विशेष लोक अदालत 17 सितंबर को होगी

बलिया। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार एवं माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बलिया श्री जितेन्द्र कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता में एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बलिया के न्यायाधीश/सचिव, …

बलिया के सात विधान सभाओं के प्रत्येक मतदान स्थलों पर 4 सितम्बर को विशेष कैम्प का होगा आयोजन

बीएलओ द्वारा घर-घर भ्रमण कर निर्वाचकों से नियत फार्म-6बी पर आधार नम्बर प्राप्त किये जाने का कार्य किया जा रहा है. मतदाताओं को विशेष सुविधा देने के प्रयोजन से 04 सितम्बर (रविवार) को प्रत्येक मतदेय स्थलों पर विशेष कैम्प का आयोजन किया गया है.

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में इनरव्हील क्लब ने जरूरतमंद लोगों के बीच बिस्किट नमकीन मोमबत्ती बांटा

इनरव्हील क्लब बलिया के बैनर तले क्लब के सदस्यों ने दूबे छपरा ,सुघर छपरा, हल्दी,चट्टी पर बाढ़ पीड़ितों के बीच सदस्यों ने सत्तु,चीनी, विस्कुट‌,टाफी ,केला, साबुन, माचिस, आदि सामान का वितरण अलग-अलग स्थानों पर जरुरत मदों के बीच किया. साथ ही साफ-सफाई से रहने एवं कोरोनावायरस से ‌बचाव हेतु टिप्स भी बताया.

सांकेतिक चित्र

गोली लगने से घायल युवक की मौत, आरोपी गिरफ्तार

सूचना मिलने पर मंगलवार की सुबह पुलिस मृतक के घर पहुंचकर पंचनामा भरकर शव को कब्जे में लेकर पोस्मार्टम के लिये भेज दिया.

जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय में परास्नातक पाठ्यक्रमों का प्रवेश परिणाम घोषित, प्रवेश प्रक्रिया हुई शुरू

जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के कुलसचिव एसo एलo पाल ने बताया है कि 17 अगस्त, 2022 को विश्वविद्यालय परिसर / सम्बद्ध महाविद्यालयों में परास्नातक पाठ्यक्रमों यथा एमo कामo, एमoएससीo (कृषि)-हार्टीकल्चर एवं एमoएससीo (कृषि)- एग्रोनोमी में प्रवेश हेतु आयोजित प्रवेश परीक्षा 2022 का परीक्षाफल घोषित कर दिया गया है.

जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने किया बाढ़ क्षेत्र का निरीक्षण

उत्तर प्रदेश सरकार के जल शक्ति एवं बाढ़ नियंत्रण मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने बलिया में बाढ़ क्षेत्र का दौरा किया.

news update ballia live headlines

बलिया कोतवाली के मालखाने से बैग गायब होने का मामला

नरहीं, बलिया. अभी नरहीं थाने से चोरी की बुलेट बरामद का मामला ठंडा भी नहीं पड़ा था कि बलिया कोतवाली के मालखाने से बैंग गायब होने का मामला प्रकाश में आया है. जिसमें मोबाइल …

युवक ने गंगा में लगाई छलांग, डूबा

स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत नगवा गांव निवासी सुधीर राम पुत्र मन्नू राम पुत्र बीरबल राम उम्र 20 वर्ष बुधवार की शाम लगभग 4:30 बजे घर से नाराज होकर गंगा पर बने पंडित जनेश्वर मिश्रा सेतु से गंगा नदी में छलांग लगा दिया.

रसड़ा: कैंडल मार्च निकालकर लोगों ने किया विरोध प्रदर्शन

राजस्थान के जालौर जिले में इंद्र कुमार मेघवाल को मटकी से पानी पीने को लेकर हुई मौत एवं शिक्षिका की निर्मम हत्या के विरोध में मंगलवार की सांय लोगों ने कैंडल मार्च निकालकर विरोध प्रदर्शन किया.

‘मेरी अशेष यात्रा’ पुस्तक का परिचय समारोह का हुआ भव्य आयोजन

मेरी अशेष यात्रा’ पुस्तक का परिचय समारोह का आयोजन मंगलवार को कलेक्ट्रेट स्थित गंगा बहुउद्देश्यीय सभागार में हुआ. परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह की अध्यक्षता में हुए इस कार्यक्रम में केसरी विश्वविद्यालय, दक्षिणी बिहार, गया के कुलपति प्रो.केएन सिंह बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए. कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया.

राजस्थान में टीचर की पिटाई से हुई दलित छात्र की मौत के विरोध में भीम आर्मी के कार्यर्ताओं ने निकाला कैंडिल मार्च

जिलाध्यक्ष अजय कुमार भारती ने कहा कि राजस्थान के जिला जालौर के ग्राम शुक्राणु निवासी कक्षा 3 के दलित छात्र इन्द्र मेघवाल की मात्र मटके से पानी पीने के कारण सवर्ण अध्यापक द्वारा बेरहमी से पिटाई के चलते मौत हो गई. जिसकी जितनी निंदा की जाय कम ही है.

बलिया सांसद वीरेन्द्र सिंह ने नवनिर्मित एस्केलेटर और वाशिंग पिट का किया लोकार्पण

पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल के बलिया रेलवे स्टेशन पर आज पूर्वाह्न माननीय सांसद बलिया वीरेन्द्र सिंह जी द्वारा नवनिर्मित एस्केलेटर और वाशिंग पिट का लोकार्पण फलक अनावरण एवं फीता काट कर किया गया.

संचालक पॉलीमर नैनोकंपोजिट के विभिन्न उपयोग विषय पर व्याख्यान का आयोजन

वीर बहादुर वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर स्थित प्रोफेसर राजेंद्र सिंह रज्जू भैया भौतिकीय विज्ञान अध्ययन एवं शोध संस्थान के रसायन विज्ञान विभाग द्वारा “संचालक पॉलीमर नैनोकंपोजिट के विभिन्न उपयोग” विषयक आमंत्रित व्याख्यान का आयोजन शनिवार को किया गया.

सिकंदरपुर: शराब के नशे में धुत कार सवारों ने चार लोगों को रौंदा, दो की मौत दो घायल

सिकंदरपुर, बलिया. शराब के नशे में धुत कार सवारों ने शुक्रवार की रात चार लोगों को रौंद दिया. हादसे में दो की मौत हो गयी, जबकि दो गंभीर रुप से घायल हो गये.   …

दुबहर थाने में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर दुबहर थाने में शुक्रवार की देर रात भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव थानाध्यक्ष अतुल कुमार मिश्र की देखरेख में मनाया गया.

मनियर: हर्षोल्लास के साथ मनाया गया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार हर्षोल्लास के साथ शुक्रवार की रात को मनाया गया.  जैसे ही रात के 12:00 बजे विभिन्न मंदिरों में घंटा घड़ियाल बजने लगे. हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की, नंद की आनंद भयो जय कन्हैया लाल की गीत का ध्वनि उच्चारण शुरू हो गया.

बैरिया क्षेत्र में गंगा नदी हुई खतरा बिंदु से 51 सेमी ऊपर, गोपालपुर गांव में घुसने लगा बाढ़ का पानी, मची अफरा-तफरी

बताते चलें कि शनिवार को अहले सुबह से गोपालपुर गांव में गंगा नदी के बाढ़ का पानी परमहंस कुम्हार के घर के पास से घुसने लगा है. गांव में अफरा-तफरी का माहौल है. गोपालपुर गांव के निचले हिस्से में पानी फैलने लगा है ऐसे में निचले हिस्से के दहारी राम भिखारी राम दशरथ राम मोहन राम तेजू राम नवमी राम आदि लोग अपने परिवार पशु और सामान के साथ दुबे छपरा एनएच 31 के किनारे सुरक्षित स्थानों पर जाने लगे हैं.

बलिदान दिवस के अवसर पर सीयर ब्लाक परिसर में हुआ कार्यक्रम

बेल्थरारोड. बलिया. बलिदान दिवस के अवसर पर सीयर ब्लाक परिसर में शुक्रवार को ब्लॉक प्रमुख आलोक कुमार सिंह की अध्यक्षता में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख , खण्ड …

बलिया के अमर शहीदों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया नमन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बलिया बलिदान दिवस के अवसर पर बलिया के स्वतंत्रता संग्राम के अमर शहीदों को नमन किया. उन्होंने जिला कारागार में अमर शहीद राजकुमार बाघ की प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर उनको श्रद्धान्जलि दी. इसके बाद पुलिस लाईन परेड ग्राउण्ड में आयोजित जनसभा को सम्बोधित किया.