समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक विधानसभा इकाई अध्यक्ष शमशाद बासपारी की अध्यक्षता में नगर के जायसवाल धर्मशाला में बुधवार को आयोजित की गई. बैठक में संगठन को मजबूत बनाने पर बल दिया गया. वहीं विधायक गोरख पासवान द्वारा इसी दिन पार्टी की मासिक बैठक उभांव मार्ग स्थित अपने आवास पर आयोजित की गई थी, परन्तु किन्हीं कारणों से उसे स्थगित कर दिया गया. श्री पासवान लखनऊ चले गए.
नितान्त दियरांचल में संसारटोला, जहां उच्च शिक्षा की कोई व्यवस्था नहीं है, ऐसी जगह पर बुधवार को इण्टर कॉलेज की आधारशिला रखी गई. क्षेत्र के तमाम गणमान्य लोगों की उपस्थिति में पं. रवीन्द्र चौबे ने वैदिक मन्त्रोच्चार के बीच यजमान बने विद्यालय के संस्थापक व प्रबन्धक कृष्णा यादव से आधार शिला रखवा कर पूजन अर्चन कराया.
तेज रफ्तार डीसीएम हाजीपुर गाजीपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर दौड़ रही थी. गाजीपुर जनपद के कठवा मोड़ पुल से थोड़ा पहले लगे लोहे के बैरियर के ऊपर लगे लोहे के गाटर से ऊपर बैठे मजदूर टकरा गए. वाहन की रफ्तार इतनी तेज थी कि उसके झटके से मजदूर ताश के पत्ते की तरह दूर-दूर तक छिटक कर जा गिरे. इस हादसे में चार मजदूरों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई.
जिलाधिकारी गोविन्द राजू एनएस के निर्देश के क्रम में कृषि सूचना तंत्र का सुदृढ़ीकरण एवं कृषक जागरूकता कार्यक्रम के तहत विकास खंड बांसडीह के खेवसर प्राथमिक विद्यालय परिसर में कृषि निवेश मेला का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन कैबिनेट मंत्री राम गोविन्द चौधरी के प्रतिनिधि रणजीत चौधरी ने दीप जलाकर किया.
