प्रदेश की गोंड, खरवार, खैरवार, घुरिया, नायक जैसी दर्जनों जातियों को अनुसूचित जनजाति में शामिल किये जाने के बाद भी लगभग 1 लाख 10 हजार 114 की आबादी के वंशजों को अपनी जाति के प्रमाणिकता के लिए दर दर भटकना पड़ रहा है.
वैट व्यवस्था से जीएसटी व्यवस्था में परिवर्तित करने सम्बन्धी जानकारी व्यापारियों को हो, इसके लिए रसड़ा में एक जागरूकता शिविर का आयोजन असिस्टैंट कमिश्नर वाणिज्य कर आनन्द राय की देखरेख में आयोजित हुआ.
पंदह राजवहा नहर मार्ग पर गुरुवार को ईटही गांव के समीप स्कूली बस के से धक्का लग जाने से बाइक सवार दो युवक घायल हो गए. घायलों का इलाज स्थानीय सीएचसी में चल रहा है.
थाना भीमपुरा पर शकुन्तला देवी पत्नी श्रीकिशुन यादव ग्राम पहाडपुर थाना घोसी जनपद मऊ पुत्री स्व. मुनेश्वर यादव ग्राम रुद्दी थाना भीमपुरा जनपद बलिया ने अपनी मां रजवतिया देवी (85) की हत्या कर लाश को कमरे मे छुपा देने के सम्बन्ध में अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध मामला पंजीकृत कराया था
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लखनऊ में दो जनवरी को होने वाली महारैली की तैयारी के क्रम में बैरिया विधानसभा क्षेत्र में वरिष्ठ भाजपा नेता मुक्तेश्वर सिंह द्वारा जोर शोर से जन सम्पर्क अभियान चलाया जा रहा है.
उत्तर प्रदेश कताई मिल मजदूर संघ के अध्यक्ष जय प्रकाश वर्मा `ने कहा कि श्रमिकों का पांच सूत्री मांग पंत्र पर अभी भी सरकार विचार नहीं करेगी तो श्रमिक आन्दोलन करने को बाध्य होंगे.
पूर्वांचल ग्रामीण चेतना समिति राघोपुर के सभागार में बृहस्पतिवार को सखी परियोजना के अन्तर्गत दो माह से प्रशिक्षण प्राप्त किशोरियों को प्रमाण पत्र सौपा गया.
सिकंदरपुर में इस आदेश को ताक पर रख कई प्राइवेट विद्यालय संचालक स्कूल खोले. ठिठुरते बच्चे पहुंचे स्कुल. अभिभावकों ने आरोप लगाया कि विद्यालयों के प्रबंधक दबाव देकर बुला रहे हैं बच्चों को.
आजाद क्लब के तत्वावधान में उपनगर के डीएन इंटर कॉलेज के मैदान पर चल रहे राज्य स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता के तीसरे दिन बुधवार को खेले गए मुकाबले में टाईब्रेकर के जरिए देवरिया ने चार-दो से बलिया को हराया.
जूनियर हाईस्कूल तालिबपुर के प्रांगण में बुधवार को कोल इंडिया लिमिटेड के सौजन्य से करीब 1500 मरीजों का नि:शुल्क नेत्र परीक्षण, चश्मा व दवा वितरण, करने के साथ ही 500 से अधिक मोतियाबिंद वाले मरीजों को ऑपरेशन के लिए चयनित किया गया.
बांसडीह विधानसभा क्षेत्र से सपा मुखिया मुलायम सिंह द्वारा नीरज सिंह “गुड्डू” के प्रत्याशी घोषित करने की खबर जैसे ही मिली, पूरे क्षेत्र सहित नगर वासियों, ग्रामीण क्षेत्रों के सपा कार्यकर्ताओं में ख़ुशी की लहर दौड़ गयी.
बुधवार को कांग्रेस स्थापना दिवस पर युवा कांग्रेस सलेमपुर लोकसभा इकाई अध्यक्ष प्रतुल कुमार ओझा के नेतृत्व में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन बांसडीह में हुआ.
मंगलवार को समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर नवनियुक्त जिलाध्यक्ष आद्या शंकर यादव का पार्टी के जिले के पदाधिकरियों, नेताओं व कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत व अभिनन्दन किया गया.
मंगलवार को किसानों का आक्रोश उस समय धान क्रय केन्द्र पर फूट पड़ा, जब लगातार एक सप्ताह बाद भी केन्द्र पर विपणन निरीक्षक (क्रय) नदारद मिले. किसानों ने गोदाम पर धान क्रय केंद्र अधिकारी पुनेन्दु प्रवीण का पुतला दहन करने के साथ ही घेराव कर दिया.
लैपटॉप वितरण योजना के तहत राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज बलिया में आए 2257 लाभार्थियों को लैपटॉप दिया गया. कुल 3281 छात्र छात्राओं को लैपटॉप दिया जाना था, लेकिन 2257 लाभार्थी जीजीआईसी परिसर में उपस्थित होकर अपना लैपटॉप लिए. लैपटॉप पाकर लाभार्थी खुशी से सराबोर दिखे.
शहीद मंगल पाण्डेय राजकीय महिला महाविद्यालय नगवां के प्रांगण में सोमवार को पूर्वमंत्री स्व. विक्रमादित्य पाण्डेय की प्रतिमा स्थापना के लिए वैदिक मंत्रोच्चार के बीच शिलान्यास पूर्वमंत्री एवं नगर विधायक नारद राय ने किया.
मानदेय वृद्धि की मांग को लेकर अनशन कर रहे शिक्षामित्रों के समर्थन में सोमवार को जिले के सभी प्राइमरी व जूनियर हाईस्कूल बन्द रहे. स्कूलों को बन्द करके कलक्ट्रेट पहुंचे शिक्षकों ने सभा की.
भाजपा नेता शिशिर श्रीवास्तव के आवास पर पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की 92वे जन्मदिन के अवसर पर कार्यकर्ताओ ने मिष्ठान वितरित कर गोष्ठी आयोजित किया.
error: Content is protected !!
बलिया लाइव पर अपना विज्ञापन देने के लिए यह FORM भर कर भेज दें. हम आपसे संपर्क कर लेंगे.