Ballia-सोनाडीह मेला में युवक को बेरहमी से पीटने का वीडियो वायरल

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

उमेश गुप्ता, बेल्थरारोड,बलिया

बेल्थरारोड,बलिया. उभांव थाना क्षेत्र के सोनाडीह में मां परमेश्वरी व भगवती माता मंदिर परिसर में लगे मेला में एक युवक को कुछ लोगों ने घेर कर बुरी तरह मारा पीटा. इस मारपीट का वीडिओ सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा है। यह घटना बुधवार के दोपहर बाद की बताई जा रही है।

उभांव थाने के प्रभारी निरीक्षक संजय शुक्ला ने बताया कि गुरुवार की प्रातः में इस घटना की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से हुई लेकिन इस तरह की कोई तहरीर उन्हे प्राप्त नहीं है, जिस पर कार्यवाही किया जा सके। पुलिस क्षेत्राधिकारी रसड़ा आलोक कुमार गुप्ता ने कहा कि इस प्रकरण को प्रशासन गम्भीरता से लेगा और शांति ब्यवस्था के लिए कड़ी कार्यवाही कर घटना में शामिल लोगों के विरुद्ध कार्यवाही भी करने का काम करेगा।

This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE         

इस प्रकरण में लोगों का कहना है कि वायरल मारपीट की इस घटना को देखते ही तत्काल संज्ञान लेते हुए मेला प्रभारी एवं उप निरीक्षक सुधीर चौहान ने दल-बल पहुंच कर झूला व चरखी बन्द करा दिया था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पीड़ित बृजेश राजभर (25) का कसूर सिर्फ इतना था कि वह टिकट में 10 रुपये कम दे रहा था, जिसको लेकर हुए विवाद में झूला चरखी वाले घेर कर उसे मारपीट रहे थे।

पुलिस हस्ताक्षेप के बाद इसका मामला तूल पकड़ा और मेला संचालक सन्नी सिंह ने भवानी मंदिर का गेट लगभग 1 घंटे तक बन्द करा दिया जिससे पूजा पाठ बन्द रहा। मेले में पहुंचे श्रद्धालुओं की भीड़ पूजा पाठ व देवी दर्शन के लिए पेरशान रही। मेले के आयोजन में नियमों को ताक पर रखने के भी आरोप लग रहे हैं।

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE