धूमधाम से मनाई गई जयप्रकाश नारायण की जयंती, सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त और सुशील मोदी भी शामिल हुए

जयप्रकाश नगर के बगल में स्थित बिहार के लाला टोला में लोकनायक जयप्रकाश नारायण के 119वीं जयंती पर हुए कार्यक्रम में बलिया सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त के साथ ही बिहार के मंत्रियों, सांसदों व नौकरशाहों ने लोकनायक के प्रतिमा पर माल्यर्पण कर श्रद्धा के फूल चढ़ाए।

सत्याग्रह पदयात्रा पर निकले ओडिशा से चले बलिया पहुंचे, स्वागत और भोजन कराया गया

संयुक्त किसान मोर्चा के घटक नव निर्माण किसान संगठन के संयोजक अक्षय कुमार के नेतृत्व में ओडिशा के किसान बिहार के चंपारण जिला से दो अक्टूबर को सत्याग्रह पदयात्रा कर बलिया के रास्ते 20 अक्टूबर को बनारस पहुंचेंगे

रामलीला के पांचवें दिन राम बारात की भव्य झांकी निकाली गई

रामलीला मैदान में चल रहे रामलीला के पांचवें दिन नगर में रामलीला कमेटी द्वारा गाजे-बाजे,घोड़े आदि के साथ राम बारात की भव्य झांकी रामलीला मैदान से निकाली गई.

लखनऊ से आई टीम ने ग्राम प्रधानों को विभिन्न योजनाओं से संबंधित प्रशिक्षण दिया, बलिया की 5 खबरें एक साथ

“हमारी योजना,हमारा विकास” के अन्तर्गत स्थानीय विकासखंड रेवती में सोमवार को नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों का एक दिवसीय परिचयात्मक प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ.

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रांतीय मंत्री बने सुनील परख

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की बैठक व शपथ ग्रहण समारोह में प्रांतीय वरिष्ठ मंत्री बनकर आए सुनील परख का स्वागत किया गया

बेल्थरारोड में आरओ प्लान्ट वर्षों से खराब, शुद्ध पेयजल के लिए तरस रहे लोग

स्थानीय नगर पंचायत सीमा क्षेत्र में नगर पंचायत की ओर से लगाया गया आरओ प्लांट वर्षो से खराब पड़ा है

news update ballia live headlines

दुबहर के इस प्राथमिक विद्यालय में बनेगी स्मार्ट क्लास, प्रोजेक्टर के माध्यम से पढ़ाई करेंगे प्राइमरी के बच्चे

शिक्षा क्षेत्र दुबहर के प्राथमिक विद्यालय चकिया के बारी के बच्चे अब प्रोजेक्टर के माध्यम से स्मार्ट क्लास में पढ़ाई करेंगे .

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जन आरोग्य अभियान के तहत ब्लाक स्तरीय शिविर का आयोजन

शिविर में मुख्य अतिथि नगर पंचायत चेयरमैन डॉ रविन्द्र वर्मा ने दर्जनों लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड प्रदान किया.

वृद्धा पेंशन निकालने आयी महिला की बैंक में मौत

बांसडीह रोड थाना क्षेत्र के साहोडीह गांव निवासी पानमती देवी बैंक में अपनी बहू के साथ वृद्धा पेंशन निकालने गयी थी, महिला ने 15 सौ रुपये पेंशन निकाले ही थे, तभी अचानक से महिला को चक्कर आया और वह गिर गयी. लोग उसे तुरन्त निजी चिकित्सक के पास ले गये जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया.

news update ballia live headlines

सपा नेताओं ने डीएम, सीडीओ को सौंपा ज्ञापन

जिलाधिकारी को दिए पत्रक में सपाजनो ने कहा कि समाजवादी सरकार के दौरान अखिलेश यादव ने चांदपुर के सामने घाघरा नदी पर बिहार से जोड़ने वाला जो पुल दिया था, वास्तव में इस दियारे क्षेत्र के विकास में मिल का पत्थर होता लेकिन दुर्भाग्यवश नदी का कटान पुल के बगल से होने के कारण हजारों एकड़ कृषि योग्य भूमि नदी में समा गई है

लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती समारोह में लोकतंत्र रक्षक सेनानियों एवं क्षेत्र के पत्रकारों को किया सम्मानित

जयंती के अवसर पर आपातकाल अंतर्गत जेल में बंद रहे लोकतंत्र रक्षक सेनानियों एवं क्षेत्र के पत्रकारों को अंग वस्त्र प्रदान कर फूल माला पहनाकर सम्मानित किया गया.

पुलिया पर बने गड्ढे को पाटने के लिए डीएम से लगाई गुहार

क्षेत्र के लोगों ने जिलाधिकारी को पत्रक देखकर पुलिया पर बने गड्ढे को जल्द से‌ जल्द ठीक कराने का गुहार लगायी है.

फौजी पर उत्पीड़न के आरोप मामले में 20 लोगों के खिलाफ केस दर्ज

एयरफोर्स में कार्यरत मोलनापुर गांव निवासी धर्मेंद्र राजभर ने उभांव पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि गैर संप्रदाय के एक गिरोह द्वारा उस पर अवैध सम्बन्ध का आरोप लगाकर ब्लैकमेल कर पैसा वसूलने का कार्य किया जा रहा है.

जनकल्याण परिषद बलिया इकाई की बैठक में विजय पाण्डेय उपाध्यक्ष मनोनीत

संस्था के जिला अध्यक्ष हरिश्चंद्र उपाध्याय द्वारा विजय पाण्डेय उर्फ गुड्डू पाण्डेय को सदस्यता की शपथ दिलायी गयी.

अखिल भारतवर्षीय गोंड महासभा की बैठक में संगठन का किया विस्तार

वक्ताओं ने कहा की आजादी के बाद से आज तक गोंड समाज को सामाजिक शैक्षणिक व राजैनिक क्षेत्र में आगे आने से रोकने का काम किया गया. गोड़ समाज अपने अनुसूचित जनजाति के प्रमाण पत्र के लिए भटक रहा है. संकल्प लिया संगठित होकर ही हम अपने अधिकारियों को ले सकते है.

जन अधिकार पार्टी के तत्वावधान में पिछड़ा दलित अल्पसंख्यक भाईचारा सम्मेलन का विशाल आयोजन

मुख्य अतिथि के रूप में आयोजित सम्मेलन मे एक घंटें बिलंब से पहुंचे जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व कैबिनेट मंत्री बाबू सिंह कुशवाहा सभा स्थल पर हजारों की संख्या मे पहुंचे पुरूष, महिला, युवाओं व पार्टी कार्यकर्ताओं से खचाखच भरें चेतन किशोर खेल का मैदान देखकर बहुत खुश व गदगद नजर आए.

राजकीय इण्टर बलिया के सभागार में निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन

डॉ. खान ने बताया कि यह प्रतियोगिता दो वर्गों कक्षा (6-8)एवं (9-12)में आयोजित हुआ जिसमें जूनियर वर्ग में राजकीय इण्टर कालेज के आदित्य कुमार को प्रथम, विशाल कुमार गुप्ता को द्वितीय एवं आयुष खरवार को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ.

यात्रीगण कृपया ध्यान दें घने कोहरे और खराब मौसम के चलते ये ट्रेने हो गयी हैं निरस्त

लखनऊ जं. से 01 दिसम्बर 2021 से 28 फरवरी, 2022 तक चलने वाली 05008 लखनऊ जं.-वाराणसी सिटी विशेष गाड़ी मऊ तक जायेगी तथा मऊ से वाराणसी सिटी के मध्य निरस्त रहेगी

बंदर के आतंक से भयभीत हैं राष्ट्रीय राजमार्ग पर चलने वाले यात्री, आए दिन ट्रैक्टर चालकों पर बोलता है हमला

पिछले सप्ताह भी बंदर के आतंक से बुलापुर निवासी एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसका उपचार आज भी वाराणसी में चल रहा है.