Skip to content
26 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia LIVE (Since 2012) – Published by Mriegank SHEKHAR

ना TV ना अख़बार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • राजनीति
  • गरीब जनता की मदद हो हॉस्पिटल का मूल उद्देश्य: डिप्टी सीएम
  • राजनीति

गरीब जनता की मदद हो हॉस्पिटल का मूल उद्देश्य: डिप्टी सीएम

डिप्टी सीएम पाठक ने कहा कि सीएचसी-पीएचसी में आने वाले प्रतिदिन के आंकड़े को देखा जाए तो 1.6 लाख से 1.80 हजार मरीज आते हैं. इसमें 10 से 12 हजार दुर्घटना का शिकार मरीज आते हैं. प्रदेश की जनता से अपील की है कि ट्रैक्टर ट्राली पर यात्रा कत्तई न करें. आठ हजार मरीज गम्भीर रोग से ग्रसित ,आते हैं.
Central Desk 5 October, 2022 1 minute read
Deputy CM

– बाबा रामदल सूरजदेव हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर के उद्घाटन समारोह में बोले बृजेश पाठक

बलिया. डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने कहा कि हॉस्पिटल और रिसर्च सेंटर बनाने का उद्देश्य और सोच यही होनी चाहिए कि गरीब जनता की कैसे मदद की जाए. यह ग्रामीणांचल में लोगों की सेवा करने के साथ पुनीत कार्य भी होगा.

 

रसड़ा क्षेत्र के पटना गांव में बुधवार को बाबा रामदल सूरजदेव हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर के उद्घाटन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि सम्बोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि यहां आने को लेकर मौसम से जुड़ी तमाम विषम परिस्थिति आने के बावजूद आने का निर्णय किया. कहा कि बाबा रामदल सूरजदेव ग्रुप रसड़ा व आसपास के क्षेत्रों के बच्चों को पैरामेडिकल व स्नातक की पढ़ाई के लिए शिक्षा का मुख्य केंद्र है, इसके लिए संस्थान परिवार बधाई के पात्र हैं.

 

उन्होंने कहा कि कोरोनाकाल में जिस तरह स्वास्थ्य महकमे ने काम किया, पूरे विश्व में भारत और खासकर यूपी उदाहरण बना. गरीब परिवार को राशन देकर उनको समय से भोजन भी सुनिश्चित कराया गया. हमारी सरकार की सोच हमेशा से गरीब व जरूरतमंदों की सेवा रही है.

डिप्टी सीएम पाठक ने कहा कि सीएचसी-पीएचसी में आने वाले प्रतिदिन के आंकड़े को देखा जाए तो 1.6 लाख से 1.80 हजार मरीज आते हैं. इसमें 10 से 12 हजार दुर्घटना का शिकार मरीज आते हैं. प्रदेश की जनता से अपील की है कि ट्रैक्टर ट्राली पर यात्रा कत्तई न करें. आठ हजार मरीज गम्भीर रोग से ग्रसित आते हैं. पांच हजार ऑपरेशन रोजाना निःशुल्क हो रहा है. सभी मरीजों को उच्च कोटि का इलाज निःशुल्क कराने की जिम्मेदारी हमारी है और उसका निर्वहन बखूबी सरकार रही है.

 

प्रदेश सरकार की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि आज गुंडे माफिया या तो प्रदेश के बाहर हैं या जेल में हैं. एंटी रोमियो के जरिए मनचलों पर भी कार्रवाई की जा रही है. नतीजा हमारी बहन-बेटी आज सुरक्षित महसूस कर रही हैं. अंत में उन्होंने जबको भरोसा दिलाया कि मैं आपका भाई हूं, बेटा हूं जब भी किसी मुसीबत में याद करेंगे, सहयोग के लिए तत्पर रहूंगा. अतिथि सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने भी समारोह को सम्बोधित किया.

गार्ड ऑफ ऑनर से हुआ सम्मान

मुख्य अतिथि डिप्टी सीएम बृजेश पाठक का गार्ड ऑफ ऑनर देकर सम्मान किया गया. इसके बाद उन्होंने विधिवत वैदिक मंत्रोच्चार के साथ सरस्वती पूजन कर और फीट काटकर कालेज का उद्घाटन किया. कालेज की ओर से 51 किग्रा के माला से माल्यार्पण कर स्वागत किया गया. कालेज की ओर से शिवेंद्र बहादुर सिंह ने सभी अतिथियों व मौजूद लोगों के प्रति आभार जताया. संचालन सुभासपा प्रवक्ता सुनील सिंह ने किया.

(बलिया से केके पाठक की रिपोर्ट)

 

 

Post navigation

Previous: नई पहल परियोजना के अंतर्गत ब्लॉक चिलकहर में किशोरी समूह उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन
Next: श्रीलक्ष्मी नारायण महायज्ञ से क्षेत्रीय जनों के दुखों का होगा अंत बढ़ेगी समृद्धि -डिप्टी सीएम

ये भी पढ़ें

ram-govind-chaudhary
  • जिला जवार
  • राजनीति

बलिया के बड़े समाजवादी चेहरे रामगोविंद चौधरी नहीं रहे, चुनाव से पहले सपा को बहुत बड़ा झटका

Assignment Desk 26 September, 2026
SApa Meeting Bansdih
  • जिला जवार
  • बांसडीह
  • राजनीति

Ballia-बांसडीह में समाजवादी पार्टी का फोकस पीडीए के साथ ही सभी वर्गों को जोड़ने पर, राष्ट्रीय सचिव ने दिए मंत्र

General Desk 11 September, 2026
Maharajpur Sapa Netri
  • जिला जवार
  • बांसडीह
  • राजनीति

Ballia-बाढ़ और कटान पीड़ितों से मिलीं समाजवादी पार्टी महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष, सरकार पर साधा निशाना

General Desk 3 September, 2026

Recent Posts

  • बलिया के बड़े समाजवादी चेहरे रामगोविंद चौधरी नहीं रहे, चुनाव से पहले सपा को बहुत बड़ा झटका
  • करीब एक दर्जन बकाएदारों के बिजली कनेक्शन काटे गए, सघन चेकिंग अभियान में  50 हजार रुपये वसूले
  • Ballia-सात दिन के पूजन-अर्चन के बाद गणपति प्रतिमा का विसर्जन
  • ‘नमामि भारतम्-वंदे भारत’ कार्यक्रम में वंदे मातरम् का सामूहिक गायन
  • डैंपनर भी नहीं रोक पाया सरयू की धार, अब घरों पर मंडरा रहा कटान का खतरा
  • बांसडीह में सपा का शक्ति प्रदर्शन, नए जिलाध्यक्ष सुनील मौर्य के स्वागत में रैली जैसा माहौल
  • नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने बताईं प्रशासन की प्राथमिकताएं, गरीबों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर विशेष जोर
  • बांसडीह कस्बे में हाईटेक इंतजाम, एडवांस वर्टिकल बुलेट कैमरे और हाईमास्ट लाइट से सुरक्षा होगी पुख्ता
  • नहर में मिला पांच दिन से लापता ई-रिक्शा चालक का शव
  • रात में घर से निकले निकले 70 वर्षीय वृद्ध अंधेरे में पोखरे में गिरे, सुबह मिला शव
  • बलिया के नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने संभाली कमान, विदाई समारोह में मंगला प्रसाद सिंह को दी गईं शुभकामनाएं
  • सरयू का घटता पानी कर रहा तेज कटान… सुल्तानपुर पोखरा में आबादी से चंद कदम दूर नदी
  • बलिया के पहले विधायक पं. राम अनन्त पाण्डेय की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि, नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत
  • पुलिस ने महंगे कैमरा लूटने वाले गिरोह को दबोचा, फोटोग्राफी बुकिंग के बहाने बुलाते थे और लूट लेते थे
  • धूमधाम से निकला महावीरी झंडा जुलूस, दिखा आस्था, रोमांच और भाईचारे का संगम
  • स्नातकोत्तर महाविद्यालय बांसडीह में राष्ट्रीय संगोष्ठी, विषय विशेषज्ञों के साथ विधायक केतकी सिंह ने भी रखे विचार
  • कटान में खेत और घर गंवाने वाले किसानों को सरकार की तरफ से दिया गया मुआवजा
  • Bansdih: लड़की के फोटो का इस्तेमाल कर AI से अश्लील वीडियो बनाने, वायरल करने का आरोप, युवक पर केस
  • Bansdih: मनचलों ने बाइक से कॉलेज जाने वाली युवती को टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल किया, कई दिन से कर रहे थे पीछा
  • Bansdih: पुरानी रंजिश में घर में घुस कर मारपीट, 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
  • तलवार के एक वार से पत्थर काटने वाले वीर लोरिक की शौर्य गाथाएं होंगी संरक्षित, 4.97 करोड़ की लागत से बन रहा सभागार
  • Bansdih: करंट से हुई मौत मामले में मुआवजे की रिपोर्ट को लेकर लेखपाल और कानूनगो को नोटिस
  • Sikanderpur: अघोषित बिजली कटौती को लेकर भड़का आक्रोश, 5 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी
  • Bansdih: नीलगाय से टकराए बाइक सवार, एक युवक की हालत गंभीर
  • Bansdih: बर्थडे पार्टी में फोटोग्राफी के नाम पर बुलाकर बदमाशों ने कैमरा और बाइक लूटी

You may have missed

ram-govind-chaudhary
  • जिला जवार
  • राजनीति

बलिया के बड़े समाजवादी चेहरे रामगोविंद चौधरी नहीं रहे, चुनाव से पहले सपा को बहुत बड़ा झटका

Assignment Desk 26 September, 2026
Belthra Bijli kati
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

करीब एक दर्जन बकाएदारों के बिजली कनेक्शन काटे गए, सघन चेकिंग अभियान में  50 हजार रुपये वसूले

General Desk 25 September, 2026
Ganpati Visarjan
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-सात दिन के पूजन-अर्चन के बाद गणपति प्रतिमा का विसर्जन

General Desk 25 September, 2026
Belthra vande Mataran
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

‘नमामि भारतम्-वंदे भारत’ कार्यक्रम में वंदे मातरम् का सामूहिक गायन

General Desk 25 September, 2026

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.