बहुजन समाजवादी पार्टी में पुनः घर वापसी कर अपने पैतृक गांव जयप्रकाशनगर बसपा के आजमगढ़ मंडल अध्यक्ष बनकर आ रहे पूर्व विधायक सुभाष यादव के स्वागत की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं.
ग्राम पंचायत बैरिया के विकास का ढांचा तैयार करने वाले कर्मठ व जुझारू तेवर के पूर्व प्रधान स्वर्गीय शिवदयाल वर्मा के 5 वी पुण्यतिथि पर उनके पैतृक आवास पर एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया.
बैरिया थाना क्षेत्र के रामबालक बाबा आश्रम स्थित उपाध्यायपुर नई बस्ती में बुधवार की देर रात अज्ञात कारण से आग लग गई. आग में चार वर्षीय मासूम बच्ची जल कर मर गई.
समाजवादी पार्टी के जिला महासचिव रहे मनोज सिंह ने मंगलवार को बैरिया विधानसभा सभा क्षेत्र से विद्रोही प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी है.
बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के बड़सरी चौराहे पर कोतवाली पुलिस ने मंगलवार की सुबह एक व्यक्ति को 40 लीटर दारू, 315 बोर के एक तमंचे तथा दो जिन्दा कारतूस के साथ हिरासत में ले लिया.
भारत निर्वाचन आयोग के पहल पर जिलाधिकारी गोविन्द राजू एनएस एवं बेसिक शिक्षाधिकारी राकेश सिंह के निर्देशानुसार मंगलवार को नगवां स्थित शहीद मंगल पान्डेय स्मारक से दुबहड़ शिक्षा क्षेत्र के खंड शिक्षा अधिकारी मोती चंद चौरसिया ने हरी झंडी दिखाकर मतदाता जागरूकता वाहन को रवाना किया.
आसन्न विधान सभा चुनाव की तैयारी में उल्लेखनीय कार्य करने वाले आधा दर्जन बीएलओ को बैरिया के उपजिलाधिकारी अरविन्द कुमार ने बुधवार को अंगवस्त्रम व घड़ी देकर सम्मानित किया.
बैरिया थाना क्षेत्र के चांद दियर चौरास्ता के निकट उड़ाका दल प्रभारी विजय शंकर राय उपनिरीक्षक सुरेन्द्र सिंह, रवीन्द्र प्रताप यादव ने बुधवार को चेकिंग के दौरान बिना पर्याप्त विवरण के ले जा रहे 2 लाख 37 हजार 520 रुपये बरामद किए.
आचार संहिता उल्लंघन के मामले में पूर्व मंत्री व फेफना से बसपा प्रत्याशी अम्बिका चौधरी और बसपा फेफना विधान सभा क्षेत्र इकाई अध्यक्ष नरेंद्र कुमार धुसिया के खिलाफ फेफना व बलिया कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज किया है.
रसड़ा- कोटवारी मार्ग स्थित कालीजी के मंदिर के समीप मंगलवार की सुबह पुलिस ने 20 लीटर कच्ची शराब के साथ गोरेयास्थान निवासी जवाहर प्रसाद को गिरफ्तार कर आबकारी एक्ट के अन्तर्गत जेल भेज दिया.
भारतीय जनता पार्टी के नगर संयोजक निकाय प्रकोष्ठ के ठाकुर मंगल सिंह के अवास पर भाजपा कार्यकर्ताओ ने बैठक कर सासंद भरत सिंह के छोटे भाई अरुण सिंह का अकास्मिक मृत्यु पर शोक संवेदना व्यक्त किया
शहीद स्मारक के समीप मतदाता जागरूकता अभियान रथयात्रा से मंगलवार को यहां के मतदाताओं को संबोधित करते हुए अभियान के नोडल अधिकारी व बीएसए डॉ. राकेश सिंह ने कहा कि यह कस्बा क्रांतिकारियों की धरती है.
सिकंदरपुर सीट पर भाजपा व भासपा अपना जनाधार बताते हुए दावा जता रहे हैं. प्रदेश सरकार के मंत्री मोहम्मद रिजवी मौजूदा विधायक हैं. इस सीट पर भाजपा गठबंधन सपा को सीधी व कड़ी टक्कर देने की स्थिति में है.
जगह-जगह गोष्ठियां, मानव श्रृंखला व तरह-तरह के आयोजन किए जा रहे हैं, ताकि लोग जागरुक होकर मतदान करें. वही पुलिस विभाग लोगों को पाबंद करने के कहीं एक जगह बैठकर नाम पूछ कर सूची बना ले रहे हैं.
कांग्रेस एवं सपा के साथ गठबधंन होने पर युवा कांग्रेस सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र के अध्यक्ष प्रतुल कुमार ओझा की अध्यक्षता में युवा कांग्रेस कार्यकताओ की बैठक हुई.
सहतवार क्षेत्र के ग्राम सभा महाधनपुर स्थित संकट मोचन पंचमुखी हनुमान मन्दिर के पास श्री मद्भागवत कथा ज्ञान महायज्ञ का आयोजन श्री श्री 108 श्री राममिलनदास के नेतृत्व में किया गया है.
error: Content is protected !!
बलिया लाइव पर अपना विज्ञापन देने के लिए यह FORM भर कर भेज दें. हम आपसे संपर्क कर लेंगे.