बाँसडीह -बेरूआरबारी सड़क पर पप्पू राजभर 31 वर्षीय पुत्र पूर्णवासी राजभर निवासी बांसडीह पश्चिम टोला अपनी बाइक से घर जा रहा था, जिस पर तीन युवक सवार थे. अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार पप्पू राजभर की मौके पर ही मौत हो गई.
बाँसडीह -बेरूआरबारी सड़क पर पप्पू राजभर 31 वर्षीय पुत्र पूर्णवासी राजभर निवासी बांसडीह पश्चिम टोला अपनी बाइक से घर जा रहा था, जिस पर तीन युवक सवार थे. अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार पप्पू राजभर की मौके पर ही मौत हो गई.
घटना की जानकारी विद्यालय के प्रबंध द्वारा थानाध्यक्ष भीमपुरा, को लिखित तहरीर दे दी गयी है. जैसे चोरी की घटना से पुलिस को लिखित तहरीर दी गई पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई.
जिलाधिकारी इन्द्र विक्रम सिंह के निर्देश के क्रम में एसडीएम रसड़ा दीप शिखा के देख रेख में नगर पंचायत नगरा के अधिशासी अधिकारी रामबदन यादव ने शुक्रवार को दलित बस्ती एवं मलिन बस्ती में विशेष सफाई अभियान चलाया.
मतदाता जागरूकता अभियान के प्रमुख रजनीश पांडे ने बताया कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन है, जो कि समाज में छात्र हित के साथ-साथ समाज हित और राष्ट्र हित का भी कार्य करती है. इसी के अनुरूप आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए विद्यार्थी परिषद के सभी कार्यकर्ता अपने अपने नगर व इकाई स्तर से गांव गांव पहुंच कर मतदाताओं के बीच जागरूकता का काम करेंगे व उनके अधिकारों के बारे मे बताया जाएगा.
निविदा फार्म किसी भी कार्य दिवस में रुपए 500 शुल्क देकर पुलिस कार्यालय बलिया से प्राप्त किया जा सकता है. यह जानकारी पुलिस अधीक्षक राजकरन नैय्यर ने दी हैं.
जिलाधिकारी श्री सिंह ने कहा कि निर्वाचन से जुड़े सभी कार्यों को आसानी से और बेहतर तरीके से करने के लिए सबसे जरूरी यह है कि उसकी पूरी प्रक्रिया की जानकारी हो.
समाजवादी पार्टी की ओर से बांसडीह से रामगोविन्द चौधरी, सिकन्दरपुर से मु. रिजवी, फेफना से संग्राम सिंह यादव के नाम की घोषणा की गई है.
उप्र निर्वाचन आयोग द्वारा यह सम्मान राष्ट्रीय सेवा योजना से जुड़े उन कर्मियों को दिया जाता है, जो मतदाता जागरूकता के लिए राज्य स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करते हैं. यह सम्मान इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, लखनऊ में उ. प्र. की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल के हाथों दिया जाना था परंतु कोरोना प्रोटोकॉल के चलते इस बार पुरस्कार पाने वालों को समारोह में न बुलाकर उनके स्थानीय पते पर प्रशस्ति- पत्र व स्मृति-चिह्न भेजने की व्यवस्था की गई है.
जिलाधिकारी इन्द्र विक्रम सिंह ने कहा कि आगामी 3 मार्च को होने वाले विधानसभा चुनाव में सभी लोग निर्भीक होकर अपना मतदान करें. मतदान के समय कोविड-19 के प्रोटोकाल का पालन करते हुए सभी लोग लोकतंत्र की मजबूती के लिए अपना-अपना मत डालें.
बालक वर्ग की 5 किलोमीटर व बालिका वर्ग की 2.5 किलोमीटर की दौड़ जिला कारागार, एन सी सी तिराहा होकर तिखमपुर रोड पर आयोजित की गयी. बालक वर्ग में बृजेश कुमार साहनी प्रथम, अमरजीत निषाद द्वितीय, शैलेष कुमार तृतीय, अरुण कुमार चतुर्थ, सोनू पासवान पंचम और अनूप कुमार यादव छठें स्थान पर रहे. बालिका वर्ग में संध्या यादव प्रथम, निक्की यादव द्वितीय, नेहा यादव तृतीय, स्नेहा यादव चतुर्थ, सोनी ठाकुर पंचम व राजश्री छठवें स्थान पर रही.
जिलाधिकारी ने कहा कि देश की स्वतंत्रता के लिए अनेक सेनानियों ने कुर्बानियां दी है, तभी आज इस चमकते सूरज के नीचे हम सब गणतंत्र दिवस का आनंद ले पा रहे हैं। आम तौर पर यह जिला पिछड़े जिलों में जाना जाता है, पर इस शुभ अवसर पर भरोसा दिलाता हूँ कि न्यायिक, प्रशासनिक, पुलिस, मीडिया के साथ जन सहयोग से बलिया को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे.
राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर बेहतर कार्य करने वाले बूथ लेविल आफिसर (बीएलओ) को जिलाधिकारी ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया.
कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने जनपद के सेनानियों व साहित्यकारों को याद कर अपने अध्यक्षीय सम्बोधन की शुरुआत की. उन्होंने छात्र-छात्राओं के चहुंमुखी विकास और गांव को बेहतर बनाने के लिए विश्वविद्यालय को कुछ जिम्मेदारियां भी सौंपी. उन्होंने चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय द्वारा 125 से ज्यादा गांवों को गोद लिए जाने की सराहना करते हुए कहा, हम लोगों ने कई नए कार्यक्रम यूनिवर्सिटी के माध्यम से शुरू किए हैं. इसमें टीबी वाले बच्चों को गोद लेना भी शामिल है. इसलिए यह लक्ष्य बनाएं कि इन 125 गांवों में सभी प्रसव अस्पताल में ही हो, तथा एक भी शिशु की मृत्यु नहीं होने पाए. आंगनबाड़ी में अगर कोई भी कुपोषित बच्चा हो तो ग्राम प्रधान को सूचित करते हुए गोद लेने के लिए प्रेरित किया जाए, ताकि बच्चे को स्वस्थ बनाया जा सके.
रविवार को नेताजी की 125 वीं जयंती पर कलेक्ट्रेट परिसर में नेताजी के स्मारक पर पराक्रम दिवस का आयोजन किया गया है. जिसके मुख्य अतिथि सीडीओ प्रवीण वर्मा एवं विशिष्ट अतिथि सीआरओ विवेक कुमार श्रीवास्तव होंगे.
मुखबीर से सूचना मिली कि एक पिकअप पर अवैध शराब लादकर सहतवार की तरफ से रेवती की ओर ले जाई जा रही है. सूचना के बाद पुलिस टीम गायघाट स्थित मां पचरूखा मन्दिर के समीप घेराबंदी कर दिया. पुलिस टीम द्वारा पीकप को रोके जाने के बाद पीक अप पर सवार दो लोग अन्धेरे का फायदा उठाते हुए भाग गये. पुलिस टीम ने तिवारी टोला थाना रिविलगंज जिला सारण(छपरा) बिहार निवासी अमित प्रसाद तिवारी को एक तमंचा वह एक अदद जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया.
वक्ताओं ने कहा कि स्वर्गीय जनेश्वर मिश्रा समाजवादी विचारधारा के वाहक एवं स्पष्ट वक्ता के लिए युगों युगों तक याद किए जाएंगे. समाजवादी पार्टी को ऊंचाइयों तक पहुंचाने में छोटे लोहिया का योगदान अद्वितीय रहा है.
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के कुल 3,37,704 नये मामले सामने आये, जो कल दर्ज किये गये मामलों की संख्या से 9,550 कम है. इस दौरान बीते 24 घंटे में 4800 कोरोना मरीजों की मौत हो गई.
विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर कल्पलता पांडेय ने शुक्रवार को विश्वविद्यालय सभागार में प्रेस वार्ता कर इसकी जानकारी दी. उन्होंने कहा कि गोल्ड मेडलिस्ट में 75 फीसदी से अधिक छात्राओं की संख्या यह साबित करता है कि जनपद में लड़कियां मेहनत कर रही है. यह यहां के छात्र और छात्रा दोनों के लिए प्रेरणादायी है. उन्होंने कहा कि पिछले दीक्षांत समारोह में मैंने विश्वविद्यालय को बेहतर बनाने के लिए जो भी वादे किए थे, उसमें ज्यादातर पूरे हुए हैं. संकुल बनाने को कहा था. वर्तमान में जनपद में 14 संकुल बनाए गए। एक संकुल में 10 से 12 महाविद्यालयों को रखकर शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर बनाने का प्रयास जारी है। महाविद्यालयों को क्षेत्रीय लोगों के साथ बैठक करने को कहा गया है और उसकी रिपोर्ट भी जमा करने के निर्देश हैं.
मिल्की मुहल्ला सिकंदरपुर निवासी कैलाश चंद प्रसाद ‘बड़े बाबू सराफ’ का पुत्र कृष्णा सोनी गुरुवार की शाम को दुकान बंद करने के बाद चॉबी रखने के लिया गया. चॉबी रखने के बाद वह घर से बाहर निकला, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटा तो परिजनों की चिन्ता बढ़ी और उसकी खोजबीन शुरू की. काफी प्रयास के बाद भी कृष्णा का कही पता नहीं चला. परेशान परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर मामले से अवगत कराया.