Skip to content
25 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Since 2012. Still here. Ballia LIVE

cropped-cc-advert.png
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • बतकही
  • गांव मर रहे हैं…और मारे जा रहे हैं
  • बतकही

गांव मर रहे हैं…और मारे जा रहे हैं

दो बेटियां थी बिना जांचे-परखे जैसे-तैसे बियाह कर दिए...अब उ बेचारिन के का गलती जो ससुराल में नौकरानी बन के जी रही है, दो बेटों में एक कमाने सूरत भाग गया.
Assignment Desk 7 October, 2019 1 minute read
batakahi blog ballia live

मिंकु मुकेश सिंह
युवा लेखक/ब्लॉगर

मैं भी गांव का रहने वाला हूं और गांव से मुझे उतना ही लगाव है, जितना 18 साल के किशोर को अपनी गर्लफ्रेंड से होता है. जाहिर है…मैं गांव के अंदर पल रहे एकाकीपन को महसूस करता हूं.
गांव मर रहे हैं…और मारे जा रहे हैं.

अभी दोआब क्षेत्र में बाढ़ आयी है,गंगा मईया, घाघरा,सरयू जी ने आपसी सहमति ई फैसला किया है कि सबको डुबो कर मार देंगे, ऊपर से आये दिन इंदर भगवान तहलका मचाये रहते हैं किसान बेचारा का करे? बाढ़ का कहर चल रहा है.. एक्को गो मकई, जनेरा, धान में दाना नहीं धरेगा…….जो लागत लगाए उ भी डूबेगा…. काहे करें खेती…

ये बात एक किसान के जवान बेटे की है जो अब खेती नहीं करना चाहता है, ज़मीन बहुत है लेकिन कहता है कि खेती से पेट नहीं भरता.. बात भी सही है ‘प्रदुमन चाचा आपन जिनगी खेतीये-बारी में बिता दिए..आपन परिवार के भरण-पोषण से अधिक नाही कर पाए…अब खाट पर बैठकर दिन-दुपहरी सबको गरियाते रहते हैं.

दो बेटियां थी बिना जांचे-परखे जैसे-तैसे बियाह कर दिए…अब उ बेचारिन के का गलती जो ससुराल में नौकरानी बन के जी रही है, दो बेटा, एक जइसे भी बीए. करके सूरत साड़ी बनाने की फैक्ट्री भाग गया, दूसरा गांव पर मवेशी खिलाता है साथ में बाबू जी की कर्णप्रिय गाली सुनता है, ताश खेलता है और कभी-कभी शराब-गांजा भी लगा लेता है और रात को खेसारी लाल यादव, निरहुआ और काजल राघवानी की भोजपुरी फिल्में अपने मोबाइल में ही देख लेता है और चादर तान के सो जाता है.

पर इससे जीवन तो चलता नहीं है
अब उसने भी अपनी ज़मीनें बेचने का फ़ैसला कर लिया है और कहता है कि सारा पैसा बैंक में रखूंगा तो जो ब्याज़ मिलेगा वो भी खेती से ज्यादा है.

बात वाजिब है….कौन माथापच्ची करे..ट्रैक्टर मंगाए, ज़मीन जोते, बीज बोए, खाद डाले, रातों को जग कर फसल की रखवाली करे. बारिश न हो तो बोरिंग चलवाए… फिर कटाई में मज़दूर खोजे और हिसाब करे तो पता चले कि लागत भी मुश्किल से निकल रही है…

बैंक से पैसा निकालेगा, अनाज खरीदेगा, गाड़ी खरीदेगा, मॉल में जाएगा शॉपिंग करेगा और मज़े से जिएगा….जैसे सब जीते है.

मैंने पूछा कि बात तुम्हारी ठीक लेकिन अगर सारे किसानों ने यही कर दिया तो क्या होगा… जवाब मिला…. गेहूं महंगा होता है तो मिडिल क्लास बाप बाप करने लगता है…. उसको सस्ता में खिलाने का हमने ठेका ले रखा है….

बात साफ है भइया…. अपर क्लास को आपसे कुछ चाहिए नहीं वो इतना सामर्थ्यवान है कि मज़े से जी लेगा, गरीब को जब मेहनत कर के ही खाना है, बिना बैंक बैलेंस इकट्ठा किये मर जाना है तो वो भी अपने दाल-रोटी भर कमा लेगा और झोपड़ी के बाहर मच्छरदानी लगा के 4-6 घंटे खर्राटे मार लेगा.. अब मिडिल क्लास/मध्यमवर्गीय अपना सोचे.. बच्चे कॉन्वेंट में पढ़े कि नही, शर्मा जी के लड़के से मेरा लड़का तेज है कि नही, कार लिए की नही, शहर में फ्लैट लिए की नही, कोई प्लाट खरीदे की नही, अच्छे हॉस्पिटल में इलाज होता है कि नही, शॉपिंग मॉल से खरीदारी होती है कि नही, घर मे वालपुट्ठी लगा कि नहीं, टीवी बड़ी है कि नही, फ्लाइट में चढ़े की नही, वाटरपार्क जाते हैं कि नही, जीवन बीमा किये की नही, बचत खाता,एफडी, डोमिनोज, केएफसी, पिज़्ज़ा, बर्गर, होटल, खाना, रबड़ी, मलाई, ट्रैफिक चलान, कोर्ट-कचहरी, मुर्गा-बकरा…..फलाना-ढिमका….

और अंत मे कश्मीर,धारा 370,राम मंदिर,गाय…खैर…

हे! सरकार…. जैसे सड़क दुर्घटना कम करने के लिए जुर्माना बढ़ा दिए वइसे ही किसानों की दशा सुधारने के लिए कोई उपाय कर दो ना?

हे! मालिक… हमारे अनाज को कौड़ियों के भाव लेकर बाज़ार में भाव का खेल खेला जाता है कुछ रहम हमपर भी कर दो ना?

हे! स्वामी… 2 रुपये के मकई के दानों का लावा भूनकर सिनेमाघरों में 100 रुपये का बेचा जाता है हमें इस धोखे से बचा लो ना?

हमे तो लगता है कि वो दिन दूर नहीं जब सरकारी संस्थाओं के निगमीकरण और निजीकरण का माहौल चल रहा है वैसे ही कृषि सुधार और किसान उन्मूलन के नाम पर भारतीय कृषि में कारपोरेट को घुसेड़ दिया जाए….
सोचिएगा!

Tags: बैंक बैलेंस मिडल क्लास

Post navigation

Previous: भक्तों के मनोरथ पूरे करती हैं उचेडा की आदिशक्ति भगवती चण्डी
Next: आखिर किसने छीन ली उनकी खुशी

ये भी पढ़ें

Rakshabandhan Flood
  • जिला जवार
  • बतकही
  • बलिया शहर

Ballia Live Special : बाढ़ में डूबी राह, रक्षाबंधन पर भाई-बहन करते रह गए इंतजार

General Desk 9 August, 2025
IMG_20250224_121943
  • Accident
  • Front Page
  • बतकही
  • बलिया शहर
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • शोक समाचार

फेफना में ट्रैक्टर की चपेट में आने से छात्रा की मौत, ग्रामीणों ने सड़क किया जाम

Ashish 24 February, 2025
UP_Health
  • Campus रिपोर्ट
  • Featured Story
  • Front Page
  • UP लाइव
  • जिला जवार
  • पंचायत न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • बतकही
  • बलिया शहर
  • राज-काज
  • लाइफ मंत्रा
  • स्पेशल/Exclusive
  • स्वास्थ्य

शीतलहर से बचाव के लिए एडवाइजरी जारी

Ashish 14 December, 2024

Recent Posts

  • नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने बताईं प्रशासन की प्राथमिकताएं, गरीबों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर विशेष जोर
  • बांसडीह कस्बे में हाईटेक इंतजाम, एडवांस वर्टिकल बुलेट कैमरे और हाईमास्ट लाइट से सुरक्षा होगी पुख्ता
  • नहर में मिला पांच दिन से लापता ई-रिक्शा चालक का शव
  • रात में घर से निकले निकले 70 वर्षीय वृद्ध अंधेरे में पोखरे में गिरे, सुबह मिला शव
  • बलिया के नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने संभाली कमान, विदाई समारोह में मंगला प्रसाद सिंह को दी गईं शुभकामनाएं
  • सरयू का घटता पानी कर रहा तेज कटान… सुल्तानपुर पोखरा में आबादी से चंद कदम दूर नदी
  • बलिया के पहले विधायक पं. राम अनन्त पाण्डेय की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि, नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत
  • पुलिस ने महंगे कैमरा लूटने वाले गिरोह को दबोचा, फोटोग्राफी बुकिंग के बहाने बुलाते थे और लूट लेते थे
  • धूमधाम से निकला महावीरी झंडा जुलूस, दिखा आस्था, रोमांच और भाईचारे का संगम
  • स्नातकोत्तर महाविद्यालय बांसडीह में राष्ट्रीय संगोष्ठी, विषय विशेषज्ञों के साथ विधायक केतकी सिंह ने भी रखे विचार
  • कटान में खेत और घर गंवाने वाले किसानों को सरकार की तरफ से दिया गया मुआवजा
  • Bansdih: लड़की के फोटो का इस्तेमाल कर AI से अश्लील वीडियो बनाने, वायरल करने का आरोप, युवक पर केस
  • Bansdih: मनचलों ने बाइक से कॉलेज जाने वाली युवती को टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल किया, कई दिन से कर रहे थे पीछा
  • Bansdih: पुरानी रंजिश में घर में घुस कर मारपीट, 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
  • तलवार के एक वार से पत्थर काटने वाले वीर लोरिक की शौर्य गाथाएं होंगी संरक्षित, 4.97 करोड़ की लागत से बन रहा सभागार
  • Bansdih: करंट से हुई मौत मामले में मुआवजे की रिपोर्ट को लेकर लेखपाल और कानूनगो को नोटिस
  • Sikanderpur: अघोषित बिजली कटौती को लेकर भड़का आक्रोश, 5 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी
  • Bansdih: नीलगाय से टकराए बाइक सवार, एक युवक की हालत गंभीर
  • Bansdih: बर्थडे पार्टी में फोटोग्राफी के नाम पर बुलाकर बदमाशों ने कैमरा और बाइक लूटी
  • Belthara Road: अनियंत्रित कार से बचने के प्रयास में ई-रिक्शा गड्ढे में पलटा, चालक गंभीर रूप से घायल
  • Ballia-ससुराल से लाखों के जेवर और नकदी समेटकर फरार हुई बहू? मायके वालों पर लगाया साजिश का आरोप
  • Ballia: शहीद रामप्रवेश यादव की नौवीं पुण्यतिथि पर पूर्व सांसद, पूर्व विधायक समेत बड़ी संख्या में लोगों ने दी श्रद्धांजलि
  • बलिया के गाय पालकों ने रंगीलो काशी नंदी शो में जीते दो अवार्ड, लाखों रुपए इनाम में मिले
  • Ballia-सरसों के तेल की जगह सत्यानाशी का तेल खाने से हुईं एक ही परिवार के तीन लोगों मौतें, जांच में खुलासा
  • Ballia News:डीएम बलिया और एसपी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनीं जनसमस्याएं, 9 का मौके पर निस्तारण

You may have missed

dm ballia gyanendra
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने बताईं प्रशासन की प्राथमिकताएं, गरीबों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर विशेष जोर

General Desk 24 September, 2026
Bansdih CCTV Camera
  • जिला जवार
  • पंचायत न्यूज़
  • बांसडीह

बांसडीह कस्बे में हाईटेक इंतजाम, एडवांस वर्टिकल बुलेट कैमरे और हाईमास्ट लाइट से सुरक्षा होगी पुख्ता

General Desk 24 September, 2026
Belthra Body Found 1
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

नहर में मिला पांच दिन से लापता ई-रिक्शा चालक का शव

General Desk 24 September, 2026
सांकेतिक चित्र
  • जिला जवार
  • बांसडीह

रात में घर से निकले निकले 70 वर्षीय वृद्ध अंधेरे में पोखरे में गिरे, सुबह मिला शव

General Desk 24 September, 2026

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.