Skip to content
21 October, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia Live | Hindi News, India & World News

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

IMG_2456
https://youtu.be/NbuRlLVVtG0?si=jSohAK1hkRlbjnql
https://youtu.be/u-hTDfCu66I?si=-zshHn9S3G0_F2bx
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • बतकही
  • सबसे लोकप्रिय व ज्यादा बोली जाने वाली भाषा है हिंदी
  • बतकही

सबसे लोकप्रिय व ज्यादा बोली जाने वाली भाषा है हिंदी

कुछ अंग्रेजी मानसिकता के लोग यह कह कर भ्रमित कर रहे हैं कि अब बिना अंग्रेजी जाने भारतीयों का कोई भविष्य नहीं है. यह कहना मूर्खता पूर्ण व हास्यास्पद है तथा यथार्थ इसके विपरीत है. हिंदी विश्व की सबसे लोकप्रिय व ज्यादा बोली जाने वाली भाषा है. यह बात 2015 के एक शोध विवरण से सामने आई है.
News Desk 15 September, 2016 1 minute read
untity

कृष्णकांत पाठक

KK_PATHAKकुछ अंग्रेजी मानसिकता के लोग यह कह कर भ्रमित कर रहे हैं कि अब बिना अंग्रेजी जाने भारतीयों का कोई भविष्य नहीं है. यह कहना मूर्खता पूर्ण व हास्यास्पद है तथा यथार्थ इसके विपरीत है. हिंदी विश्व की सबसे लोकप्रिय व ज्यादा बोली जाने वाली भाषा है. यह बात 2015 के एक शोध विवरण से सामने आई है.

इसे भी पढ़ें –चकहबसापुर के ग्रामीणों ने की फरियाद

अभी तक चीन की भाषा मंदारिन को पहले स्थान पर माना जाता था, परंतु कार्पोरेशन बैंक में उप महाप्रबंधक टाउन ऑफिशियल लैंग्वेज इंप्लीमेंटेशन कमेटी के सदस्य सचिव भाषाई विशेषज्ञ जयंती प्रसाद नौटियाल के द्वारा किए गए भाषा संबंधित अनुसंधान के अनुसार एक अरब बीस करोड़ बोलने वालों के साथ हिंदी पहले स्थान पर है. जबकि चीन की भाषा मंदारिन एक अरब पांच करोड़ बोलने वालों के साथ दूसरे स्थान पर है. हिंदी भाषा के प्रथम स्थान पर आने के कारणों का खुलासा करते हुए श्री नौटियाल ने अपने शोध विवरण में लिखा है कि हिंदी न केवल भारत में, बल्कि पूरे विश्व में लोकप्रिय होती जा रही है. इसकी लोकप्रियता का प्रभामंडल केवल भारत या भारत के पड़ोसी देशों तक ही सीमित नहीं है, बल्कि सुदूर कैरेबियाई राष्ट्र तक फैला है.

इसे भी पढ़ें – हिंदी दिवस के रूप में मना विजया बैंक का स्थापना दिवस

लोक कल्याण सेतु में प्रकाशित इंटरव्यू में श्री नोटियाल ने कहा है कि मारीशस, फिजी, गुयाना, सूरीनाम, त्रिनिदाद और टोबैगो जैसे देशों में यह राजभाषा के रूप में प्रतिष्ठित है. इतना ही नहीं इंडोनेशिया, अमेरिका, ब्रिटेन, आस्ट्रेलिया, अफ्रिका और खाड़ी के देशों में हिंदी बहुत लोकप्रिय है. विश्व के 150 से अधिक देशों में हिंदी शिक्षण एवं प्रशिक्षण के अनेक पाठ्यक्रम शुरू हो गए हैं. यह इस बात का प्रमाण है कि विश्व में हिंदी के प्रति अधिक झुकाव है. धार्मिक स्थलों पर्यटन स्थलों पर तो हिंदी पहले से ही लोकप्रिय थी. अब हिंदी उद्योग व्यापार शिक्षा एवं मनोरंजन के क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण स्थान ले चुकी है. भारत की युवा पीढ़ी भाषा के मामले में व्यावहारिक दृष्टिकोण अपनाती है. इसलिए यह दृष्टिकोण हिंदी की लोकप्रियता बढ़ाने में और भी अधिक सहायक होगा. आने वाले समय में युवा भारत विश्व की महाशक्ति बनने जा रहा है. इसलिए हिंदी के प्रति विश्वस्तर पर लोकप्रियता में बढ़ोतरी हो रही है.

इसे भी पढ़ें – ब्लाक कोटेदारों की सुखपुरा में बैठक

विश्व की 18 प्रतिशत जनता हिंदी जानती है, इसलिए अनेक देश अपने प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में हिंदी को स्थान दे रहे हैं. निकट भविष्य में हिंदी को संयुक्त राष्ट्र संघ की अधिकृत भाषा के रूप में भी महत्त्व मिलेगा और यह विश्वभाषा के पद पर भी आसीन होगी.

इसे भी पढ़ें – सिकंदरपुर में बीएलओ प्रशिक्षण शिविर

एक प्रांत का दूसरे प्रांत के बीच सबंध जोड़ने के लिए एक सर्वसामान्य भाषा की आवश्यक्ता है. ऐसी भाषा तो हिंदी हिंदुस्तानी ही हो सकती है. महात्मा गांधी जानते थे कि देश पूरी तरह तभी स्वतंत्र हो सकता है, जब वह मानसिक रूप से भी गुलामी को उखाड़ फेंके. इसके लिए भारत वासियों को राष्ट्रभाषा हिंदी का प्रयोग अपने दैनिक जीवन में करना बहुत आवश्यक है. गांधीजी खुद भी इसका पालन करते थे और देशवासियों से भी कहते थे. उन्होंने कहा था कि अंग्रेजी की ज्ञान की आवश्यकता के भ्रम में हमें गुलाम बना दिया है. यह मेरा निश्चित मत है कि अंग्रेजी शिक्षा ने शिक्षित भारतीयों को निर्बल और शक्तिहीन बना दिया है.

इसे भी पढ़ें – मुस्तफाबाद में अंबेडकर प्रतिमा के साथ छेड़छाड़

अंग्रेजी सीखने के लिए हमारा जो विचार है, उसे खुद मुक्त होकर और समाज को मुक्त कर के हम भारतीय जनता की एक बड़ी से बड़ी सेवा कर सकते हैं. मराठी, बंगाली, सिंधी और गुजराती लोगों के लिए तो यह बड़ा आसान है, कुछ महीनों में वे हिंदी पर अच्छा काबू कर के अपना कामकाज कर सकते हैं. गांधी जी ने कहा था कि मुझे पक्का विश्वास है कि किसी दिन ग्रामीण भाई-बहन गंभीर भाव से हिंदी का अभ्यास करने लग जाएंगे. आज अंग्रेजी पर प्रभुत्व प्राप्त करने के लिए कितनी मेहनत करते हैं, उसका आठवां हिस्सा भी हिंदी सीखने में करें तो बाकी हिंदुस्तान के जो दरवाजे आज उनके लिए बंद है. वह खुल जाएं और वह इस तरह हमारे साथ एक हो जाएं जैसे पहले कभी न थी. हम किसी भी हालत में प्रांतीय भाषाओं को नुकसान पहुंचाना या मिटाना नहीं चाहते. हमारा मतलब तो सिर्फ ये है कि विभिन्न प्रांतों के पारस्परिक संबंध के लिए हम हिंदी भाषा सीखे, ऐसा कहने से हिंदी के प्रति हमारा कोई पक्षपात प्रकट नहीं होता. हिंदी को हम राजभाषा मानते हैं. वह राष्ट्रीय होने के लायक है. राष्ट्रीय बन सकती है, जिसे अधिक संख्या में लोग जानते बोलते हैं और जो सीखने में सुगम हो. अंग्रेजी राष्ट्रभाषा कभी नहीं बन सकती.

इसे भी पढ़ें – एमडीएम व एसएमसी खाते से लाखों रुपये निकालने का आरोप

Tags: राज भाषा राष्ट्रभाषा हिंदी दिवस

Post navigation

Previous: चकहबसापुर के ग्रामीणों ने की फरियाद
Next: जयप्रकाशनगर में बीएसएनएल का नहीं है कोई माई-बाप

ये भी पढ़ें

Rakshabandhan Flood
  • जिला जवार
  • बतकही
  • बलिया शहर

Ballia Live Special : बाढ़ में डूबी राह, रक्षाबंधन पर भाई-बहन करते रह गए इंतजार

General Desk 9 August, 2025
IMG_20250224_121943
  • Accident
  • Front Page
  • बतकही
  • बलिया शहर
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • शोक समाचार

फेफना में ट्रैक्टर की चपेट में आने से छात्रा की मौत, ग्रामीणों ने सड़क किया जाम

Ashish 24 February, 2025
UP_Health
  • Campus रिपोर्ट
  • Featured Story
  • Front Page
  • UP लाइव
  • जिला जवार
  • पंचायत न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • बतकही
  • बलिया शहर
  • राज-काज
  • लाइफ मंत्रा
  • स्पेशल/Exclusive
  • स्वास्थ्य

शीतलहर से बचाव के लिए एडवाइजरी जारी

Ashish 14 December, 2024

Recent Posts

  • एमएलसी चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी ने भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप
  • हत्या की कोशिश के वॉन्टेड आरोपी को रसड़ा पुलिस ने किया गिरफ्तार, महिला पर किया था हमला
  • महानवमी पर पूजा-अर्चना और कन्या पूजन, मंदिरों में उमड़ी भीड़
  • प्लॉट पर बाउंड्री निर्माण को लेकर विवाद, सभासद समेत सात लोगों पर केस
  • जुआ खेलते पकड़े गए 9 लोग, पुलिस ने दो लाख से अधिक की नकदी बरामद की
  • क्षेत्र पंचायत कार्यालय के पास प्रेरणा कैंटीन की शुरुआत, महिलाओं के हाथ में संचालन, होंगी आत्मनिर्भर
  • नवरात्रि और विजयदशमी पर डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने दीं शुभकामनाएं, कहा बनाए रखें आपसी सौहार्द
  • भीड़भाड़ वाली जगहों पर महिलाएं कैसे रहें सुरक्षित? मिशन शक्ति अभियान 6.0 के तहत किया गया जागरूक
  • मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का मौका, 12 नवंबर से शुरू होंगे दावे-आपत्तियां
  • दुर्गा मंदिर के स्थापना दिवस पर 151 महिलाओं का सम्मान
  • सरयू के कटान से प्रभावित गांवों के लोग बांसडीह तहसील का करेंगे घेराव, कई बैठकों के बाद आंदोलन का ऐलान
  • देवरिया-बलिया सीमा पर पुल से किशोर ने सरयू नदी में लगाई छलांग, परिजनों की डांट से नाराज था
  • संपूर्ण समाधान दिवस में नौ महिलाओं की शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण
  • दादा के नाम पर पौत्र ने गांव के सरकारी स्कूल में दी स्मार्ट क्लास रूम की सुविधा
  • डीएम बलिया का सख्त निर्देश, सुबह 10 बजे हर हाल में कार्यालय पहुंचें अधिकारी
  • बांसडीह क्षेत्र के गांव के पोखरे में मगरमच्छ देखे जाने की खबर से सनसनी, निगरानी बढ़ाई गई
  • बलिया की बेटी का चयन उत्तर प्रदेश अंडर 19 कबड्डी टीम में, नेशनल चैंपियनशिप खेलेगी
  • सिकंदरपुर में पकड़ा गया 22 लाख का गांजा, गाजीपुर की पुलिस टीम ने की कार्रवाई
  • बांसडीह क्षेत्र में युवक पर बाइक सवार हमलावरों ने चाकू और डंडे से किया हमला
  • घर से लापता पांच वर्षीय बच्ची का शव कुएं में मिला, पुलिस जांच में जुटी
  • भोजपुरी की नई फिल्म ‘घर का बंटवारा’ यूट्यूब चैनल पर हुई रिलीज, घर बैठे उठाएं आनंद
  • दिव्या मित्तल की सियासत में एंट्री: AK और PK से कितनी अलग हैं DM मैडम
  • बलिया में किसानों से धान खरीद के लिए इस बार बनेंगे 100 क्रय केंद्र, इस दिन से खरीदारी होगी
  • सरयू का रौद्र रूप जारी, महाराजपुर के नाहरछपरा टोले में तेज कटान, आबादी के बेहद करीब पहुंची धारा
  • दिव्यांग युवक के घर जाकर पूर्व विधायक ने भेंट की ट्राई साइकिल

You may have missed

Sapa Sunil Maurya Kanhji
  • Campus रिपोर्ट
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

एमएलसी चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी ने भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप

General Desk 20 October, 2026
Rasra murder case arrest
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • रसड़ा

हत्या की कोशिश के वॉन्टेड आरोपी को रसड़ा पुलिस ने किया गिरफ्तार, महिला पर किया था हमला

General Desk 19 October, 2026
Belthra Kanya poojan
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

महानवमी पर पूजा-अर्चना और कन्या पूजन, मंदिरों में उमड़ी भीड़

General Desk 19 October, 2026
Boundry Dispute Bansdih
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

प्लॉट पर बाउंड्री निर्माण को लेकर विवाद, सभासद समेत सात लोगों पर केस

General Desk 19 October, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.