उपेंद्र तिवारी के काफिले को रोक निजी असलहे जब्त किए

भाजपा के फेफना विधायक उपेंद्र तिवारी के काफिले को भरौली के पास अमवा चट्टी पर भारी पुलिस बल के साथ रोककर उनके साथ बिना किसी सक्षम आदेश के चल रहे तीन प्राइवेट असलहों को नरही थानाध्यक्ष द्वारा जब्त कर लिया गया.

चंद्रशेखर विश्वविद्यालय में पौधरोपण

मां फूला देवी कन्या महाविद्यालय तिलौली के राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के तहत स्वयं सेविकाओं ने जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय का भ्रमण किया.

भीखपुरा में दीवार धराशायी, दो युवक घायल

नगर के मोहल्ला भीखपुरा में शुक्रवार को निर्माणाधीन मकान की एक दीवार अचानक ध्वस्त हो गई. उसके मलबे में दबकर दो युवक घायल हो गए. घायलों में से एक को इलाज हेतु सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

गणतंत्र दिवस के रंग में रंगा रहा सिकंदरपुर

गणतंत्र दिवस के अवसर पर तहसील कार्यालय पर उप जिलाधिकारी अनिल कुमार चतुर्वेदी, गांधी इंटर कालेज में प्रधानाचार्य उदय बहादुर सिंह, गंगोत्री देवी इंटर कॉलेज में प्रबंधक डॉ. नरेंद्र प्रसाद गुप्त आदि ने झंडोतोलन किया.

गणतंत्र दिवस पर भारत की नई बुलंदियों का जश्न

गणतंत्र दिवस के पावन पर्व पर विभिन्न विद्यालयों सार्वजनिक एवं प्राइवेट स्थलों पर ध्वजारोहण के साथ साथ विविध प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर मिष्ठान का वितरण किया गया.

पति पर गुस्सा आया तो खुद को आग के हवाले कर दिया

रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के बस्तौरा गांव में बृहस्पतिवार को पति-पत्नी के बीच मामूली विवाद हुआ. इसके बाद पत्नी ने आपने आप को आग के हवाले कर दिया.

रसड़ा रेलवे स्टेशन पर सनातन पांडेय का जोरदार स्वागत

दर्जा प्राप्त मंत्री सनातन पाण्डेय का सपा का प्रत्याशी घोषित किए जाने पर जनपद में प्रथम आगमन पर रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार की सुबह कार्यकर्ताओं ने माल्यापर्ण कर जोरदार स्वागत किया.

सब काम छोड़कर 4 मार्च को करें मतदान – डीएम

जिलाधिकारी गोविन्द राजू एनएस ने गणतंत्र दिवस पर कहा कि 04 मार्च को होने वाले विधान सभा चुनाव में सब काम छोड़कर अपने मत का प्रयोग करें.

जब तक हादसा हो न जाए प्रशासन की नींद नहीं खुलती

सहतवार थाना क्षेत्र में भारतीय स्टेट बैंक की स्थानीय शाखा के सामने शुक्रवार को बिजली के करेंट के चलते पूर्णवासी राम की मौत के लिए के स्थानीय लोग बिजली विभाग के कर्मचारियो को दोषी ठहरा रहे हैं.

बैंक की कतार में खड़े अधेड़ की करेंट से मौत

सहतवार थाना क्षेत्र में शुक्रवार को दिन के 12 -30 बजे के क़रीब भारतीय स्टेट बैंक की स्थानीय शाखा से पैसे निकालने के लिए लाइन मे खड़ा एक व्यक्ति बिजली की चपेट मे आने से गम्भीर रूप से झुलस गया.

निष्‍पक्ष चुनाव के लिए जयप्रकाशनगर में घंटों मंथन

जयप्रकाशनगर में बैरिया के उपजिलाधिकारी, सीओ, थानाध्‍यक्ष, तहसीलदार ने दो दर्जन से भी अधिक पुलिस प्रशासन के सांथ जयप्रकाशनगर के बूथों का जायजा लिया.

त्रिपुर सुंदरी के मेधावियों ने अनूठे अंदाज में मनाया गणतंत्र दिवस

मां त्रिपुरसुंदरी सेवा सदन रानीगंज में गणतंत्र दिवस को खास ढंग से मनाया गया. इस संस्था द्वारा लड़कियों और महिलाओं में मुफ्त सिलाई, अंग्रेजी स्पीकिंग, ब्यूटीशियन, पेंटिंग, मेहंदी, हस्तकला, गृह सज्जा आदि का प्रशिक्षण दिया जा रहा है.

बैरिया में उत्साहपूर्ण ढंग से मनाया गया गणतंत्र दिवस

गणतंत्र दिवस के अवसर पर उत्साह व देशभक्त के जज्बातों की धूम रही. जगह जगह ध्वजारोहण, राष्ट्र गान व विद्यालयों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से गणतंत्र दिवस उत्साहपूर्ण ढंग से मनाया गया.

सुरेमनपुर में सुभाष यादव का जबरदस्त स्वागत

बहुजन समाज पार्टी में पुनर्वापसी कर व आजमगढ़ मंडल का अध्यक्ष बनने के बाद बैरिया विधान सभा क्षेत्र से पूर्व विधायक रहे सुभाष यादव का अपने पैतृक गांव प्रथम आगमन पर जबरदस्त स्वागत किया गया.

मुरलीछपरा में भी धूमधाम से मना गणतंत्र दिवस

प्राथमिक विद्यालय, लक्ष्मीपुर, मुरलीछपरा के प्रांगण में बृहस्पतिवार को गणतन्त्र दिवस धूमधाम से मनाया गया. प्रधानाध्यापक अतुल कुमार तिवारी द्वारा झण्डारोहण किया गया. बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया एवं प्रधानाध्यापक द्वारा पुरस्कार वितरित किया गया.

गणतंत्र से कोसों दूर है हमारा देश – गोंडवाना पार्टी

गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री व इंडियन पीपुल्स सर्विसेज (आईपीएस) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविन्द कुमार गोंडवाना के नेतृत्व में रेलवे स्टेशन बलिया से देश में आर्थिक गणतंत्र व आर्थिक न्याय की स्थापना करने की मांग को लेकर रैली निकाली गयी.

डॉक्टर अक्सर सीएचसी नहीं आते, मगर हाजिरी दुरुस्त है

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर बुधवार को मुख्य चिकित्सक अधिकारी डॉ. पी के सिंह ने औचक निरीक्षण किया. इस दौरान अस्पताल परिसर में अफरा तफरी का माहौल कायम रहा.