राजकीय बालिका गृह में रेड क्रॉस सोसाइटी ने किया हाइजिन कीट का वितरण

डॉ आनंद द्वारा कोविड प्रोटोकाल का पालन करते हुए सभी बालिकाओं को साफ सफाई से संबंधित विस्तृत जानकारी दी गई. जिला समन्वयक शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय द्वारा बताया गया कि कीट में उनकी जरुरत से संबंधित सामग्री है जिसमें टूथपेस्ट, टूथब्रश, बाथ सोप, डिटर्जेंट, नारियल तेल, सेनेटरी नेपकिन इत्यादि.

news update ballia live headlines

सड़क पर जाम लगने से यातायात व्यवस्था बांधित

बलिया जनपद के लिए 11 फरवरी तक रहेगी शुक्रवार 12 फरवरी नॉमिनेशन का अंतिम दिन है. ऐसे में जिन अभ्यार्थियों को नॉमिनेशन करना होगा वे 12 तक कर सकते हैं. आम जनमानस को इससे बचना एवं स्वयं को तैयार कर घर से बाहर निकलना होगा.

news update ballia live headlines

जनपद न्यायालय में 3 मार्च को सावर्जनिक अवकाश

बलिया. प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय सत्य प्रकाश त्रिपाठी ने बताया है कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 जनपद में मतदान 03 मार्च को होगा. जनपद के न्यायालय प्रधान न्यायाधीश, न्यायालय अपर प्रधान न्यायाधीश एवं …

news update ballia live headlines

चोरों के आतंक से क्षेत्रीय किसान परेशान

बुधवार की रात में बेलहरी निवासी सुरेंद्र नाथ सिंह, विजय बहादुर सिंह तथा श्रिपत्ति बिन्द का डीजल इंजन पम्पिंग चोर खोल ले गये. आज गुरुवार की सुबह जब खेत पर गये तो पता चला कि तीनों लोगों का पम्पिंग सेट चोरी हो गया है. इसके पूर्व भी कई किसानों के ट्यूबवेल खुल चुके थे लेकिन अब तक पुलिस चोरी का सुराग नहीं लगा पायी. घटना की लिखित शिकायत हल्दी थाने में पीड़ित किसानों ने किया है. प्रभारी थानाध्यक्ष राधेश्याम सरोज ने पीड़ित किसानों से मौका मुआयना कर चोरी का पर्दाफाश करने का आश्वासन दिया है.

बलिया नगर से ओम प्रकाश तिवारी को मिला कांग्रेस का टिकट, नामांकन आज

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ओमप्रकाश तिवारी 1987 से कांग्रेस पार्टी में सक्रिय राजनीति कर रहे हैं. संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय वाराणसी से स्नातक ओमप्रकाश तिवारी राष्ट्रीय छात्र संगठन के प्रदेश महामंत्री भी रह चुके हैं. वर्तमान में वह शहीद मंगल पांडेय स्मारक समिति के मंत्री हैं

गरुवार को बलिया के सात विधानसभा क्षेत्रों में हुए 39 नामांकन

बलिया नगर विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी के रूप में पूर्व मंत्री नारद राय ने नामांकन निर्वाचन अधिकारी के समक्ष किया बसपा से शिवदास बर्मा शिवसेना से आशीष तिवारी बहुजन शक्ति पार्टी से विजेंद्र ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक से प्रकाश कुमार तथा निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में पत्रकार रमाशंकर तिवारी ने आरो के समक्ष नामांकन पत्र दाखिल किया.

चुनाव में शतप्रतिशत सहभागिता करने की दिलाई शपथ

पुलिस अधीक्षक ने यह निर्देश दिया कि कहीं आचार संहिता का उल्लंघन होता है या किसी प्रत्याशी या प्रत्याशी के समर्थक के द्वारा मतदाताओं को लालच दी जाती है तो उसकी सूचना प्रशासन को अवश्य दें.

मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए किया ‌जागरुक

शहर के माल गोदाम रेलवे स्टेशन के समीप मतदान के प्रति लोगों को जागरूक किया गया साथ ही शपथ भी दिलाई गयीं संस्था के सचिव संतोष तिवारी ने कहा कि लोकतंत्र में मतदान ही देश का भाग्य विधाता होता है इस लिए लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए मतदान प्रक्रिया में अधिक से अधिक मतदाताओं की भागीदारी जरूरी है क्योंकि मतदान से न सिर्फ नागरिक को ‌देश के भविष्य निर्माण में योगदान देने का मौका मिलता है बल्कि जनकल्याण भी होता है उन्होंने कहा कि हर मतदान बेहद कीमती होता है.

सपा- सुभासपा गठबंधन प्रत्याशी का बेल्थरारोड में समर्थकों ने किया स्वागत

गठबंधन प्रत्याशी हंसू राम का सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से लादकर गर्मजोशी के साथ स्वागत किया. हंसू राम ने मानस मन्दिर में मत्था टेका और शहीद अतवार राजभर और चौधरी चरण सिंह के मूर्ति पर माल्यार्पण किया. इसके उपरांत खुले वाहन पर सवार होकर पूरे विधानसभा का भ्रमण किया.

चोरी की तीन मोटरसाइकिल, 5 मोबाइल व इलेक्ट्रॉनिक सामान के साथ पांच युवक गिरफ्तार

बृहस्पतिवार की सुबह थाना प्रभारी पंकज सिंह व एस आई हरेंद्र सिंह अपने हमराही सिपाहियों के साथ सहतवार बांसडीह मार्ग पर सुहलदेव की मूर्ति के पास खड़े थे तभी सूचना मिली की चोरी की मोटरसाइकिल से युवक सुरहिया के तरफ से आ रहे है और कहीं मोटरसाइकिल बेचने जा रहे हैं.

केतकी सिंह ने मंदिरों में माथा टेका

भाजपा नेत्री केतकी सिंह ने अपने शुभचिंतकों एवं समर्थकों को संबोधित करते हुए कहा कि इस बार भी पूर्ण बहुमत से भाजपा की सरकार बनेगी. बांसडीह विधानसभा में ऐतिहासिक परिवर्तन होने जा रहा है. उन्होंने कार्यकर्ताओं को आह्वान किया कि आप अपने को स्वयं प्रत्याशी मानकर घर घर में जाकर लोगों से वोट मांग कर जीत सुनिश्चित करें. कार्यकर्ताओं ने भी जोश खरोश के साथ अपने नेता का स्वागत किया.

सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र के बसपा प्रत्याशी ने किया नामांकन दाखिल

बसपा प्रत्याशी का जगह जगह पार्टी कार्यकर्ताओं व समर्थकों ने खूब स्वागत किया. उधर ढाई दर्जन वाहनों के काफिले के साथ निकले बसपा प्रत्याशी पर प्रशासन की भी नजर बनी रही. उड़नदस्ता अधिकारी की तहरीर पर स्थानीय पुलिस ने संजीव वर्मा सहित चार नामजद व चार दर्जन अज्ञात समर्थकों के खिलाफ विभिन्न प्रशासन ने धारा 188, 269, 171(6) व महामारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया.

अंचल का बैरिया विधानसभा क्षेत्र में जगह-जगह हुआ जोरदार स्वागत

सपा के कार्यकर्ताओं का उत्साह वर्धन करते हुये कहा कि आप लोगों का मनोबल व सहयोग ने हमे टिकट दिलाने में भरपूर सहयोग मिला. आपके विश्वास पर पूर्व की तरह खरा उतर कर कोई गिला शिकवा नही रहने दूंगा. नामांकन के सवाल पर सपा प्रत्याशी जय प्रकाश अंचल ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं से विचार विमर्श करने व शुभ मुहूर्त दिखाकर नामांकन की तिथि शीघ्र तय कर ली जायेगी.

रेड क्रास ने दी 100 दिव्यांगजनों को ठंड राहत सामग्री, चेहरे खिले

कंबल मिलते ही दिव्यांगजनों की खुशी का ठिकाना न रहा. सभी दिव्यांगजनों ने दिल से मुख्य चिकित्साधिकारी सहित पूरी रेड क्रास टीम को धन्यवाद दिया.

मोटरसाइकिल और ट्रक की भिड़ंत में एक युवक की मौत

सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल भेज दिया. दूसरे युवक को दूर जा गिरने से हल्की चोट लगी जिसे स्थानीय लोगो ने अस्पताल पहुंचाया. जहां उसकी हालत ठीक है. पुलिस ने ट्रक को सहतवार में पकड़ लिया है.

सांकेतिक चित्र

कुंए में डूबकर एक वृद्ध की मौत

केशव यादव पुत्र स्व परशुराम यादव उम्र 62 वर्ष निवासी शाहपुर अक्सर घर से कभी निकल जाया करते थे. मंगलवार की रात्रि में भी अचानक घर से निकल गए और घर नही लौटे. घर वाले खोजबीन किये पर कही पता नही चला. सुबह के वक्त लोग टहलने निकले तो खेत के पास कुँए में एक शव देखकर हो हल्ला हुआ. इसी बीच किसी ने प्रभारी निरीक्षक राजीव मिश्र को सूचना दी. मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को कुँए से बाहर निकलवाया जिसकी पहचान केशव यादव निवासी शाहपुर के रूप में कई गई. पुलिस ने शव का पंचनामा कर अंत्यय परीक्षण के लिये जिला अस्पताल भेज दिया.

अंतर प्रांतीय दो वाहन चोर मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार

अभियुक्तगण से नाम पता पूछने पर अपना नाम सरोज नट पुत्र झंझट नट निवासी सईहार थाना सिमरी जनपद बक्सर बिहार व दूसरे ने सोनू नट पुत्र शिवजी नट निवासी मिसिर का मठिया थाना बैरिया जनपद बलिया कारण होना बताया.

भाजपा के बागी बने सुरेंद्र सिंह , बैरिया से 11 को करेंगे नामांकन

अपार समूह के साथ बैरिया तिराहा पर पहुंचकर विधायक सुरेन्द्र सिंह ने द्वाबा के मालवीय स्व0 मैनेजर सिंह के मूर्ति पर माल्यार्पण कर उपस्थित लोगों का हाथ जोड़कर अभिवादन किया.

एमएलसी चुनाव अब 9 अप्रैल को, 12 को मतगणना

जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी इन्द्र विक्रम सिंह ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग की ओर से कार्यक्रम में संशोधन किया गया है. संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, निर्वाचन की अधिसूचना 15 मार्च को जारी होगी. नामांकन की अंतिम तिथि 22 मार्च है. नामांकन पत्रों की जांच 23 मार्च को और नाम वापसी 25 मार्च तक की जा सकेगी.

सांकेतिक चित्र

युवती ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

रेलवे क्रासिंग के केबिन मैन ने बताया कि उक्त युवती अचानक ट्रेन के सामने पहुँच गई. जबतक लोग कुछ समझते तबतक काफी देर हो चुकी थी. समाचार लिखे जाने तक उसकी पहचान नहीं हो सकी थी. वैसे घटना के समय शव के समीप उपस्थित कुछ लोगों का कहना था कि उक्त युवती एक दो दिन से रेलवे स्टेशन के आसपास नजर आई थी. फिलहाल देर रात तक उसकी पहचान नहीं की जा सकी थी.