Skip to content
26 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia LIVE Since 2012 | Published by Mriegank SHEKHAR

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • VIRAL न्यूज़
  • भाजपा के बागी बने सुरेंद्र सिंह , बैरिया से 11 को करेंगे नामांकन
  • ELECTION लाइव
  • VIRAL न्यूज़
  • बैरिया
  • राजनीति

भाजपा के बागी बने सुरेंद्र सिंह , बैरिया से 11 को करेंगे नामांकन

अपार समूह के साथ बैरिया तिराहा पर पहुंचकर विधायक सुरेन्द्र सिंह ने द्वाबा के मालवीय स्व0 मैनेजर सिंह के मूर्ति पर माल्यार्पण कर उपस्थित लोगों का हाथ जोड़कर अभिवादन किया.
Central Desk 9 February, 2022 1 minute read
surndra sing

बैरिया बलिया. विधायक सुरेन्द्र सिंह का भाजपा आला कमान द्वारा बैरिया विधान सभा से टिकट काटे जाने से क्षेत्रीय जनता में नाराजगी व खासा रोष दिख रहा है. मंगलवार को बैरिया स्थित रामनारायण सिंह विद्यालय पर विधायक सुरेन्द्र सिंह द्वारा बुलाये गये तैयारी बैठक में विधानसभा की हजारों जनता ने वहां पहुंचकर सुरेन्द्र सिंह संघर्ष करो हम तुम्हारे साथ हैं का गगनभेदी नारों के साथ उत्साह वर्धन किया. समर्थकों ने उन्हें अपने कंधों पर बैठाकर राम नारायण सिंह विद्यालय से लगभग एक किलोमीटर दूर मैनेजर सिंह तिराहा तक ले आये. जनता का काफिला बैरिया तिराहा पर तीन तरफा होने से काफी दूर तक लगा रहा. जो जहां था वहीं से द्वाबा के सम्मान में सुरेन्द्र सिंह मैदान में का नारा बुलंद करता रहा. अपार समूह के साथ बैरिया तिराहा पर पहुंचकर विधायक सुरेन्द्र सिंह ने द्वाबा के मालवीय स्व0 मैनेजर सिंह के मूर्ति पर माल्यार्पण कर उपस्थित लोगों का हाथ जोड़कर अभिवादन किया. अपने स्वागत से अभिभूत सुरेन्द्र सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि द्वाबा की जनता का मैं आजीवन कर्जदार रहूंगा. जिसने मुझे अपने सर आँखों पर बैठाकर मुझमें विश्वास कर मुझ अदना सा व्यक्ति को विधायक बनाया. परंतु मैं भी गर्व से कहता हूं कि हमने भी अपनी विधान सभा की जनता की एक चौकीदार बनकर सेवा करने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी. किसी भी भू माफिया व लुटेरों का मेरे कार्यकाल में इतनी हिम्मत नही हुई कि मेरे विधानसभा की किसी भी गरीब,मजदूर व सम्भ्रांत लोगो की प्रतिष्ठा धूमिल किया हो.अगर कहीं किसी ने ऐसा करने का दुःसाहस भी किया तो उसे मुंह तोड़ जबाब दिया गया. श्री सिंह ने उपस्थित जनता को आश्वस्त किया कि मैं विधायक रहूं या न रहूं, मैं अपने जीवन काल में आपके मान, स्वाभिमान,खेती,बेटी व मवेशी को सुरक्षित रखने का हर संभव प्रयास करूंगा. उपस्थित जनता ने मुझे आज दोनों हाथ से खुलकर आशीर्वाद दिया और नामांकन करने को कहा. नेताओ ने मेरा टिकट काटा और जनता ने मुझे अपना उम्मीदवार घोषित किया है. जनता के आदेश का पालन करते हुये मैं आगामी 11 फरवरी को अपना नामांकन करूंगा. इस मौके पर बैरिया विधानसभा के कोने कोने से हजारों की संख्या में महिला पुरुष व बच्चे मौजूद रहे.

(बलिया से शशि सिंह की रिपोर्ट)

Tags: बागी बलिया बैरिया विधानसभा क्षेत्र भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह

Post navigation

Previous: एमएलसी चुनाव अब 9 अप्रैल को, 12 को मतगणना
Next: अंतर प्रांतीय दो वाहन चोर मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार

ये भी पढ़ें

ram-govind-chaudhary
  • जिला जवार
  • राजनीति

बलिया के बड़े समाजवादी चेहरे रामगोविंद चौधरी नहीं रहे, चुनाव से पहले सपा को बहुत बड़ा झटका

Assignment Desk 26 September, 2026
SApa Meeting Bansdih
  • जिला जवार
  • बांसडीह
  • राजनीति

Ballia-बांसडीह में समाजवादी पार्टी का फोकस पीडीए के साथ ही सभी वर्गों को जोड़ने पर, राष्ट्रीय सचिव ने दिए मंत्र

General Desk 11 September, 2026
Maharajpur Sapa Netri
  • जिला जवार
  • बांसडीह
  • राजनीति

Ballia-बाढ़ और कटान पीड़ितों से मिलीं समाजवादी पार्टी महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष, सरकार पर साधा निशाना

General Desk 3 September, 2026

Recent Posts

  • बलिया के बड़े समाजवादी चेहरे रामगोविंद चौधरी नहीं रहे, चुनाव से पहले सपा को बहुत बड़ा झटका
  • करीब एक दर्जन बकाएदारों के बिजली कनेक्शन काटे गए, सघन चेकिंग अभियान में  50 हजार रुपये वसूले
  • Ballia-सात दिन के पूजन-अर्चन के बाद गणपति प्रतिमा का विसर्जन
  • ‘नमामि भारतम्-वंदे भारत’ कार्यक्रम में वंदे मातरम् का सामूहिक गायन
  • डैंपनर भी नहीं रोक पाया सरयू की धार, अब घरों पर मंडरा रहा कटान का खतरा
  • बांसडीह में सपा का शक्ति प्रदर्शन, नए जिलाध्यक्ष सुनील मौर्य के स्वागत में रैली जैसा माहौल
  • नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने बताईं प्रशासन की प्राथमिकताएं, गरीबों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर विशेष जोर
  • बांसडीह कस्बे में हाईटेक इंतजाम, एडवांस वर्टिकल बुलेट कैमरे और हाईमास्ट लाइट से सुरक्षा होगी पुख्ता
  • नहर में मिला पांच दिन से लापता ई-रिक्शा चालक का शव
  • रात में घर से निकले निकले 70 वर्षीय वृद्ध अंधेरे में पोखरे में गिरे, सुबह मिला शव
  • बलिया के नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने संभाली कमान, विदाई समारोह में मंगला प्रसाद सिंह को दी गईं शुभकामनाएं
  • सरयू का घटता पानी कर रहा तेज कटान… सुल्तानपुर पोखरा में आबादी से चंद कदम दूर नदी
  • बलिया के पहले विधायक पं. राम अनन्त पाण्डेय की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि, नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत
  • पुलिस ने महंगे कैमरा लूटने वाले गिरोह को दबोचा, फोटोग्राफी बुकिंग के बहाने बुलाते थे और लूट लेते थे
  • धूमधाम से निकला महावीरी झंडा जुलूस, दिखा आस्था, रोमांच और भाईचारे का संगम
  • स्नातकोत्तर महाविद्यालय बांसडीह में राष्ट्रीय संगोष्ठी, विषय विशेषज्ञों के साथ विधायक केतकी सिंह ने भी रखे विचार
  • कटान में खेत और घर गंवाने वाले किसानों को सरकार की तरफ से दिया गया मुआवजा
  • Bansdih: लड़की के फोटो का इस्तेमाल कर AI से अश्लील वीडियो बनाने, वायरल करने का आरोप, युवक पर केस
  • Bansdih: मनचलों ने बाइक से कॉलेज जाने वाली युवती को टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल किया, कई दिन से कर रहे थे पीछा
  • Bansdih: पुरानी रंजिश में घर में घुस कर मारपीट, 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
  • तलवार के एक वार से पत्थर काटने वाले वीर लोरिक की शौर्य गाथाएं होंगी संरक्षित, 4.97 करोड़ की लागत से बन रहा सभागार
  • Bansdih: करंट से हुई मौत मामले में मुआवजे की रिपोर्ट को लेकर लेखपाल और कानूनगो को नोटिस
  • Sikanderpur: अघोषित बिजली कटौती को लेकर भड़का आक्रोश, 5 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी
  • Bansdih: नीलगाय से टकराए बाइक सवार, एक युवक की हालत गंभीर
  • Bansdih: बर्थडे पार्टी में फोटोग्राफी के नाम पर बुलाकर बदमाशों ने कैमरा और बाइक लूटी

You may have missed

ram-govind-chaudhary
  • जिला जवार
  • राजनीति

बलिया के बड़े समाजवादी चेहरे रामगोविंद चौधरी नहीं रहे, चुनाव से पहले सपा को बहुत बड़ा झटका

Assignment Desk 26 September, 2026
Belthra Bijli kati
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

करीब एक दर्जन बकाएदारों के बिजली कनेक्शन काटे गए, सघन चेकिंग अभियान में  50 हजार रुपये वसूले

General Desk 25 September, 2026
Ganpati Visarjan
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-सात दिन के पूजन-अर्चन के बाद गणपति प्रतिमा का विसर्जन

General Desk 25 September, 2026
Belthra vande Mataran
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

‘नमामि भारतम्-वंदे भारत’ कार्यक्रम में वंदे मातरम् का सामूहिक गायन

General Desk 25 September, 2026

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.