जिलाधिकारी गोविन्द राजू एनएस ने बैंकर्स को निर्देश दिया कि शासकीय योजनाओं में लाभार्थियों के ऋण के प्रार्थना पत्रों का निस्तारण समय से करें. साथ ही यह भी कहा कि बैक इसकी मानिटीरिंग भी करें, ताकि लम्बित प्रार्थना पत्रों के निस्तारण में तेजी आ सके. जो भी ऋण के प्रार्थना पत्र बैकों में आये उसे समय से स्वीकृत करें और ऋण के वितरण की कार्रवाई करें, ताकि लाभार्थी को अनावश्यक भाग दौड़ न करना पडे़.
रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह ने शहीद लांस नायक राजेश यादव की पत्नी को दो लाख रुपये का चेक प्रदान किया. कहा कि मेरे द्वारा जो भी संभव होगा वह शहीद के परिवार के लिए किया जायेगा. विधायक उस समय भावुक हो गये जब शहीद की बड़ी पुत्री प्रीति ने कहा कि पापा साइकिल लाने के लिए कहकर गये थे. इस विधायक ने बच्ची को साइकिल लाने का भरोसा दिया.
दीपावली तक बलिया को एक और नई सौगात मिलने वाली है. सांसद भरत सिंह ने भरोसा जताया है कि बलिया से दिल्ली के लिए नई ट्रेन का संचालन शुरू होने वाला है. सांसद ने रेल मंत्रालय से स्वीकृति मिलने के बाद बताया कि आजादी के बाद अब तक बलिया से दिल्ली की सीधी ट्रेन न होना सदैव से सालता रहा, लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं रेलमंत्री सुरेश प्रभु ने बलियावासियों की यह मांग पूरी करके वीर शहीदों को सम्मान दिया है.
दोकटी थानान्तर्गत टेगरही संसारटोला तटबन्ध पर स्थित कोडरहा ढाला पर शुक्रवार की शाम छः बजे के लगभग सर्राफ से तीन बदमाशों ने झोला छीनने का प्रयास किया. सराफा व्यवसायी ने इस हरकत का विरोध किया तो बदमाशों में से एक ने उस पर तमंचे से फायर झोंक दिया. फायरिंग की आवाज सुन आसपास के लोग दौड़ पड़े. ग्रामीणों की भीड़ आती देख बदमाश भाग खड़े हुए.
पुराने पुल से गुजरते वक्त ट्रेनों की रफ्तार भले ही धीमी हो, इसके बावजूद यात्रियों की जान सांसत में रहती है. मौके का निरीक्षण करने नई दिल्ली से आने वाले वरिष्ठ अधिकारी निर्माण कार्य में तेजी लाने का आश्वासन देते जरूर हैं, लेकिन उसकी रफ्तार बढ़ नहीं पाती और निर्माण कार्य के रुक-रुक कर होने का सिलसिला जारी है.
प्रधानों के मान सम्मान उत्पीड़न अधिकारों में की जा रही कटौती व वेतन भत्ता सहित विभिन्न मांगों को लेकर ग्राम प्रधानों द्वारा जनपदीय सम्मेलन बापू भवन टाउन हॉल में आयोजित किया गया. इसमें मंडल सहित प्रदेश के पदाधिकारियों ने शिरकत किया. कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी गोविंद राजू एनएस, पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चौधरी ने दीप प्रज्वलित कर किया.
