सड़क हादसों में दो की मौत, 11 घायल

जनुवन चट्टी पर टेंपो और रोडवेज बस की आमने-सामने की टक्कर में टेंपो चालक की घटनास्थल पर मौत हो गई, जबकि चार टेंपो सवार गंभीर रूप से घायल हो गए.

महावीर झंडोत्सव व रमजान के मद्देनजर पीस कमेटी की बैठक आज

महावीर झंडोत्सव के 25 जून को यहां निकलने वाले जुलूस तथा रमजान के मद्देनजर पीस कमेटी की एक बैठक का आयोजन 17 जून को शाम 4:00 बजे स्थानीय पुलिस चौकी के प्रांगण में किया गया है

तीन साल की बच्ची गलती से गटक गई मिट्टी का तेल, हालत गंभीर

डाक बंगला निवासी अपने मामा के घर आई 3 वर्षीय नीलू पुत्री मनोज कुमार ने गुरुवार की देर शाम घर में रखे सीसी का किरासन तेल पी गई. हालत गंभीर होने पर इलाज हेतु उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया.

मंत्री उपेंद्र तिवारी 17 व 18 को दर्जन गांवों में करेंगे जनसम्पर्क

प्रदेश के मंत्री उपेंद्र तिवारी 17 व 18 जून को क्षेत्र भ्रमण के दौरान करीब डेढ़ दर्जन गांवों में जनसंपर्क कर लोगों की समस्याओं को सुनेंगे.

हाथ में झाड़ू-डंडा लेकर हाईवे पर प्रदर्शन, नहीं माने तो थूरा भी

कस्बा से भोजापुर मार्ग पर संचालित शराब की दुकानों को हटाने की मांग को लेकर सैकड़ों महिलाओं ने हाथ में झाड़ू व डंडा लेकर बैरिया तिराहे पर उग्र प्रदर्शन किया. घण्टों सड़क जाम कर दिया, जाम से निकलने वाले दर्जनों लोगों को झाड़ू से महिलाओ द्वारा पिटाई भी की गई.

अचानक चांद दियर चौकी पर पहुंची एसपी सुजाता सिंह

पुलिस अधीक्षक सुजाता सिंह ने अचानक चौकी चांद दियर पर शुक्रवार को पहुंच कर सीमा पर लगे सीसीटीवी कैमरा का निरीक्षण किया.

बस्तौरा में विवाहिता ने खाया विषाक्त पदार्थ, हालत गंभीर

रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के बस्तौरा गांव में बृहस्पतिवार की रात्रि में एक युवती ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया. हालत गंभीर होने पर परिजनों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया.

अमहर चट्टी पर घर में घुसा ट्रक, तीन घायल

रसड़ा – बलिया मार्ग स्थित अमहर चट्टी पर शुक्रवार की भोर में 3 बजे तेज रफ्तार ट्रक एक घर में जा भिड़ा. जिसमे ड्राइवर समेत तीन लोग घायल हो गये.

फिरोजपुर गांव में आधी रात गए लगी आग

कोतवाली क्षेत्र के फिरोजपुर गांव में बृहस्पतिवार की मध्य रात्रि एक रिहायशी झोपड़ी में आग लग गयी. अग्नि शमन दस्ता एवं ग्रामीण काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाते तब तक झोपडी में रखा नगदी समेत घरेलु उपयोग की सभी समान जल कर राख हो गया.

बीता 15 जूनः घूरे के भी दिन फिरते हैं, मगर सड़कों के नहीं

सड़कों को गड्ढा मुक्त कराने हेतु प्रदेश सरकार का आदेश हवा-हवाई साबित हो गया है. इस काम के लिए तय समय सीमा 15 जून समाप्त हो गया.

रसड़ा में सड़क हादसों में जख्मी पांच बाइक सवार पहुंचे अस्पताल

दो अलग अलग सड़क दुर्घटनाओं में पांच बाइक सवार जख्मी हो गए. सभी घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर इलाज कराया गया.

गोरखपुर रेलवे स्टेशन से जाम गांव की किशोरी लापता

कोतवाली क्षेत्र के जाम गांव निवासी 16 वर्षीय लड़की गोरखपुर रेलवे स्टेशन से लापता हो गई. परिजनों द्वारा काफी खोजबीन कऱने के बाद उसका कहीं अता पता न चलने पर पुलिस में गुमशुदगी की रिपार्ट दर्ज कराई गई है.

अंतिम दिन बैरिया सपा से जुड़े पांच हजार नए कार्यकर्ता

समाजवादी पार्टी के सदस्यता अभियान का समापन पूर्व विधायक सुबाष यादव के नेतृत्व में चिरइया मोड़ स्थित हनुमान मन्दिर के प्रांगण में हुआ. अंतिम दिन कुल पांच हजार नए कार्यकर्ता बनाये गए.

हाई स्कूल व इण्टरमीडिएट विज्ञान की मान्यता मिलने पर हर्ष

प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान आरपीएम इंटर कॉलेज बैजनाथ छपरा, रानीगंज को हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट विज्ञान वर्ग की मान्यता मिलने से क्षेत्र के अभिभावकों में हर्ष है. इस विद्यालय में नए सत्र के लिए कक्षा 9 और कक्षा 11 के लिए प्रवेश प्रारंभ हो गया है.

शहर से गांवों तक सार्वजनिक स्थानों पर नहीं लगे प्याऊ

भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों से लोग बेहाल है. दूर दराज से शहर में आने वाले लोग बसों से उतरने के बाद पानी ढूंढते हैं, लेकिन जिला प्रशासन व समाजसेवी ने शहर में सार्वजनिक स्थानों पर अभी प्याऊ की व्यवस्था नहीं कराई है. इससे लोगों को परेशानी झेलने पड़ती है.

रसड़ा में पलटा ट्रैक्टर, ड्राइवर की मौत, रेवती में बुजुर्ग की हालत गंभीर

रसड़ा के तिराहीपुर मार्ग स्थित उचेड़ा पुलिया के समीप बुधवार की दोपहर 3 बजे टायर फट जाने से ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया. इस हादसे में ड्राइवर की मौत हो गई, उधर, रेवती बस स्टैंड पर साइकिल सवार को बुजुर्ग को बाइक सवार ने धक्का मार दिया. 

दिव्यांगों का रंगारंग अंदाज, मनवाया प्रतिभा का लोहा

पूर्वांचल ग्रामीण चेतना समिति राघोपुर के सभागार में आयोजित  दिव्यांग बच्चों का दस दिवसीय समर कैम्प का समापन हुआ. इसमें दिव्यांग बच्चों को पेंटिंग, चित्रकारी, मिठाई डिब्बा बनाना, बैग बनाना, डिटर्जेंट पाउडर बनाना, कंप्यूटर प्रशिक्षण, डान्स, संगीत आदि का प्रशिक्षण दिया गया.

रसड़ा में विकास के नाम पर धोखा हुआ – सुमित बाबा

भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के सदस्यों की बैठक जिला उपाध्यक्ष हरिकेश पाण्डेय उर्फ़ सुमित बाबा के आवास पर सम्पन्न हुई.