Skip to content
14 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • जिला जवार
  • गरीब और साधारण लोगों ने मुझे विधायक बनाया है – सुरेंद्र नाथ सिंह
  • जिला जवार

गरीब और साधारण लोगों ने मुझे विधायक बनाया है – सुरेंद्र नाथ सिंह

डाक बंगले में सोमवार को क्षेत्रीय भाजपा विधायक सुरेंद्र नाथ सिंह ने इलाकाई जिम्मेदार अधिकारियों की बैठक ली. अधिकारियों के साथ इस पहली बैठक में ही विधायक सुरेंद्र सिंह अनुरोध के साथ ही आक्रामक भी रहे.
News Desk 27 March, 2017

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
BAIRIYA_SURENDAR

बैरिया (बलिया)। डाक बंगले में सोमवार को क्षेत्रीय भाजपा विधायक सुरेंद्र नाथ सिंह ने इलाकाई जिम्मेदार अधिकारियों की बैठक ली. अधिकारियों के साथ इस पहली बैठक में ही विधायक सुरेंद्र सिंह अनुरोध के साथ ही आक्रामक भी रहे. कहा कि चुनाव वे दबंग और सामंतवादी लोगों के खिलाफ लड़े थे. उन्हें छोटे और सीधे साधे तबके के लोगों ने चुनकर विधायक बनाया है. उनके साथ जाति पाति की भावना नहीं थी. सब लोग उन्हें जिताये. ऐसे में जितना जल्द हो सके इन जनसाधारण लोगों को यह महसूस होना चाहिए कि उन्होंने जिसे चुना, वह अस्तित्व में है. वह लोग खुद को जीता हुआ और खुद को विधायक महसूस करें, तब हमारे इस विधायक पद को पाने के उद्देश्यों की पूर्ति होगी.

विधायक ने कहा कि आप लोग इस क्षेत्र के अधिकारी हैं, जो भी करना है आप लोगों को करना है. आप विधा बतलाएं या मैं अपना विधा बतलाऊं ? यह आपको तय करना है. विधायक ने उप जिलाधिकारी बैरिया व उनकी टीम के लोगों से कहा किस सार्वजनिक वितरण की दुर्व्यवस्था बर्दाश्त नहीं की जाएगी. हर पात्रों व कार्ड धारकों तक उनके हक का अनाज पहुंचना चाहिए. इसके लिए चाहे जो भी करना हो, आप करें. शिकायत मिलने पर कठोर कार्रवाई में विलंब न करें. अलॉटमेंट की सूची हमें भी उपलब्ध करावें और कोटेदार द्वारा किसको कितना राशन दिया गया, इसकी सूची महीने के अंत में मंगा कर अपने पास रख लें. ताकि कोटेदारों के साथ भी किसी तरह की ब्लैकमेलिंग न हो सके.

सिंह बोले, मुझे गरीब जनता ने चुना है. उन्हें यह लगना चाहिए कि हमने अपने लिए नेता चुना है. सार्वजनिक वितरण व्यवस्था को शत प्रतिशत ठीक करने के लिए विधायक कटिबद्ध नजर आए. वही विधायक ने उपजिलाधिकारी से कहा कि आप आज ही कटान रोधी कार्यों को शुरू करने के लिए पत्र भेज दें. मुझे भी बताएं कि मुझे इस मामले में क्या करना है या किससे मिलना है. वह कार्य मैं तुरंत करूंगा. हर हाल में कटान रोधी कार्य तत्काल शुरू हो जाना चाहिए. आग की घटनाओं पर चर्चा करते हुए सिंह ने कहा कि अब ऐसी घटनाएं इलाके में होंगी.  इसी का मौसम चल रहा है. आप मौके पर पहुंचे और पीड़ितों को तत्काल सहायता पहुंचाई जाए. विशेष रूप से रेखांकित करते हुए सिंह ने एसडीएम से कहा कि बैरिया तहसील में पैमाइस और पत्थर नसद के सर्वाधिक मामले पेंडिंग में हैं. यह प्रयास करें यह मामला एक से दो महीने के अंदर निपट जाए. इसे प्राथमिकता के आधार पर निपटाया जाए.

अधिशासी अभियंता जल निगम फणींद्र राय से कहें कि जल निगम की बहुत सी टंकियां बंद पड़ी हैं. उन्हें जल्द से जल्द चालू कराया जाए. क्षेत्राधिकारी से कहे कि हमें तो गरीबों और जन साधारण लोगों ने विधायक बनाया है. उन्हे जब दबंग सताएंगे तो उन्हें सुरेंद्र के पास ही आना है. ऐसे में आप सब पीड़ितों की व्यथा धैर्य से सुने और उसका सही समाधान करें. दलित एक्ट को उत्पीड़न का औजार न बनने दें. ऐसे मामलों में तुरंत तुरंत जांच करें. आमजन की पीड़ा थानों पर गंभीरता से सुनी जाए और उसका निदान किया जाए. इस बैठक के दौरान विधायक सुरेंद्र सिंह बार बार यह दोहराते रहे कि आम आदमी को जितना जल्द से जल्द हो सके यह महसूस होना चाहिए कि  जिसको उन्होंने चुना है. वह उनके लिए काम कर रहा है.

अधिकारियों को प्रोत्साहित करते हुए श्री सिंह ने कहा कि हमें तो जनता ने 5 साल के लिए चुना है. 5 साल बाद यदि जनता के अपेक्षाओं पर हम खरे नहीं उतरे तो हमें आकर इन्हीं लोगों के बीच इन्हीं लोगों के साथ रहना है. आप लोग तो 30 से 40 साल के लिए अधिकारी बने हैं. आपको तो और भी गहनता और गंभीरता के साथ जनता का काम करना चाहिए. इस अवसर पर उप जिलाधिकारी बैरिया अवधेश मिश्र, क्षेत्राधिकारी बैरिया टीएन दुबे ,अधिशासी अभियंता जल निगम फणिंद्र राय, तहसीलदार बैरिया मिस्री सिंह चौहान, पूर्ति निरीक्षक सूर्यनाथ पुष्कर के अलावा पंडित नर्वदेश्वर मिश्र, अमिताभ उपाध्याय, नंदजी सिंह, मंटू बिंद, दिलीप गुप्ता, संतोष सिंह आदि उपस्थित रहे. बैठक के बाद विधायक ने क्षेत्रीय लोगों की समस्याएं भी सुनी और उनके समाधान के उपाय किए.

Related

Tags: डाक बंगला बलिया बैरिया भाजपा विधायक सुरेंद्र नाथ सिंह

Post navigation

Previous: रामगढ़ में पत्रकार होली मिलन में उड़े अबीर-गुलाल 
Next: पिंडहरा में सर्प दंश से महिला की मौत

ये भी पढ़ें

Thana Ubhaon Thana
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-जमीन के पुराने विवाद में पट्टीदारों में मारपीट, एक की हालत गंभीर

General Desk 13 September, 2026
Hansuram Road inaguration
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-विधायक ने काली माता स्थान से चंद्रोल तक सीसी रोड का किया लोकार्पण

General Desk 13 September, 2026
Savarn Dharna
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-यूजीसी रोल बैक और आरक्षण व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर सवर्ण एकता मंच का प्रदर्शन

General Desk 13 September, 2026

Recent Posts

  • Ballia-जमीन के पुराने विवाद में पट्टीदारों में मारपीट, एक की हालत गंभीर
  • Ballia-विधायक ने काली माता स्थान से चंद्रोल तक सीसी रोड का किया लोकार्पण
  • Ballia-यूजीसी रोल बैक और आरक्षण व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर सवर्ण एकता मंच का प्रदर्शन
  • Ballia-सरयू का पानी दो दिन से घट रहा लेकिन मुसीबतें कायम, कई गांवों में अभी भी नाव ही सहारा
  • Ballia-नहाने गए 22 वर्षीय युवक की नदी में डूबने से मौत, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम
  • Ballia-बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे निषाद पार्टी के राष्ट्रीय सचिव, ग्रामीणों ने की शिकायत-अपात्र ले रहे राहत सामग्री
  • बलिया की बच्ची रागिनी से मिले अखिलेश यादव, दो लाख की मदद, इलाज का भी आश्वासन
  • Ballia-थाना दिवस में पहुंचे सिर्फ दो फरियादी, दोनों मामलों का मौके पर हुआ समाधान
  • Ballia-बांसडीह में समाजवादी पार्टी का फोकस पीडीए के साथ ही सभी वर्गों को जोड़ने पर, राष्ट्रीय सचिव ने दिए मंत्र
  • Ballia-लोन के रुपयों के विवाद में देवर-भाभी में झगड़ा, भतीजों ने चाचा को पीट कर घायल किया
  • Ballia-सरयू के कटान से पूर्व प्रधान का मकान नदी में समाया, ग्रामीणों ने जताई चिंता
  • Balllia-पट्टीदार को समझाने गए दो भाइयों पर चाकू से हमला, एक की मौत, दूसरा गंभीर
  • Ballia-बच्चों के झगड़े में बड़े कूदे, दो पक्षों में जमकर मारपीट, कई घायल
  • Ballia-हल्दी पुलिस ने दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार
  • Ballia-महिला बैंककर्मी को रात में मैसेज कर परेशान करते थे ब्रांच मैनेजर? दो बैंक अधिकारियों पर केस दर्ज
  • बलिया का बाटी-चोखा एक जिला एक व्यंजन में चुना गया, 11 सितंबर को आधुनिक पैकेजिंग और GMP पर कार्यशाला
  • ChatGPT 80s Photo Trend: Instagram पर क्यों वायरल हो रही हैं 80 के दशक की तस्वीरें, ऐसे बनाएं अपनी Retro Photo
  • Ballia: दो मोटरसाइकिलों की सामने से टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर
  • Ballia-एक महीने का सेवा संकल्प अभियान, जगमगाएंगे घाट-मंदिर, गांव-गांव लगेंगे जनकल्याण शिविर
  • बलिया के लाल ने सेना में लेफ्टिनेंट बन कर पाई कामयाबी, गांव आने पर हुआ भव्य स्वागत
  • Ballia-कस्तूरबा विद्यालय की बेटियों से संवाद, डीएम ने जाना शिक्षा और सुविधाओं का हाल
  • Ballia-नवचयनित आंगनबाड़ी सहायिकाओं को मिला नियुक्ति पत्र
  • बलिया की तीन बेटियों का चयन प्रदेश की जूनियर फुटबॉल टीम में हुआ, अब नेशनल खेलेंगी
  • Amazon पर किताब प्रकाशित करना अब कितना आसान है? जानिए KDP की पूरी प्रक्रिया
  • Ballia Breaking News: बेल्थरारोड क्षेत्र में तीन किशोरों पर धारदार हंसिया से हमला, गंभीर होने पर दो जिला अस्पताल रेफर

You may have missed

Thana Ubhaon Thana
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-जमीन के पुराने विवाद में पट्टीदारों में मारपीट, एक की हालत गंभीर

General Desk 13 September, 2026
Hansuram Road inaguration
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-विधायक ने काली माता स्थान से चंद्रोल तक सीसी रोड का किया लोकार्पण

General Desk 13 September, 2026
Savarn Dharna
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-यूजीसी रोल बैक और आरक्षण व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर सवर्ण एकता मंच का प्रदर्शन

General Desk 13 September, 2026
Bansdih Badh rahat shivir
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-सरयू का पानी दो दिन से घट रहा लेकिन मुसीबतें कायम, कई गांवों में अभी भी नाव ही सहारा

General Desk 13 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.