Skip to content
22 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Since 2012. Still here. Ballia LIVE

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • जिला जवार
  • सरयू का उफान पर, बाढ़ के खतरे को देखते हुए अलर्ट मोड में प्रहशासन,  एसडीएम ने नाव से किया दौरा
  • जिला जवार
  • बांसडीह

सरयू का उफान पर, बाढ़ के खतरे को देखते हुए अलर्ट मोड में प्रहशासन,  एसडीएम ने नाव से किया दौरा

बांसडीह तहसील क्षेत्र से होकर बहने वाली सरयू नदी का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है, जिससे कोलकला, चांदपुर सहित तटीय गांवों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है।
General Desk 7 August, 2025 1 minute read
Bansdih Flood SDM

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

रविशंकर पांडेय, बांसडीह, बलिया

बांसडीह,बलिया. बांसडीह तहसील क्षेत्र से होकर बहने वाली सरयू नदी का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है, जिससे कोलकला, चांदपुर सहित तटीय गांवों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। इसी को लेकर बुधवार की शाम उपजिलाधिकारी अभिषेक प्रियदर्शी और तहसीलदार नितिन कुमार सिंह ने राजस्व टीम के साथ संभावित बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया।

 

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने पाया कि नदी का पानी तेज़ी से आबादी की ओर बढ़ रहा है। यदि यही स्थिति बनी रही तो अगले 3–4 दिनों में नावों की तैनाती, राहत सामग्री वितरण, और आपात प्रबंधन की आवश्यकता पड़ सकती है। फिलहाल बस्तियां सुरक्षित हैं, लेकिन खतरे की आशंका बढ़ गई है।

सरयू नदी के जलस्तर पर चौबीसों घंटे निगरानी की जा रही है,नाविकों से संपर्क स्थापित कर उन्हें अलर्ट पर रखा गया है,राहत सामग्री की व्यवस्था हेतु आवश्यक पत्राचार शुरू कर दिया गया है ,घर-घर सर्वेक्षण कर संभावित रूप से प्रभावित परिवारों की सूची बना ली गई है ,जलस्तर जैसे ही टीएस बंधा के समीप पहुंचेगा, तत्काल राहत वितरण शुरू कर दिया जाएगा।

 

एसडीएम अभिषेक प्रियदर्शी ने बताया कि सरयू नदी का जलस्तर तेज़ी से बढ़ रहा है, जिसे लेकर प्रशासन पूरी तरह सजग है। हमारी प्राथमिकता है कि समय रहते हर आवश्यक संसाधन संभावित प्रभावित क्षेत्रों तक पहुँचा दिए जाएं। नावों की तैनाती, राहत सामग्री और सुरक्षा प्रबंधन की तैयारियाँ पूर्ण हैं। ‘हम लगातार निरीक्षण कर रहे हैं और स्थिति पर पल–पल नजर बनाए हुए हैं। प्रशासनिक टीमें पूरी तत्परता से काम कर रही हैं। मैं क्षेत्रवासियों से अपील करता हूँ कि वे घबराएं नहीं, अफवाहों से दूर रहें और प्रशासनिक दिशा-निर्देशों का पालन करें। किसी भी आपात स्थिति में तुरंत स्थानीय प्रशासन से संपर्क करें।”

स्थलीय निरीक्षण के उपरांत उपजिलाधिकारी और तहसीलदार ने स्थिति की विस्तृत रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेज दी है। प्रशासन द्वारा संभावित बाढ़ से निपटने के लिए हर स्तर पर तैयारी की जा रही है। स्थानीय प्रशासनिक अमला पूरी सक्रियता के साथ क्षेत्र में डटा हुआ है।

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

Tags: बलिया न्यूज बलिया समाचार बांसडीह

Post navigation

Previous: बलिया: बाढ़ राहत कार्य में लापरवाही पर लेखपाल सस्पेंड, डीएम बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की खुद कर रहे निगरानी
Next: आग लगने से 25 लाख की साड़ी, रेडीमेड कपड़े और अन्य सामान जलकर खाक

ये भी पढ़ें

AI-Generated Image
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

मनचलों ने बाइक से कॉलेज जाने वाली युवती को टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल किया, कई दिन से कर रहे थे पीछा

General Desk 21 September, 2026
AI-Generated Image
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

पुरानी रंजिश में घर में घुस कर मारपीट, 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज

General Desk 21 September, 2026
Veer Lorik Stachu AI Genrated
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • बांसडीह
  • सिकंदरपुर

तलवार के एक वार से पत्थर काटने वाले वीर लोरिक की शौर्य गाथाएं होंगी संरक्षित, 4.97 करोड़ की लागत से बन रहा सभागार

General Desk 21 September, 2026

Recent Posts

  • मनचलों ने बाइक से कॉलेज जाने वाली युवती को टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल किया, कई दिन से कर रहे थे पीछा
  • पुरानी रंजिश में घर में घुस कर मारपीट, 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
  • तलवार के एक वार से पत्थर काटने वाले वीर लोरिक की शौर्य गाथाएं होंगी संरक्षित, 4.97 करोड़ की लागत से बन रहा सभागार
  • करंट से हुई मौत मामले में मुआवजे की रिपोर्ट को लेकर लेखपाल और कानूनगो को नोटिस
  • अघोषित बिजली कटौती को लेकर भड़का आक्रोश, 5 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी
  • Ballia-नीलगाय से टकराए बाइक सवार, एक युवक की हालत गंभीर
  • Ballia-बर्थडे पार्टी में फोटोग्राफी के नाम पर बुलाकर बदमाशों ने कैमरा और बाइक लूटी
  • Ballia-अनियंत्रित कार से बचने के प्रयास में ई-रिक्शा गड्ढे में पलटा, चालक गंभीर रूप से घायल
  • Ballia-ससुराल से लाखों के जेवर और नकदी समेटकर फरार हुई बहू? मायके वालों पर लगाया साजिश का आरोप
  • Ballia: शहीद रामप्रवेश यादव की नौवीं पुण्यतिथि पर पूर्व सांसद, पूर्व विधायक समेत बड़ी संख्या में लोगों ने दी श्रद्धांजलि
  • बलिया के गाय पालकों ने रंगीलो काशी नंदी शो में जीते दो अवार्ड, लाखों रुपए इनाम में मिले
  • Ballia-सरसों के तेल की जगह सत्यानाशी का तेल खाने से हुईं एक ही परिवार के तीन लोगों मौतें, जांच में खुलासा
  • Ballia News:डीएम बलिया और एसपी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनीं जनसमस्याएं, 9 का मौके पर निस्तारण
  • Ballia-बेल्थरारोड में धूमधाम से मनाया गया बाबा गणिनाथ जन्मोत्सव, भव्य शोभायात्रा और सामूहिक हवन में उमड़े लोग
  • महावीरी झंडा जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए एएसपी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक
  • Ballia-राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेल कर लौटीं सोनाडीह की तीन बेटियों का स्टेशन पर हुआ स्वागत
  • Ballia-विवाहिता ने पति से जताया जान का खतरा, फोन कॉल पर तुरंत एक्शन में आई पुलिस
  • Ballia-सरयू की बाढ़ में घर-खेत बहे, अब ठोस व्यवस्था की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
  • Ballia-रसड़ा कोतवाली क्षेत्र में मां-बेटी के मर्डर से सनसनी, पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर जांच शुरू की
  • Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’
  • Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन
  • Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान
  • ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक
  • Ballia-पिता के हत्यारों से परिवार को खतरा! मुख्यमंत्री से मिलने की मांग पर अड़ी पूर्व सीआरपीएफ जवान की पुत्री
  • Ballia: सृष्टि के शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से की गई पूजा, विशाल भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

You may have missed

AI-Generated Image
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

मनचलों ने बाइक से कॉलेज जाने वाली युवती को टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल किया, कई दिन से कर रहे थे पीछा

General Desk 21 September, 2026
AI-Generated Image
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

पुरानी रंजिश में घर में घुस कर मारपीट, 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज

General Desk 21 September, 2026
Veer Lorik Stachu AI Genrated
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • बांसडीह
  • सिकंदरपुर

तलवार के एक वार से पत्थर काटने वाले वीर लोरिक की शौर्य गाथाएं होंगी संरक्षित, 4.97 करोड़ की लागत से बन रहा सभागार

General Desk 21 September, 2026
Pushkar Mishra SDM Bansdih
  • जिला जवार
  • बांसडीह

करंट से हुई मौत मामले में मुआवजे की रिपोर्ट को लेकर लेखपाल और कानूनगो को नोटिस

General Desk 21 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.