Skip to content
16 October, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia Live | Hindi News, India & World News

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

IMG_2456
https://youtu.be/W0Cay7MJoHg?si=GOYXAXydmMLV-_iw
https://youtu.be/u-hTDfCu66I?si=-zshHn9S3G0_F2bx
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • लाइफ मंत्रा
  • प्रकृति बचेगी तभी पृथ्वी बचेगी- डॉ. गणेश पाठक
  • Featured Story
  • लाइफ मंत्रा

प्रकृति बचेगी तभी पृथ्वी बचेगी- डॉ. गणेश पाठक

पृथ्वी दिवस के अवसर पर समग्र विकास एवं शोध संस्थान बलिया के सचिव पर्यावरणविद् डा० गणेश कुमार पाठक का कहना है कि पृथ्वी हमारी गतिविधियों के कारण आज विनाश के कगार पर खड़ी है. पृथ्वी को बचाने में कहीं देर न हो जाए, अन्यथा पृथ्वी के सम्पूर्ण विनाश को रोकना किसी के बस की बात नहीं रह जायेगी.
News Desk 23 April, 2020 1 minute read
EARTH

पृथ्वी दिवस पर विशेष
पृथ्वी को बचाने में कहीं देर न हो जाए
पृथ्वी को बचाना हम सबका उत्तरदायित्व

पृथ्वी दिवस के अवसर पर समग्र विकास एवं शोध संस्थान बलिया के सचिव पर्यावरणविद् डा० गणेश कुमार पाठक का कहना है कि पृथ्वी हमारी गतिविधियों के कारण आज विनाश के कगार पर खड़ी है. पृथ्वी को बचाने में कहीं देर न हो जाए, अन्यथा पृथ्वी के सम्पूर्ण विनाश को रोकना किसी के बस की बात नहीं रह जायेगी.

पृथ्वी दिवस सन् 1970 से लगातार प्रत्येक वर्ष विश्व स्तर पर 195 से भी अधिक देशों द्वारा 22 अप्रैल को प्रति वर्ष अलग- अलग उद्देश्यों का निर्धारण कर मनाया जाता रहा है. इस वर्ष यानी 2020 की मुख्य थीम है – जलवायु कारवाई (Climate Action). वर्तमान समय में ग्लोबल वार्मिंग के चलते जलवायु में इतना अधिक परिवर्तन हो रहा है कि दुनिया में उथल- पुथल मचा हुआ है. धरती के तापमान में निरन्तर वृद्धि होती जा रही है.

डॉ. गणेश पाठक (पूर्व प्राचार्य -अमरनाथ मिश्र पीजी कॉलेज, दुबेछपरा, बलिया)

हिमानियाँ निरन्तर पिघलती जा रही हैं एवं समुद्र का जल स्तर बढ़ता जा रहा है. जिससे समुद्र तटवर्ती क्षेत्रों के डुबने का खतरा बढ़ता जा रहा है. जलवायु परिवर्तन से पर्यावरण एवं पारिस्थितिकी का संतुलन बिगड़ता जा रहा है. जिसका प्रभाव मानव के प्रत्येक कार्यों पर पड़ रहा है. प्रकृति में असंतुलन बढ़ने के कारण प्राकृतिक आपदाएँ निरन्तर बढ़ती जा रही हैं. इन सबको देखते हुए ही इस वर्ष की थीम – जलवायु कारवाई अपने आप में विशेष महत्वपूर्ण है. किन्तु पृथ्वी को प्राकृतिक रूप से बचाने की बात सोचने से पहले हमें वर्तमान समय में व्याप्त विश्व व्यापी महामारी कोरोना से निजात पाना भी आवश्यक है. क्योंकि जान है तो जहान है.

भारत जैसे विकासशील देश जहाँ स्वास्थ्य एवं चिकित्सकीय सुविधाएं आवश्यकता की तुलना में बहुत कम हैं, हमें यह भी सोचना एवं ध्यान देना होगा कि आखिर हम इस महामारी कैसे अपने बचें एवं अपनी ‘बसुधैव कुटुम्बकम्’ की अवधारणा के आधार पर विश्व को भी कैसे बचाएँ. हमारी यह भी अवधारणा रही है कि सर्वे भवन्तु सुखिनः. इस अवधारणा पर भी हमें खरा उतरना होगा एवं अपने को कोरोना से बचाते हुए स्वस्थ्य रहकर विश्व कै भी बचाना होगा. इस संदर्भ में जहाँ तक अपनी बात है तो हमारी भारतीय संस्कृति में निहित अवधारणाएं इतनी इतनी उपयोगी एवं सबल हैं कि उनका पालन कर हम कोरोना का सामना करने में सक्षम हैं और कर भी रहे हैं. हमारी संस्कृति, सभ्यता, आचार, विचार, व्यवहार, परम्पराएँ, रीति- रिवाज, हमारी दिनचर्या ऐसी है कि अगर हम उसके अनुसार रहें तो निश्चित ही कोरोना को भगाने में सफलता मिलेगी. किन्तु इसके साथ ही साथ हमें आधुनिक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा प्रणाली पर भी ध्यान देना होगा. दोनों का समन्वय स्थापित कर न केवल हम अपने देश के लोगों का जीवन सुरक्षित रख सकते हैं, बल्कि विश्व के लोगों के जीवन की भी सुरक्षा करने में समर्थ हो सकते हैं.

जहाँ तक प्राकतिक रूप से धरती को बचाने की बात है तो कोरोना ने विश्व की गतिविधियों को जिस तरह से रोक दिया है, उससे पर्यावरण के कारकों में काफी सुधारात्मक लक्षण देखने को मिल रहे हैं. इससे इस बात की तो पुष्टि है ही जा रही है कि हम पर्यावरण के कारकों से जितना ही कम छेड़ – छाड़ करेंगे, पर्यावरण सुरक्षित रहेगा. यदि भारतीय परिप्रेक्ष्य में देखें तो हमारी संस्कृति में ही माता ‘भूमिः पुत्रोअहम् पृथ्विव्याः’ की अवधारणा निहित है जिसके तहत हम पृथ्वी को अपनी माता मानते हैं और अपने को पृथ्वी माता का पुत्र. इस संकल्पना तहत हम पृथ्वी पर विद्यमान पर्यावरण के तत्वों की रक्षा करते हैं. यदि हम भारतीय संस्कृति में निहित अवधारणाओं को देखें तो प्रकृति के सभी कारकों की रक्षा एवं सुरक्षा की अलग- अलग संकल्पना हमारे प्राचीन ग्रंथों में भरी पड़ी है. हम तो प्रारम्भ से ही प्रकृति पूजक रहे हैं, इसीलिए अभी प्रकृति के अधिकांश अवयव हमारे यहाँ सुरक्षित हैं. हम भगवान की पूजा करते हैं और भगवान मतलब – भ= भूमि, ग= गगन, व= वायु, अ= अग्नि एवं न= नीर होता है. अर्थात् प्रकृति के पाँच मूलभूत तत्वों की पूजा ही हम भगवान के रूप में करतू हैं.

किन्तु कष्ट इस बात का है कि हम पश्चिमी सभ्यता के रंग में रंगते हुए अपनी मूल अवधारणा को भूलते गए और अंधाधुन्ध विकास हेतु प्रकृति के संसाधनों का अतिशय दोहन एवं शोषण करते गए, जिससे समारे देश में भी प्राकृतिक संतुलन अव्यवस्थित होता जा रहा है और हमारे यहाँ भी संकट के बादल मँडराने लगे हैं. आज आवश्यकयता इस बात की है कि हम अपनी सनातन भारतीय संस्कृति की अवधारणा को अपनाते हुए विकास की दिशा सुनिश्चित करें, जिससे विकास भी हो और पर्यावरण तथा पारिस्थितिकी को सुरक्षित एवं संतुलित रहे अन्यथा वह दिन दूर नहीं जब हमारा भी विनाश अवश्यम्भावी हो जायेगा और हम अपना विनाश अपने ही हाथों कर डालेंगे और अन्ततः कुछ नहीं कर पायेंगे. और अंत में-
जब तक करेंगे प्रकृति का शोषण, नहीं मिलेगा किसी को पोषण.

Post navigation

Previous: गंगा से साल भर बाद सुरक्षित बाहर निकल आई प्रतिमा
Next: बिटिया डीएसपी और पापा एसआई, लॉकडाउन साबित हुआ वरदान

ये भी पढ़ें

bansdih flood inspection
  • Featured Story
  • बांसडीह

महाराजपुर में बाढ़ सुरक्षा कार्यों की पड़ताल, राहत तैयारियों का भी लिया जायजा

Central Desk 9 August, 2026
haldi rape accused arrested
  • CRIME डायरी
  • Featured Story

हल्दी में रेप का आरोपी देशी शराब के ठेके के पास से गिरफ्तार

Central Desk 9 August, 2026
Surha Taal Ballia Ramsar Site
  • Featured Story
  • Front Page
  • UP लाइव
  • देश दुनिया
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • स्पेशल/Exclusive

बलिया के सुरहा ताल को 100वें रामसर साइट का दर्जा, पीएम मोदी, सीएम योगी ने जताई खुशी

General Desk 5 June, 2026

Recent Posts

  • बलिया में किसानों से धान खरीद के लिए इस बार बनेंगे 100 क्रय केंद्र, इस दिन से खरीदारी होगी
  • सरयू का रौद्र रूप जारी, महाराजपुर के नाहरछपरा टोले में तेज कटान, आबादी के बेहद करीब पहुंची धारा
  • दिव्यांग युवक के घर जाकर पूर्व विधायक ने भेंट की ट्राई साइकिल
  • भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के बलिया जिलाध्यक्ष बने संजीव कुमार वर्मा, 2027 के लिए महत्वपूर्ण जिम्मेदारी
  • चोरों ने आरआरसी सेंटर में खड़े ई-रिक्शा को बनाया निशाना, बैटरी-हेडलाइट समेत कई उपकरण ले उड़े
  • मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में 83 जोड़ों ने लिए सात फेरे, उपहार में घरेलू सामान और वधू के खाते में कैश
  • एसपी बलिया ने बांसडीह कोतवाली का किया औचक निरीक्षण, कस्बे में फ्लैग मार्च कर परखी सुरक्षा व्यवस्था
  • डांडिया नाइट में जमकर थिरकीं विधायक केतकी सिंह, सैकड़ों महिलाओं की मौजूदगी में देर रात तक गूंजा संगीत
  • ट्रक की टक्कर से साइकिल से घर लौट रही छात्रा की मौत, होमगार्ड का जवान घायल
  • बेल्थरारोड में पूजन-अर्चन के साथ शुरू हुई भव्य रामलीला
  • भोजपुरी की नई फिल्म का फर्स्ट लुक सामने आया- एक्शन और रोमांस के तड़के साथ भरपूर मसालेदार फिल्म की झलक
  • उचक्कों ने महिला के पर्स से उड़ाए गहने, कोतवाली से कुछ ही दूर भीड़ वाली जगह पर वारदात
  • Rekha Birthday: 72 साल की उम्र में भी कायम है खूबसूरती और अदाकारी का जादू, जानिए संघर्ष से शिखर तक पहुंचने की कहानी
  • श्रद्धांजलि देकर बोले अखिलेश यादव- स्व. रामगोविन्द चौधरी का संघर्ष खाली नहीं जाएगा, 2027 में मिलेगी बड़ी जीत
  • शिक्षा, रोजगार और विकास के मुद्दों पर जागरूक रहे युवा-सुभासपा महासचिव
  • अवैध पटाखा मामले में दूसरा आरोपी अब तक फरार, मकान में छिपाकर रखे थे छह लाख के पटाखे
  • तीन सड़क हादसों में एक महिला सहित सात लोग घायल, तीन की हालत गंभीर
  • बदहाल सड़क की मरम्मत के लिए ग्रामीणों का धरना जारी, ग्रामीण बोले जर्जर सड़क पर आए दिन हो रहीं दुर्घटनाएं
  • स्वर्गीय रामगोविंद चौधरी को श्रद्धांजलि देने अखिलेश यादव, संजय सिंह समेत तमाम नेता पहुंचेंगे बलिया
  • सरयू की लहरें निगल रहीं गांव, अस्तित्व बचाने के लिए ग्रामीणों की बैठक, सरकारी कार्यों से संतुष्ट नहीं
  • झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, चपेट में आने से व्यक्ति की मौत, दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल
  • तेज रफ्तार बाइक से आमने-सामने की टक्कर में युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
  • आम्रपाली दुबे की नई फिल्म बीवी हो तो ऐसी का ट्रेलर रिलीज, पारिवारिक रिश्तों के पेंच और हास्य का फुल डोज
  • बेल्थरारोड में लाखों रुपए कीमत के पटाखे जब्त, अवैध भंडारण पुलिस की छापेमारी
  • मारपीट और गाड़ी में तोड़फोड़ के मामले में केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

You may have missed

Ballia Dhan Khet
  • खेती-बारी
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

बलिया में किसानों से धान खरीद के लिए इस बार बनेंगे 100 क्रय केंद्र, इस दिन से खरीदारी होगी

General Desk 15 October, 2026
Bansdih Saryu Kataan
  • जिला जवार
  • बांसडीह

सरयू का रौद्र रूप जारी, महाराजपुर के नाहरछपरा टोले में तेज कटान, आबादी के बेहद करीब पहुंची धारा

General Desk 15 October, 2026
Belthra tricycle distribution
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

दिव्यांग युवक के घर जाकर पूर्व विधायक ने भेंट की ट्राई साइकिल

General Desk 15 October, 2026
Sanjeev Verma BJP OBC Morcha
  • जिला जवार
  • राजनीति
  • सिकंदरपुर

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के बलिया जिलाध्यक्ष बने संजीव कुमार वर्मा, 2027 के लिए महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

General Desk 14 October, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.