मध्यान्ह भोजन में मिलावट की बात सामने आने पर बीएसए डॉ. राकेश सिंह ने एक स्कूल के प्रधानाध्यापक समेत पांच शिक्षकों के वेतन पर अग्रिम आदेश तक रोक लगा दिया. इसके अलावा गुणवत्तायुक्त शैक्षणिक माहौल न मिलने तथा नामांकित 101 में महज 12 बच्चों की उपस्थिति पर भड़के बीएसए ने प्रधानाध्यापिका को फटकार लगाते हुए सभी शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया.
तीन माह का मानदेय आया तो प्रधानाध्यापक ने चेक काट कर अपना हस्ताक्षर मुहर करके दे दिया. जबकि प्रधानजी के पास हम लोग कई बार गए, लेकिन वह हस्ताक्षर नहीं कर रहे है. रसोइयों की शिकायत पर उपजिलाधिकारी, तहसीलदार व खण्ड विकास अधिकारी देर तक प्रधान के मोबाइल का नम्बर मिलाते रहे. घण्टी जाने के बावजूद फोन नहीं उठा.
शहीद राजेश कुमार यादव की मां एवं पत्नी को राज्य सरकार पेंशन देगी. इसके अलावा मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा घोषित 20 लाख की आर्थिक सहायता भी दी जाएगी. यह जानकारी प्रदेश के कैबिनेट मंत्री पंचायती राज एवं सैनिक कल्याण रामगोविंद चौधरी ने दी. श्री चौधऱी ने मंगलवार को शहीद राजेश कुमार यादव के पैतृक निवास दुबहर यादव का डेरा पर पहुंचकर राज्य सरकार की ओर से श्रद्धासुमन अर्पित किया तथा परिवारीजनों को ढांढस बंधाया.
23 सितम्बर को पूर्वान्ह 10 बजे से अपरान्ह 03 बजे तक उम्मीदवारी वापस ली जायेगी. 23 सितम्बर को ही अपरान्ह 03 बजे से कार्य की समाप्ति तक प्रतीक आवंटन किया जायेगा. 30 सितम्बर को पूर्वान्ह 07 बजे से अपरान्ह 05 बजे तक मतदान होगा. 04 अक्टूबर, 2016 को पूर्वान्ह 08 बजे से कार्य की समाप्ति तक मतगणना की जायेगी.
