Tag: बलिया
ईमानदारी का परिचय दिया है मित्र सहायता परिवार के अध्यक्ष बड़े लाल यादव ने. वह अपने मित्र श्याम बहादुर यादव के साथ एक दूसरे मित्र से मिलने जा रहे थे कि रास्ते में एक पर्स मिला जिसमें तीन हजार नगदी के साथ झारखंड कोइलरी का आई कार्ड था. झारखंड का पता लिखा था. साथ में वोटर आईडी कार्ड था जिस पर विजय कुमार राजभर पुत्र राम लखन राजभर पता बालूपुर लिखा था। बड़े लाल यादव ने जाकर पर्स नगदी व कागजात सहित वापस किया.
एसडीएम बैरिया आत्रेय मिश्र के निर्देश पर मौके पर पहुंचकर तहसीलदार ने गांव खाली करने के लिए लोगों के घरों पर नोटिस चस्पा करा दिया था। उस समय सरजू नदी में पानी कम हो जाने के चलते कटान का सिलसिला रुक गया। पिछले तीन-चार दिनों से भारी बरसात के बाद सरजू नदी एक बार फिर से उफना गई है। और फिर से कटान तेज हो गया है। वर्तमान में कुल 65 परिवारों का आशियाना कटान के जद में है। यहां के कटान की जद में आए लोगों का कहना है कि हम लोग जाये तो कहां जाय।
घटना की लिखित सूचना रामबाबू ने उभांव थाने पर दिया. जहां पर पुलिस ने मुकदमा दलित एक्ट सहित मारपीट का मुकदमा दो लोगों के विरुद्ध दर्ज कर चोटिल युवक राम बाबू का डॉक्टरी परीक्षण तथा उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर में कराया. चिकित्सक द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद युवक को जिला अस्पताल एक्सपर्ट की राय तथा एक्स-रे के लिए रेफर कर दिया है.
उपमुख्यमंत्री ने राज्यसभा सांसद नीरज शेखर एवं परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके निमंत्रण पर इतने बड़े आध्यात्मिक महायज्ञ में आने का सुअवसर प्राप्त हुआ. उन्होंने जीयर स्वामी से उनके प्रवास स्थल पर बातचीत भी की. उन्होंने यज्ञ मंडप में पूजा के दौरान यज्ञ स्थल पर पहुंचकर दीप जलाकर पूजा अर्चन किया.
डिप्टी सीएम बृजेश पाठक अब 5 अक्टूबर को 9:55 बजे पर अंधऊ हवाई पट्टी गाजीपुर से बलिया के लिए वीआईपी कार द्वारा प्रस्थान करेंगे. वे11:00 बजे रसड़ा कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत पटना गांव में बाबा रामदल सूरजदेव हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर के उद्घाटन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि भाग लेंगे. वे 11:45 बजे पर रसड़ा के पटना से कार द्वारा 12:45 बजे पर बयासी नगवा गांव सीमा पर चल रहे लक्ष्मीप्रपन्नाचार्य
जीयर स्वामी के चतुर्मास स्थल पर चल रहे चतुर्मास यज्ञ व्रत श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे.
घटना स्थानीय थाना क्षेत्र के करमानपुर में रुबी गुप्ता पत्नी राजेश गुप्ता के घर का है. मंगलवार के दिन लगभग 11 बजे एक भिखारी के रूप में भिक्षा मांगने भिखारी आया. दरवाजे पर बोलने के बाद घर से रूबी गुप्ता ने भिक्षा देने के लिए बाहर निकली भिखारी को भिक्षा देकर जैसे ही अंदर जाकर दरवाजा सटाकर रुबी गुप्ता अपने रसोई घर में पहुंचकर खाना बनाने लगी
