पंचायत के रिक्त पदों पर उप निर्वाचन 30 को

विकास खण्ड नगरा अन्तर्गत ग्राम पंचायत 14-जमुआव, खामपुर में, विकास खण्ड बांसडीह अन्तर्गत ग्राम पंचायत 49-चैकन में प्रधान पद हेतु विकास खण्ड, सोहांव अन्तर्गत ग्राम पंचायत सिकन्दरपुर में सदस्य क्षेत्र पंचायत तथा दुबहड़ विकास खण्ड अन्तर्गत ग्राम पंचायत 14-सेमरी में सदस्य ग्राम पंचायत के रिक्त पर उप निर्वाचन 30 सितम्बर, 2016 को पूर्वान्ह 07 बजे से 05 बजे तक होगा

अजनबी का न करें फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार

पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चौधरी साइबर क्राइम रोकने को लेकर काफी तत्पर हैं. इस दिशा में बैठकों का आयोजन कर लोगों को दिशा-निर्देश दिया जा रहा है. एसपी के निर्देश पर साइबर क्राइम कंट्रोल टीम के प्रभारी विजय श्रीवास्तव ने सुखपुरा व प्रानपुर विद्यालय में छात्र-छात्राओं को साइबर क्राइम के बारे में जानकारी दी.

चेक बाउंस होने पर धोखाधड़ी का मामला

हल्दी पुलिस बाउंस चेक मामले में बृजमोहन यादव पुत्र यदुनन्दन यादव साकिन करही के खिलाफ आईपीसी की धारा 419, 420 व 506 के तहत मामला दर्ज किया है. आरोप है कि बृजमोहन का ट्रक चालक जब मजदूरी मांगने गया तो उन्होंने न सिर्फ आनाकानी की, बल्कि गाली भी दिया.

महाराजपुर में मलबे में दबकर वृद्ध की मौत

रसड़ा कोतवाली के अंतर्गत महाराजपुर गांव में यमुना चौहान (65) सोमवार की रात में अपने दरवाजे पर सो रहा था. इसी बीच मिट्टी की दीवार भरभराकर उस पर गिर गई. मलबे में दब जाने की वजह से यमुना चौहान की मौत हो गई. हादसे की जानकारी होते ही आसपास के लोग यमुना चौहान को निकाल कर अस्पताल ले गए, जहां पर उसे मृत घोषित कर दिया गया.

जनपदीय छात्र सम्मेलन टीडी कॉलेज में आज

बलिया में विश्वविद्यालय स्थापना को लेकर छात्र संघ सम्मेलन मील का पत्थर साबित होगा. विश्वविद्यालय शीघ्र स्थापित हो इसके लिए इस सम्मेलन में व्यापक रणनीति छात्र संघर्ष समिति द्वारा तय की जाएगी.

सम्मान पाकर गौरवान्वित हुईं रसोइयां

रसोइया आशा देवी, सुशीला एवं ललिता देवी तथा आंगनबाड़ी सहायिका मीरा देवी को अंगवस्त्रम से सम्मानित किया गया. इस मौके पर मौजूद प्रधान प्रतिनिधि मनीष कुमार पांडेय उर्फ गुड्डू ने रसोईया तथा आंगनबाडी सहायिका के कार्यों की प्रशंसा की.

उरी के शहीदों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

उरी में शहीद हुए सैनिकों को श्री रामसरन इंटर कॉलेज शिवपुर में छात्र छात्राओं ने कैंडल जला कर श्रद्धाजंलि दिया. इस अवसर पर अखिलेश कुमार सिंह प्रधानाचार्य, रामकुमार शर्मा, अरुण कुमार शुक्ला, लाल साहब यादव, भानुप्रताप सिंह, महाप्रसाद चौबे, शिव शंकर, जयशंकर चौबे आदि मौजूद रहे.

अनुदानित माध्यमिक विद्यालयों के प्रबंधकों की बैठक

समस्त सहायता प्राप्त अनुदानित माध्यमिक विद्यालयों के प्रबंधकों की बैठक 28 से 30 सितंबर तक जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में होगी. समस्त प्रबंधकों से अनुरोध किया गया है कि वे अपने तहसील के निर्धारित तिथि को विद्यालय से संबंधित समस्त सूचनाएं लेकर कार्यालय में अपराध 3:00 बजे उपस्थित रहेंगे.

प्रधानों के उत्पीड़न पर बिफरे, एकजुटता का आह्वान

नवानगर ब्लाक के प्रधानों की एक बैठक ब्लॉक कार्यालय के सभागार में हुई. इसमें प्रधान संघ द्वारा 29 सितंबर को बलिया में आयोजित विराट महापंचायत महासम्मेलन में भाग लेने हेतु तैयारियों के बारे में चर्चा कर उसे अंतिम रूप दिया गया.

बांसडीह में आप कार्यकर्ताओं ने दिया धरना

आम आदमी पार्टी की जिला कार्यकारिणी के निर्णय के क्रम में आप कार्यकर्ताओं ने बांसडीह उप जिलाधिकारी कार्यालय के सामने धरना दिया. धरना सभा में वक्ताओं ने जनपद के हर एक क्षेत्र में भ्रष्टाचार के खिलाफ सभा करने का निर्णय लिया.

कुल 275 मामलों में माप विज्ञान को मिली कामयाबी

कार्यालय वरिष्ठ निरीक्षक माप विज्ञान विभाग द्वारा वर्ष 2016-17 में 01 अप्रैल, 2016 से अब तक कुल 275 मामले पकडे गये. जिसमें 128 मामले विभाग द्वारा निस्तारित किये गये तथा 110 मामलों को न्यायालय में भेज दिया गया. जिसमें 91 मामले न्यायालय द्वारा निर्णित करते हुए रुपये-96 हजार जुर्माना वसूल किया गया.

कन्या विद्या धन व लैपटॉप संबंधी जानकारी मांगी

2012-13 लैपटॉप वितरण योजना के अन्तर्गत लाभार्थियों की सूचना उनके मोबाईल नम्बर के साथ लाभार्थी का नाम, पिता का नाम, जनपद, तहसील, ब्लाक, नगर क्षेत्र का नाम व अभियुक्ति एमएस एक्सल पर तैयार कर सीडी सहित तीन दिन के अन्दर डीआईओएस कार्यालय में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें.

मजिस्ट्रेटी जांच

जिला कारागार में निरूद्ध दोषसिद्ध बन्दी अमरदेव सिंह पुत्र रामसूरत उम्र लगभग 80 वर्ष निवासी धर्मपुरा थाना हल्दी जनपद बलिया की कारागार में हुई मौत की मजिस्ट्रेटी जांच/न्यायिक जांच उप जिला मजिस्ट्रेट बलिया गिरजा शंकर सिंह द्वारा 05 अक्टूबर, 2016 को पूर्वान्ह 11 बजे मॉडल तहसील स्थित कार्यालय कक्ष में की जायेगी.

मोदी के नेतृत्व में भारत को मिली आर्थिक मजबूती – महंत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश को काफी आर्थिक मजबूती मिली है. देश निरंतर विकास की ओर बढ़ रहा है. ऐसा कहना है असम के पूर्व मुख्यमंत्री प्रफुल्ल कुमार महंत का.

भाजपाइयों ने फूंका पाकिस्तानी प्रधानमंत्री का पुतला

नवरतनपुर चट्टी पर भाजपा नेताओं ने अक्षयलाल यादव के नेतृत्व में पाकिस्तान व नवाज शरीफ का पुतला फूंका एवं उनके खिलाफ जमकर नारेबाजी की.

संवरा चट्टी के दो दुकानों को खंगाल ले गए चोर

रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के संवरा चट्टी पर सोमवार की रात चोरों ने दो दुकानों का ताला चटका कर बाईस हजार नगदी समेत हजारों रुपयों के समानों पर हाथ साफ़ किया.

बच्चों के झगड़े में बड़े भिड़े, वृद्धा की जान गई

नरही थाना क्षेत्र अंतर्गत कुतुबपुर गांव में मंगलवार को लाठी-डंडे से पीटकर एक वृद्धा की हत्या कर दी गई. इस मामले में पुलिस ने न सिर्फ पांच लोगों को आईपीसी की धारा 147, 148, 452, 323, 504 व 302 में पाबंद किया, बल्कि एक को गिरफ्तार भी कर लिया. साथ ही वृद्धा की लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया

पाक को दिया जाए मुंहतोड़ जवाब-पूर्व सैनिक

उरी के आतंकवादी हमले के बाद पूरे देश व समाज की आम प्रतिक्रिया तो यही है कि भारत पाकिस्तान पर हमला करे और उसे उसकी औकात बताये. कुछ ऐसी ही सोच बैरिया क्षेत्र के अवकाश प्राप्त सैनिक रखते हैं. उनका दो टूक मानना है कि अब किसी भी हाल में अगले आतंकवादी कारनामे की प्रतीक्षा किए बिना पाक की नापाक हरकतों को जड़ से समाप्त करने के लिए भारत सरकार को आक्रामक होना चाहिये.

महिला मतदाताओं की तादाद बढ़ाने पर जोर

मां फूला देवी कन्या महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत् आयोजित गोष्ठी में जहां 18 वर्ष पूरा कर चुके छात्र छात्राओं को अनिवार्य रूप से मतदाता बनाने पर जोर दिया गया, वहीं मतदाताओं से चुनाव में अनिवार्य रूप से मतदान में भाग लेने की अपील की गई.

मजिस्ट्रीरियल जांच

जिला कारागार में निरूद्ध दोषसिद्ध बन्दी ब्रजेश सिंह उर्फ पुटुस उम्र लगभग 32 वर्ष निवासी भोजपुर थाना सुखपुरा की 22 अगस्त, 2015 को किंग जार्ज मेडिकल कालेज, लखनऊ में मृत्यु हो गयी थी. उप जिला मजिस्ट्रेट बलिया द्वारा इसकी मजिस्टीरियल जांच की जा रही है.