वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. शत्रुघ्न पाण्डेय को पौत्र शोक

राहुल सांकृत्यायन सम्मान से सम्मानित जनपद में जाने माने वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. शत्रुघ्न पाण्डेय के 24 वर्षीय पौत्र के असामयिक निधन पर संत साधना समिति एवं अखिल भारतीय विकास संस्कृति साहित्य परिषद के संयुक्त तत्वावधान में संत साधना समिति के टैगोर नगर कार्यालय पर शोक सभा आयोजित हुई.

लक्ष्मण गुप्ता के स्वागत को उमड़ा सपाई-कांग्रेसियों का हुजूम

नगर विधानसभा से समाजवादी पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी लक्ष्मण गुप्ता का स्थानीय रेलवे स्टेशन पर समर्थकों ने ऐतिहासिक स्वागत करने के बाद जिला प्रशासन द्धारा दी गई अनुमति वालों रास्तो से होकर कैम्प कार्यालय जापलिनगंज पर सभा के रूप में परिर्तित हो गया.

बिल्थरारोडः बागियों ने बढ़ाया सियासी ट्वेंटी 20  का रोमांच

वर्ष 2017 का बिल्थरारोड विधान सभा का चुनाव इतिहास के पन्ने में जोड़ेगा नया अध्याय. आजादी के बाद वर्ष 2012 में तीसरी बार नये परिसीमन के फलस्वरूप बिल्थरारोड विधान सभा का उदय हुआ.

बैरिया में बीएसएफ ने किया फ्लैग मार्च

शांतिपूर्ण मतदान चुनाव संपन्न कराने के लिए बुधवार को उप जिला अधिकारी अरविंद कुमार, क्षेत्राधिकारी त्र्यंबक नाथ दुबे के नेतृत्व में सीमा सुरक्षा बल ने बैरिया थाना क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया.

बारा पन्नो गांव में गैस रिसाव से हड़कम्प

बारा पन्नो गांव के किनारे स्थित काली मंदिर के समीप स्थित पोखरे के पूर्वी भाग के मध्य में बने छिद्र से अचानक निकल रहे गैस की गंध से अचानक लोगों में भय व्याप्त हो गया.

बीच सड़क गिरा पड़ा है बिजली का खंभा, आपूर्ति ठप

सिकंदरपुर बस स्टेशन चौराहे से मुख्य बाजार में जाने वाली मार्ग के मुहाने पर पिछले 2 दिनों से 11000 वोल्ट विद्युत प्रवाहित तार का खंभा अचानक गिर जाने से आवागमन बाधित हो रहा है.

सलामी बल्लेबाज रवि सिंह का आतिशी शतक, ताड़ीबड़ागांव ने लखनऊ को हराया  

सुभाष इंटर कालेज ताड़ीबड़ागांव में चल रहे शिवकुमार सिंह स्मृति राज्यस्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मैच में मंगलवार को ताड़ीबड़ागांव ने लखनऊ को हराकर खिताब पर कब्जा कर लिया.

पंडित विश्वनाथ उपाध्याय को भावभीनी श्रद्धांजलि

मंगलवार को ब्राह्मण उत्थान समिति के पूर्व अध्यक्ष स्व.पं. विश्वनाथ उपाध्याय की 11वीं पुण्य तिथि शक्ति भवन कैम्प कार्यालय गड़वार रोड पर संस्था के अध्यक्ष ड़ॉ. शत्रुघ्न पाण्डेय की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई.

बिल्थरारोड में कड़ाके की ठण्ड से आमजन बेहाल

पूरे दिन भगवान सूर्य बदलों की गोद में छिपे रहे. पूरे दिन कोहारे और सर्द हवाओं के चलते आमजन के साथ निरीह पशु पक्षी भी बेहाल रहे. कोहरे और धुंध के कारण सड़क पर वाहनों की रफ़्तार भी धीमी पड़ गयी थी.

बांसडीह में ‘अपनों’ से ही जूझ रहे हैं धुरंधर धनुर्धर

सूबे में चुनावी महासमर के बीच बांसडीह विधानसभा क्षेत्र में चुनावी समन्दर पार कर ताज पर कौन कब्जा जमाएगा यह स्थिति अभी तक स्पष्ट होती नहीं दिख रही है.

गाजे बाजे के साथ हुआ बसपा प्रत्याशी नारद राय का स्वागत

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में बहुजन पार्टी के प्रत्याशी बनाए जाने के बाद बलिया नगर के विधायक नारद राय का पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा गाजे बाजे के साथ स्वागत किया गया.

अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आया कार सवार, हालत गंभीर

रसड़ा नगरा मार्ग पर कोलम्बस स्कूल के समीप पुलिया के नीचे ट्रक के धक्के से कार सवार एक युवक गम्भीर रूप से घायल गया.

देवस्थली विद्यापीठ में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन

देवस्थली विद्यापीठ के शेखर आडिटोरियम हाल में मंगलवार को सीबीएसई के निर्देश पर विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया. जिसमें कक्षा नौवीं एवम दसवीं के छात्र छात्राओं ने अपने कला का प्रदर्शन किया.

दयाछपरा-पांडेयपुर के बीच युवती की लाश मिली

मंगलवार को बैरिया थाना अंतर्गत नेशनल हाईवे पर दयाछपरा पांडेयपुर के बीच पुरानी चिमनी से उत्तर दिशा में सड़क से सटे 25-30 वर्षीय एक महिला की हत्या कर फेंकी गई लाश देखी गई.