Tag: जिलाधिकारी
कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग द्वारा आयोजित प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना “पर ड्राप मोर काप” – माइकोइरीगेशन अन्तर्गत जनपद स्तरीय क्रियान्वयन समिति (डी०एल०आई०सी०) एवं एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजनान्तर्गत जिला औद्यानिक मिशन समिति (डी०एच०एम०सी०) की बैठक आयोजित की गई.
जिलाधिकारी के साथ ग्राम प्रधानों और सचिवों के बैठक में पत्रकारों को जाने से मुख्य विकास अधिकारी ने रोका और कहा कि पत्रकार भीतर न जाए. एक छायाकार बैठक में जाकर फोटो खींचने लगे तो उन्हें सीडीओ ने कड़ी फटकार लगाते हुए बाहर का रास्ता दिखा दिया. सीडीओ के इस आचरण से पत्रकारों में रोष व्याप्त है आखिर भागड़ नाला की सफाई के लिए बैठक में किस गोपनीय एजेंडे पर वार्ता होनी थी सीडीओ ने पत्रकारों को बैठक में जाने से रोका इसको लेकर तरह-तरह की चर्चा व्याप्त है.
जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने कार्यों की जांच करने व धरातल पर कटान रोकने के लिये कार्यों में गति देने की बात कही. उन्होंने कहा कि फिलहाल कटान से बचाव व सुरक्षित रहने के लिये तय स्थान बालक बाबा स्थान के समीप जाने की बात कही. कटान पीड़ितों ने जिलाधिकारी से निवेदन किया कि हम लोगों को सुरक्षित जगह का आवंटन किया जाए जिससे हमारे परिवार व जानमाल की सुरक्षा हो सके.
अभिभावकों से बातचीत के उपरांत जिलाधिकारी ने स्कूल के बच्चों के साथ भी बातचीत की और उन्हें मेहनत करने पर विशेष जोर दिया. उन्होंने कहा कि जो बच्चे मेहनत करेंगे उन्हें पुरस्कार दिया जाएगा. जिलाधिकारी ने ग्राम प्रधान को निर्देश दिया कि वह स्कूल की साफ सफाई और अन्य सुविधाओं पर ध्यान दें. बताते चलें कि इस विद्यालय को जिलाधिकारी ने गोद लिया हुआ है.
अधिवक्ताओं का कहना है कि तहसीलदार का स्थानांतरण हमारी समस्या का समाधान नहीं है. हमारी मांग तहसीलदार शैलेन्द्र चौधरी के निलंबन,उन्हें विभागीय जांचकर दंडित करना व हमारे द्वारा बैरिया एसएचओ को दिए गए तहरीर पर मुकदमा कर उन्हें जेल भेजना हमारी मांग थी. जब तक हम लोगों की यह तीन मांगे पूरा नहीं हो जाती तब तक हमारा आंदोलन ऐसे ही जारी रहेगा.
सेवामित्र पोर्टल के माध्यम से सर्विस प्रोवाइडर (सेवाप्रदाता) एवं सेवामित्रों (कुशल कामगारों) द्वारा प्रदेश के समस्त शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों एवं शासकीय कार्यालयों में स्थानीय स्तर पर विभिन्न प्रकार के सेवाएं जैसे इलेक्ट्रिशियन, नर्सिंग, कारपेन्टर, एसी सर्विस, मैकैनिक, टैक्सी सर्विस, रंगाई-पुताई, कम्प्यूटर एप्लाएंसेस, प्लम्बर, नाई, बढई आदि कराई गई है.
