विकलांग विभाग की ओर से कृत्रिम अंग/सहायक उपकरण चिन्हांकन शिविर विकास खण्ड बैरिया के प्रांगण में 18 जुलाई को आयोजित किया गया है. विकलांग कल्याण अधिकारी नरेन्द्र विश्वकर्मा ने बताया कि इच्छुक विकलांग जन अपना विकलांगता प्रदर्शित फोटोग्राफ, आय प्रमाण पत्र (ग्रामीण क्षेत्र में 46,080 रुपये तथा शहरी क्षेत्र में 56,460 रुपये तक), चिकित्सकीय प्रमाण पत्र के साथ पूर्वाह्न 10 बजे उपस्थित होकर अपना चिन्हांकन करा लें.
नेताजी ने गुंडाराज पर इतना जोरदार भाषण दिया कि जान से ही हाथ धो बैठे. उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था के मामले में प्रदेश सरकार की घेराबंदी करने की कवायद में जुटी भाजपा बलिया में थानेवार प्रदर्शन का सिलसिला शुरू कर चुकी है. इसी मुहिम के दौरान मंगलवार को बलिया में जानदार भाषण देने की कोशिश में एक कार्यकर्ता की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई.
वर्ष 2016-17 में अनुसूचित जाति के व्यक्तियों को स्वरोजगार युक्त बनाने के लिए सामूहिक प्रशिक्षण योजना के अन्तर्गत प्राप्त आवेदन पत्रों का साक्षात्कार 20 जुलाई को पूर्वान्ह 11 बजे से कार्यालय उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केन्द्र बलिया में होगा. योजना के अन्तर्गत आवेदन पत्र जमा करने वाले व्यक्ति अपने मूल प्रमाण पत्रों के साथ कार्यालय उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केन्द्र बलिया में साक्षात्कार के लिए उपस्थित हों. यह जानकारी जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केन्द्र, उपायुक्त उद्योग शिवलाल ने दी.
हस्तशिल्पियों के जीवन स्तर व उनकी आर्थिक स्थिति में गुणात्मक सुधार लाने तथा पारम्परिक कलाओं को अक्षुण्य बनाए रखने अखिलेश यादव की सरकार प्रतिबद्ध है. चालू वित्तिय वर्ष 2016-17 में समाजवादी हस्तशिल्प पेंशन योजना लागू की गई है. इस योजना के अन्तर्गत चयनित हस्तशिल्पी को पांच सौ रुपये प्रति माह पेंशन दी जाएगी.
शिक्षा क्षेत्र दुबहड़ अंतर्गत न्याय पंचायत संसाधन केंद्र सहरसपाली के अंतर्गत आने वाले प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों के स्कूल चलो अभियान की रैली को खंड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इसमें पूर्व माध्यमिक विद्यालय जमुआ प्राथमिक विद्यालय, सहोदरा प्राथमिक विद्यालय, जमुआ प्राथमिक विद्यालय सहरस पाली के बच्चों ने मम्मी पापा हमें पढ़ाओ, स्कूल में चलकर नाम लिखाओ, मेहनत करके पढ़ने दो, हम को आगे बढ़ने दो जैसे नारे गूंजे
हल्की सी बारिश ने ही आदर्श नगर पालिका के तथाकथित विकास की कलई खोल दी. इस साल बेहतर बारिश की संभावना जताई जा रही है. हालांकि जिले में शुरुआत वैसी नहीं रही है. फिर अगर बरसात ठीक ठाक हो गई तो नगर वासियो की फजीहत होनी तय है. वजह है नगर में जल निकासी की खस्ताहालत. पिछले कई सालों से दमदार बारिश न होने के चलते संकट इतना नहीं गहराया, मगर इस साल यहां के बाशिंदे आशंकित है.
जिला नगरीय विकास अभिकरण की ओर से संचालित योजना राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के उपघटक कौशल प्रशिक्षण एवं सेवायोजन के माध्यम से रोजगार के अंतर्गत बीपीएल कार्डधारक बेरोजगार युवक एवं युवतियों को डूडा द्वारा विभिन्न ट्रेडो ब्यूटीपार्लर, कल्चर एण्ड हेयर ड्रेसिंग, कंप्यूटर, गारमेंट मेकिंग आदि ट्रेडों में नि:शुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा
बारिश का अभाव इलाकाई नागरिकों पर भारी पड़ने लगा है. प्रायः सभी क्षेत्रों पर बारिश में विलम्ब दुष्प्रभाव डालना शुरू कर दिया है. बारिश की कमी के चलते पानी का स्ट्रेटा नीचे खिसक जाने से नगर के आधे से अधिक हैंडपाईप जवाब दे चुके हैं. नागरिकों में पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है. जबकि लोग नाना रोगों से ग्रसित हो कठिनाई झेल रहे हैं.
लीलकर गांव में पांच दिन पहले डीजे पार्टी के कलाकारों के साथ हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट पंजीकृत किया है. रिपोर्ट दूल्हे के पिता रामसनेही की तहरीर पर दर्ज हुआ है. शनिवार को लीलकर दलित बस्ती निवासी जगदीश राम के यहां नगरा थाना क्षेत्र के विशुनपुरा गांव के रामसनेही के पुत्र की बारात आई थी, रात में सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान दलित बस्ती के दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई थी.
अऩशन पर बैठे छात्र नेता विकास कुमार पांडेय उर्फ लाला की हालत बिगड़ी. लाला निर्गुण आश्रम स्थित शास्त्री पार्क के सामने बेमियादी अनशन पर बैठे हुए हैं. बेमियादी अनशन के चौथे दिन हालत खराब होने पर लाला समर्थकों में आक्रोश. खस्ताहाल सड़कें व नाली निर्माण में गड़बड़ी के खिलाफ किया है बेमियादी अनशन. इस बात से क्षुब्ध बलिया शहर के बाशिंदे भी अब सड़क पर उतरे, एनएच 31 जाम. बुधवार को सुबह से ही भैरू आश्रम से दोनों तरफ भारी वाहनों की लगी लंबी कतार
दोकटी थाना क्षेत्र के बहुआरा रोड स्थित वाणी विहार पब्लिक स्कूल का टेंपो मंगलवार को बच्चों को ला रहा था. बहुआरा स्थित पूर्वांचल बैंक के पास टेंपो असंतुलित होकर पलट गया. टेंपो पलटते ही बच्चे चीखने चिल्लाने लगे. उनका शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे. ग्रामीणों की मदद से बच्चों को उठाया गया. इस हादसे में अंकित (7), सौम्या (8), सुलेखा (8), विवेक (8), कुश (6) कल्लू (9) और संजीत (7) घायले हो गए.
शहर की क्षतिग्रस्त सड़कों व नाली निर्माण व सार्वजनिक वितरण प्रणाली को दुरुस्त करने की मांग को लेकर शास्त्री चौक पर बेमियादी अनशन कर रहे छात्र नेता विकास पाण्डेय लाला के समर्थन में छात्र संगठन अब संगठित होने लगे है. मंगलवार को छात्रों ने नगर पालिका परिसर में पालिका प्रशासन व जिलापूर्ति अधिकारी का पुतला दहन किया.
भारतीय जनता पार्टी ने सदर विधानसभा क्षेत्र के नेता जितेंद्र तिवारी के नेतृत्व में मंगलवार को दुबहड़ थाने का घेराव किया. इस मौके पर सांसद भरत सिंह ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं रह गई है. भाजपा नेता जितेंद्र तिवारी ने कहा की जो कानून व्यवस्था कायम न रख सके वह सरकार निकम्मी है.
नगरा विपणन गोदाम से अनियमितता कर कालाबाजारी के लिए ले जाए जा रहे तीन वाहनों पर लदे खाद्यान्न को पकड़ने के बाद नगरा पुलिस की सूचना पर पहुंचे डीएसओ व एसडीएम रसड़ा ने जांच के बाद विपणन विभाग के सभी गोदामों को सील कर दिया. डीएसओ अनिल यादव की इस कार्रवाई से विपणन कर्मियों, कोटेदारों और खाद्यान्न माफियाओं में हड़कम्प है.
कंसपुर एवं मोहम्मदपुर के दियर क्षेत्र में पाइप लाईन द्वारा जलापूर्ति किए जाने वाले काम का लोकार्पण राज्यसभा सांसद नीरज शेखर ने किया. सांसद ने कहा कि दियारे क्षेत्र के लोगों को भूमिगत पाइप लाइन द्वारा पीने का पानी उपलब्ध कराने के लिए अध्यक्ष साधना गुप्ता एवं प्रतिनिधि लक्ष्मण गुप्त बधाई के पात्र हैं.
पकड़ी थाना क्षेत्र के गौरी गांव में पिछले सात जुलाई को भूमि विवाद में चचेरे भाई को गोली मारकर हत्या कर देने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी ध्रुव यादव को टंडवा मोड़ से गिरफ्तार कर लिया है. मृतक के भाई राजेश यादव की तहरीर पर पुलिस ने 6 लोगों पर मुकदमा कायम किया है. थानाध्यक्ष शेर सिंह तोमर को मुखबिर से सूचना मिली कि मुख्य आरोपी टंडवा मोड़ से कहीं भागने के फिराक में है.
प्रदेश के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री नारद राय बुधवार को 11 बजे मंगल पाण्डेय डिग्री कालेज नगवां तथा दोपहर एक बजे सदर अस्पताल में बन रहे ट्रामा सेंटर के निर्माण कार्यों की समीक्षा व निरीक्षण करेंगे. यह जानकारी देते हुए जिला विकास अधिकारी जेएन राय ने सभी सम्बंधित अधिकारियो को अपनी अद्यतन प्रगति विवरण के साथ उपस्थित होने को कहा है.
