण की कथा सुनाई तभी से इस कथा को सुनने सुनाने का प्रचलन दुनिया मे प्रारंभ हुआ. शास्त्रों में पृथ्वी पर आठ बैकुंठधाम बताए गए हैं जिसमें चार उत्तर भारत में और चार दक्षिण भारत में हैं. उनमें से एक नैमिषारण्य भी बैकुंठ धाम की श्रेणी में आता है. कहा कि दुनिया में कोई व्यक्ति जब अच्छा काम शुरू करता है तो उसमें विघ्न बाधा जरूर आती है, जिससे घबराने की जरूरत नहीं. यदि आप शुभ संकल्प के साथ कार्य का आरंभ करेंगे तो लाख विघ्न बाधाओं के बाद भी आपका कार्य संपन्न होगा. बिना मुहूर्त के भी अच्छा कार्य किया जा सकता है. इससे कोई नुकसान नहीं होता. मुहूर्त में करने से फल अधिक मिलता है लेकिन बिना मुहूर्त के भी शुभ कार्य करने में कोई नुकसान नहीं है. जिस समय मन बुद्धि दिमाग अच्छा कार्य करने के लिए प्रेरित कर दें वही समय अच्छा है. कथा में स्वामी जी महाराज ने अर्जुन सुभद्रा विवाह का विस्तार से वर्णन सुनाया. कहा कि जहां कहीं भी मंदिर में घर में मूर्ति की स्थापना की गई है वहां पर देवी देवताओं को दिन में तीन बार भोग अवश्य लगाना चाहिए, नहीं तो कम से कम 24 घंटे में एक बार तो अवश्य ही भोग लगाना चाहिए. ऐसा नहीं होने से पुनः मूर्ति में प्राण प्रतिष्ठा करानी पड़ती है. कहा कि सनातनी को अपने मस्तक पर तिलक अवश्य लगाना चाहिए. ब्रह्म जीव माया का सूचक तिलक का सम्बंध भगवान से है. कहा कि घर में परिवार में अगर पुत्र पैदा नहीं हो रहा है तो इससे पितर नाराज हैं ,घर परिवार में धन वैभव की कमी है तो भगवान नाराज हैं , लोगों में बुद्धि और ज्ञान की कमी है तो ऋषि मुनि गुरु नाराज होते हैं. इसलिए गुरु ऋषि-मुनियों की सेवा के साथ ही अपने घर में हवन इत्यादि पूजा पाठ के साथ अपने सामर्थ्य के अनुसार कुछ लोगों को भोजन अवश्य कराना चाहिए. इससे नाराज रहने वाले ईश्वर, पितर और गुरु आदि प्रसन्न होते हैं. इस चातुर्मास यज्ञ में बलिया के अलावा भारी संख्या में बिहार के भक्तों की उपस्थिति भी देखी जा रही है.

(बलिया से केके पाठक की रिपोर्ट)

Tags: बलिया समाचार श्री भगवन्नाम संकीर्तन संकीर्तन हरिनाम

Post navigation

Previous: शहीद मंगल पांडे के गांव नगवा में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन
Next: मिशन शक्ति: महिलाओं से संबंधित अपराधों के शीघ्र निस्तारण हेतु बैठक

ये भी पढ़ें

Upasana Rai SSC CGL
  • Front Page
  • लाइफ मंत्रा
  • सिकंदरपुर

बलिया की बेटी बनी अधिकारी, केंद्रीय सचिवालय दिल्ली में असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर के लिए चयन

General Desk 10 April, 2026
Sonvani Laxmi Pooja
  • जिला जवार
  • भोजपत्तर
  • लाइफ मंत्रा

दीपोत्सव में लोक गायक गोलू राजा, गोपाल राय, रितु राय के भजन और गीतों पर झूमे हजारों लोग

General Desk 22 October, 2025
Parashar Muni dham mela
  • जिला जवार
  • लाइफ मंत्रा

महर्षि पाराशर मुनि की तपोभूमि पर लगा मेला, हजारों श्रद्धालुओं ने यहां के पोखरे में लगाई डुबकी

General Desk 7 September, 2025

Recent Posts

  • बलिया के बड़े समाजवादी चेहरे रामगोविंद चौधरी नहीं रहे, चुनाव से पहले सपा को बहुत बड़ा झटका
  • करीब एक दर्जन बकाएदारों के बिजली कनेक्शन काटे गए, सघन चेकिंग अभियान में  50 हजार रुपये वसूले
  • Ballia-सात दिन के पूजन-अर्चन के बाद गणपति प्रतिमा का विसर्जन
  • ‘नमामि भारतम्-वंदे भारत’ कार्यक्रम में वंदे मातरम् का सामूहिक गायन
  • डैंपनर भी नहीं रोक पाया सरयू की धार, अब घरों पर मंडरा रहा कटान का खतरा
  • बांसडीह में सपा का शक्ति प्रदर्शन, नए जिलाध्यक्ष सुनील मौर्य के स्वागत में रैली जैसा माहौल
  • नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने बताईं प्रशासन की प्राथमिकताएं, गरीबों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर विशेष जोर
  • बांसडीह कस्बे में हाईटेक इंतजाम, एडवांस वर्टिकल बुलेट कैमरे और हाईमास्ट लाइट से सुरक्षा होगी पुख्ता
  • नहर में मिला पांच दिन से लापता ई-रिक्शा चालक का शव
  • रात में घर से निकले निकले 70 वर्षीय वृद्ध अंधेरे में पोखरे में गिरे, सुबह मिला शव
  • बलिया के नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने संभाली कमान, विदाई समारोह में मंगला प्रसाद सिंह को दी गईं शुभकामनाएं
  • सरयू का घटता पानी कर रहा तेज कटान… सुल्तानपुर पोखरा में आबादी से चंद कदम दूर नदी
  • बलिया के पहले विधायक पं. राम अनन्त पाण्डेय की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि, नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत
  • पुलिस ने महंगे कैमरा लूटने वाले गिरोह को दबोचा, फोटोग्राफी बुकिंग के बहाने बुलाते थे और लूट लेते थे
  • धूमधाम से निकला महावीरी झंडा जुलूस, दिखा आस्था, रोमांच और भाईचारे का संगम
  • स्नातकोत्तर महाविद्यालय बांसडीह में राष्ट्रीय संगोष्ठी, विषय विशेषज्ञों के साथ विधायक केतकी सिंह ने भी रखे विचार
  • कटान में खेत और घर गंवाने वाले किसानों को सरकार की तरफ से दिया गया मुआवजा
  • Bansdih: लड़की के फोटो का इस्तेमाल कर AI से अश्लील वीडियो बनाने, वायरल करने का आरोप, युवक पर केस
  • Bansdih: मनचलों ने बाइक से कॉलेज जाने वाली युवती को टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल किया, कई दिन से कर रहे थे पीछा
  • Bansdih: पुरानी रंजिश में घर में घुस कर मारपीट, 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
  • तलवार के एक वार से पत्थर काटने वाले वीर लोरिक की शौर्य गाथाएं होंगी संरक्षित, 4.97 करोड़ की लागत से बन रहा सभागार
  • Bansdih: करंट से हुई मौत मामले में मुआवजे की रिपोर्ट को लेकर लेखपाल और कानूनगो को नोटिस
  • Sikanderpur: अघोषित बिजली कटौती को लेकर भड़का आक्रोश, 5 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी
  • Bansdih: नीलगाय से टकराए बाइक सवार, एक युवक की हालत गंभीर
  • Bansdih: बर्थडे पार्टी में फोटोग्राफी के नाम पर बुलाकर बदमाशों ने कैमरा और बाइक लूटी

You may have missed

ram-govind-chaudhary
  • जिला जवार
  • राजनीति

बलिया के बड़े समाजवादी चेहरे रामगोविंद चौधरी नहीं रहे, चुनाव से पहले सपा को बहुत बड़ा झटका

Assignment Desk 26 September, 2026
Belthra Bijli kati
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

करीब एक दर्जन बकाएदारों के बिजली कनेक्शन काटे गए, सघन चेकिंग अभियान में  50 हजार रुपये वसूले

General Desk 25 September, 2026
Ganpati Visarjan
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-सात दिन के पूजन-अर्चन के बाद गणपति प्रतिमा का विसर्जन

General Desk 25 September, 2026
Belthra vande Mataran
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

‘नमामि भारतम्-वंदे भारत’ कार्यक्रम में वंदे मातरम् का सामूहिक गायन

General Desk 25 September, 2026

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.