Ballia-महिलाओं के बड़े काम के हैं यह हेल्पलाइन नंबर, पुलिस विभाग ने दी विस्तार से जानकारी

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

सुखपुरा,बलिया. मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा ,सम्मान व स्वालम्बन के प्रति जागरूक करने के क्रम में सुखपुरा थाना प्रांगण में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें शिक्षिकाओं,आशा,आंगनबाड़ी कार्यकत्री प्रमुख रुप से शामिल रहीं।

उपनिरीक्षक मोनिका वर्मा ने मिशन शक्ति के बारे में बताया. कहा कि पुलिस बल ,प्रशासन और जनपदों में विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से महिलाओं के अधिकारों ,साईबर सुरक्षा ,महिला हेल्प डेस्क समेत विभिन्न नम्बर हैं जिनका वो जरूरत होने पर प्रयोग कर सकती हैं.

महिलाओं के प्रति अपराधों के रोकथाम ,उनके अधिकारों की रक्षा और आत्म रक्षा के उपायों पर भी विस्तार से बताया गया। कार्यक्रम में प्रतिभागियों को विभिन्न हेल्पलाईन नम्बरों और पोर्टलों की जानकारी दी गई।  इनमें महिला हेल्प लाईन 1090,आपातकालीन सेवा 112,चिकित्सा साहायता 108,बाल सहायता नम्बर 198,साईबर हेल्पलाईन1930 तथा मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 के विषय में जानकारी दी गई। इस मौके पर सब इंस्पेक्टर जयदीप यादव,राम-लखन सोनकर , सहित महिला आरक्षी आदि लोग उपस्थित रहे।

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel