बाबा लक्ष्मण दास द्वाबा राष्ट्रीय इण्टर कॉलेज के मैदान पर चले द्वाबा शहीद स्मारक कप रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच बृहस्पतिवार की रात आजमगढ व हालपुर बलिया के बीच खेला गया.
नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन 2017 में निर्वाचन ड्यूटी के लिए आयोग के साफ्टवेयर पर अधिकारियों व कर्मचारियों का डाटा फीडिंग में लापरवाही पर जिलाधिकारी गोविंद राजू एनएस ने कड़ी नाराजगी जताई.
शहर के गरीब से गरीब तबके के लोगों को नगरीय स्वास्थ्य केंद्रों पर बेहतर चिकित्सा व्यवस्था मुहैया हो, इसकी देखरेख के उद्देश्य से उन केंद्रों पर रोगी कल्याण समिति का गठन किया गया.
सहतवार थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार को लगभग सुबह 7 बजे ग्राम सभा सिगही के चाँदपुर नयी बस्ती में स्टोव पर खाना बनाते समय झुलसी महिला का बलिया जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मृत्यु हो गयी.
रक्सा स्थित किसान स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शैक्षिक सत्र 2013- 14 के लगभग डेढ़ दर्जन बीएड प्रशिक्षु आज तक परीक्षा परिणाम जानने के लिए दर-दर भटक रहे हैं.
बेल्थरा मार्ग के रूद्रवार चट्टी पर शुक्रवार को सुबह सड़क किनारे खड़े विद्युत पोल से बाइक टकरा गई. जिससे उस पर सवार सिपाही रामकेश गुप्ता (35) गंभीर रूप से घायल हो गए. इलाज हेतु उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
बलिया LIVE पर आपको मिलती हैं – आज की खबरें अभी पढ़ने के लिए. जरूरी नहीं कि ये खबरें आपको किसी टीवी चैनल पर देखने या अगले दिन अखबार में भी पढ़ने को मिलें, इसलिए अगर आप छोटी से छोटी खबर भी मिस नहीं करना चाहते हों तो इस साइट पर बार बार विजिट करें.
तहसील अन्तर्गत श्रीनगर नई बस्ती के अग्नि पीडितो को राजस्व विभाग द्वारा तत्काल राहत नहीं पहुँचाने पर सांसद भरत सिंह खफा हो गये थे. बृहस्पतिवार को वह जब पीड़ितों का हाल जानने पहुंचे तो पीड़ितों ने अपनी व्यथा सुनाई.
हिम्मते मर्द मददे खुदा… यानी जो किसी काम को करने के लिए हिम्मत करता है उसकी मदद निश्चित रूप से खुदा करते हैं. इस कहावत को चरितार्थ होते लोगों ने मठिया गांव में उस समय देखा जब 24 वर्षीय साहसी युवक ने अपनी जान की परवाह न कर आग व धूआं के बीच घिरे तीन लोगों को बाहर निकाल उन्हें नई जिंदगी दी.
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ का एक प्रतिनिधि मंडल जिलाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह के नेतृत्व में वित्त एवं लेखाधिकारी से मिलकर सात सूत्री ज्ञापन सौंपा और सभी बिंदुओं पर वार्ता किया.
राजधानी रोड स्थित फेफना थाना क्षेत्र अंतर्गत पियरिया गांव के सामने खड़ी ट्रक में टक्कर से बोलेरो सवार सिपाही की मौत हो गई, जबकि चालक घायल हो गया. जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने चालक की नाजुक स्थिति को देखते हुए वाराणसी रेफर कर दिया.
कोतवाली क्षेत्र सरायभारती, नरनी, मुस्तफ़ाबाद गावों में बुधवार की रात्रि चोरों ने कई घरों से डेढ़ दर्जन गैस सिलिण्डरों पर हाथ साफ़ किया. इसकी सूचना पुलिस को दे दी गयी है. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है.
मेरुराय के पूरा बीरन जी का कटरा स्थित रेडीमेड की दुकान का शटर तोड़ कर नगदी समेत हजारो रुपयों के समान पर चोरों ने हाथ साफ़ कर दिया. जबकि कटरा स्थित दो दुकानों पर चोरी का असफल प्रयास भी किए.
सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने बुधवार को निरीक्षण कर अधीक्षक एवं डॉक्टरों से मिलकर अस्पताल परिसर में पानी की व्यवस्था, रोगियों की सभी जांच करने के साथ साथ बाहर से कमीशन की दवा न लिखने की मांग की.