Tag: बलिया
विधान सभा सामान्य निर्वाचन-2022 हेतु निर्वाचन सम्बन्धी सूचनाओं के आदान- प्रदान तथा आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन से सम्बन्धित किसी भी प्रकार की शिकायत के सम्बन्ध में सूचना हेतु मॉडल तहसील सदर के कक्ष संख्या-04 में कन्ट्रोल रूम स्थापित किया गया है, जिसका दूरभाष संख्या- 05498-220535 है. विधान सभा क्षेत्र-361 बलिया नगर तथा विधान सभा क्षेत्र-360 फेफना के अन्तर्गत विधान सभा सामान्य निर्वाचन-2022 से सम्बन्धित तथा आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन से सम्बन्धित किसी भी प्रकार की शिकायत के सम्बन्ध में उक्त दूरभाष संख्या पर सूचित किया जा सकता है
कटराई गांव निवासी 25 वर्षीय धनु गुप्ता रविवार को गांव के समीप समाधीबारी में फुटबाल मैच देखने के लिए गया था. गांव के बच्चे फुटबाल खेल रहे थे.
वह मैदान के बाहर एक पोल पकड़ कर खड़ा था. अचानक जमीन पर गिरकर बेहोश हो गया. सूचना पर पहुंचे स्वजन उसे प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी चिकित्सक के पास ले जा रहे थे, लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया. युवक की इस तरह अचानक मौत से हर कोई अवाक रह गया. स्वजन में कोहराम मच गया.
बेल्थरारोड के चौकिया मोड़ से तेंदुआ ग्रामसभा मुख्य राज्य मार्ग तक लगभग एक वर्ष से निर्माण कार्य कराया जा रहा है यह राज्य मार्ग बलिया वाया मऊ दोहरीघाट लखनऊ होते हुए दिल्ली राजधानी को जाने वाला मुख्य मार्ग कहा जाता है. बीच-बीच में काम बंद हो जाने से लोगों को इस सड़क पर चलने में लोगों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है जिससे लोगों में भारी आक्रोश भी देखने को मिल रहा है.
थाना क्षेत्र के लगन टोला ढाला से आगे बरतर चौराहे के पास थाना आगामी विधान सभा चुनाव के दृष्टिगत आदर्श आचार संहिता के अनुपालन कराने के क्रम मे तथा मकर संक्रान्ति के अवसर पर स्नानार्थियों की सुरक्षा के दृष्टिगत संदिग्ध व्यक्तियों व वाहन चेकिंग के दौरान 02 अन्तर्गतराज्यीय वाहन चोरों राहुल कुमार मांझी पुत्र कन्हैया मांझी निवासी मांझी दुर्गापुर थाना मांझी व बृजेश कुमार पुत्र नन्द कुमार मल्लाह निवासी मांझी दुर्गापुर थाना माझी जनपद छपरा बिहार को चोरी की 01 अदद मोटर साईकिल के साथ मुखबीरी सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया गया.
बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के दादर मिश्रौलिया गांव निवासी अवनीश मिश्रा बिट्टू उम्र 27पुत्र गिरिश चंद्र मिश्रा अपने दोस्त अंकुर सिंह के साथ शनिवार को स्कूटी से बलिया आ रहे थे. जैसे ही वह बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के टकरसन गांव के समीप पहुंचे कि सामने से आ रहे ट्रैक्टर ने स्कूटी में टक्कर मार दिया. जिसमें स्कूटी चला रहे अवनीश मिश्रा गंभीर रूप से घायल हो गए.आस-पास के लोगों के सहयोग से उसके साथी अंकुर ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मरा हुआ घोषित कर दिया.
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बेसिक शिक्षा अधिकारी को कहा कि आप अपनी जिम्मेदारी को समझें और चुनाव से पहले सारी तैयारियां करा लें. उन्होंने कहा कि जो भी निर्देश जारी हो रहे हैं वह तत्काल पूरा किया जाए. उन्होंने आम जन लोगों से भी चुनाव के संदर्भ में बात चीत की और उनकी राय मांगी साथ ही कहा कि आप लोग स्वतंत्र और निष्पक्ष होकर बिना किसी डर के अपने मत का प्रयोग करिए. किसी तरह की कोई बाधा हो तो जिला अधिकारी कार्यालय या पुलिस कंट्रोल रूम को तत्काल खबर दें.
जिलाधिकारी इन्द्र विक्रम सिंह ने ग्राम प्रधानों को निर्देश देते हुए कहा पहला डोज नहीं लगवाया है वह अपना पहला डोज अवश्य लगवाएं साथी जिसने दूसरा डोज लगवा लिया है वह अपना बूस्टर डोज जरूर लगवाएं. इस समय स्कूल और कॉलेज बंद है अतः गांव में घर जा जाकर जिन बच्चों का टीकाकरण नहीं हुआ है उनका टीकाकरण कराये. 60 वर्ष के ऊपर के लोगों में इम्यूनिटी पावर कम हो जाती है उन लोगों का टीकाकारण जरूर करवाये. उन्होंने कहा कि जो भी ग्राम प्रधान अपने प्रयास से अपने गांव को शत-प्रतिशत वैक्सीनेट करवा लेगा उसे मेरे द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा और साथ ही सार्वजनिक रूप से सम्मानित किया जाएगा.
जिलाधिकारी ने राजनीतिक पार्टी के प्रतिनिधियों से भी जरूर सुझाव लिए. जिन बूथों पर लोगों को मतदान करने के लिए अधिक दूरी तय करनी पड़ सकती है, उनको बदलने के संबंध में चर्चा हुई. इस संदर्भ में राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों ने अपनी सहमति व्यक्त की और जिलाधिकारी से आग्रह किया कि ऐसा कर देने से मतदाताओं को मतदान करने में काफी आसानी होगी.
अभियुक्तगण को चेकिंग के दौरान वाहन को रोकने का इशारा किया गया तो अभियुक्तगण मुड़ कर भागने लगे. पुलिस को शंका होने पर मौजूद पुलिस वालो ने दौड़ाकर पकड़ लिया गया. अभियुक्तगण से नाम पता पूछने पर अपना नाम पवन कुमार पासवान पुत्र राजकुमार पासवान निवासी चांददियर थाना बैरिया,सोनू कुमार पासवान पुत्र सुग्रीव पासवान निवासी लक्ष्मण छपरा थाना दोकटी, इन्द्रजीत पासवान पुत्र हरिवंश प्रसाद निवासी सुकरौली थाना दोकटी बताये.
सभी स्थानों पर अनाउंसमेंट कर बताया कि चुनाव में किसी से डरने की जरूरत नहीं है. आप अपने मत का प्रयोग निर्भीक व निष्पक्ष होकर करें! वहीं यदि किसी तरह की कोई भी व्यक्ति धमकी देता है तो तुरंत पुलिस हेल्पलाइन नंबर पर जानकारी दें. उन्होंने कहा कि आदर्श आचार संहिता लगने के बाद सभी थाना प्रभारियों को संदिग्ध वाहनों तथा आने जाने वाले संदिग्ध व्यक्तियों पर कड़ी नजर रखने हेतु निर्देशित किया गया है.
ग्राम प्रधान बहादुरा शिवनाथ प्रसाद पुत्र स्वर्गीय देवनाथ प्रसाद ने अपने दिए गए तहरीर में दर्शाया है कि उपरोक्त गणों ने एक गोल बनाकर विगत बुधवार की सायं करीब 6 बजे चुनावी रंजिश को लेकर मेरे दरवाजे पर आकर मां बहन की भद्दी भद्दी गाली देते हुए जाति सूचक शब्दों का भी प्रयोग किए. मेरे लड़के नितेश कुमार के विरोध करने पर सौदागर व विमलेश कुमार भारद्वाज मेरे लड़के को पकड़ कर जान से मारने की धमकी देते हुए मारने पीटने लगे तथा इम्तियाज अपने पास रखे हुए लोडेड कट्टे को निकाल कर मेरे लड़के पर फायर करने ही वाला था कि मैं तथा मेरा भाई श्री श्याम और भतीजा प्रदुम्न तथा गांव के अन्य लोगों ने दौड़ाकर कट्टा छीन लिया उसके बाद मनियर पुलिस को फोन द्वारा सूचना दी.
मंडलायुक्त ने जिला अधिकारी इन्द्र विक्रम सिंह की प्रशंसा करते हुए कहा कि जब से उन्होंने जिले का पदभार ग्रहण किया है तब से वैक्सीनेशन में काफी तेजी से प्रगति हुई है. लोगों ने उनकी बातों को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन का सहयोग किया और अपना टीकाकरण करा रहे हैं. उन्होंने कहा कि जनपद में 21 जनवरी तक पहले वैक्सीनेशन का 95 प्रतिशत और दूसरे वैक्सीनेशन का 75 प्रतिशत का लक्ष्य पूरा हो जाएगा.
