दुबई से कमा कर लौट रहा युवक ट्रेन में  जहरखुरानी का शिकार

परदेश से कमाकर घर आ रहा नगर के मोहल्ला मिल्की निवासी युवक उस समय जहरखुरानी का शिकार हो गया, जब वह दिल्ली से ट्रेन से बेल्थरा रोड स्टेशन आ रहा था.

मस्जिद प्रांगण में पौधरोपण कर किया हरियाली का आगाज 

नगर के ताज मार्केट के समीप स्थित हज्जिन कबीरन जमा मस्जिद के प्रांगण में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिस का शुभारंभ मस्जिद कमेटी के सदर फैज अहमद ने पौधे लगाकर किया.

मंसा देवी आत्महत्या मामले में पति समेत चार पर रिपोर्ट दर्ज

थाना क्षेत्र के हरदिया जमीन गांव में शुक्रवार को मंसा देवी आत्महत्या मामले में पुलिस ने पति समेत चार लोगों के खिलाफ संगत धाराओं  के में मुकदमा पंजीकृत किया  है

सड़क पार करते समय जीप की चपेट में आने से अधेड़ घायल 

नगरा मार्ग के संदवापुर गांव के समीप शनिवार को सड़क पार करते समय 45 वर्षीय प्रौढ़ जीप की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे इलाज के लिये सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

ढाई साल की बच्ची को नगरा दुर्गा मंदिर में छोड़ गई मां

नगरा बाजार स्थित दुर्गा मंदिर पर अन्य महिलाओं संग आई  एक माँ अपनी लगभग ढाई साल की बच्ची को छोड़ कर चली गई. बच्ची के रोने की आवाज सुनकर मन्दिर के पुजारी की नजर बच्ची पर पड़ी.

सिसवार कला फुलेश्वरी माई के स्थान से सोलर लाइट की बैटरी चोरी

नगरा थाना के सिसवार कला गांव स्थित फुलेश्वरी माई के स्थान से शनिवार की रात्रि चोरों ने सोलर लाइट की बैटरी खोल ले गए.

हाई टेंशन तार की जद में आने से एक युवक झुलस गया

कोतवाली क्षेत्र के छितौनी गांव में रविवार की सुबह हाई टेंशन तार की जद में आने से एक युवक झुलस गया. आस आस के लोगो ने युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाये, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया.

रागिनी हत्याकांडः कैंडल जला दी श्रद्धांजलि, हत्यारों को फांसी देने की मांग

नगर के  उत्तर पट्टी स्थित  दिल्ली पब्लिक सिटी स्कूल पर छात्र छात्राओं ने कैंडल जलाकर रागिनी को श्रद्धासुमन अर्पित किया.

टोंस नदी में उतराया मिला किशोर का शव

कोतवाली क्षेत्र के जेवइनिया  गांव स्थित टोस  नदी में शनिवार की शाम एक किशोर का तैरता हुआ शव मिलने से क्षेत्र  में मातम छा गया. सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया.

​निर्भया मामले में तांडव करने वाले विधायक रागिनी प्रकरण में मंत्री बनकर भी नहीं थिरके-दीवान सिंह 

समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष दीवान सिंह ने रागिनी दुबे प्रकरण पर सत्ताधारी पार्टी के नेताओं के क्रियाकलापों पर तंज किया है.

चोटीकटवा – चांदी जैसी चमक वाली कैची दिखी और चोटी कट गई, सात नए मामले

चोटी कटने की तमाम वारदात सामने आने के बाद लखनऊ स्थित डीजीपी ऑफिस ने एडवाइजरी जारी करते हुए इसे महज एक अफवाह बताया है. एडवाइजरी में लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की बात भी कही गई है. दूसरी तरफ बलिया में कुल सात और चोटी कटने की सूचनाएं मिली हैं. 

तिलापुर के शत्रुघ्न ने यूएसए 2017 वर्ल्ड पुलिस ऐंड फायर गेम्स में बजाया इंडिया का डंका

एसएएफ 7वीं बटालियन के सब इंस्पेक्टर पहलवान शत्रुघ्न यादव ने यूएसए में चल रहे 2017 वर्ल्ड पुलिस ऐंड फायर गेम्स में 8 अगस्त को हुई 85 किलोग्राम भारवर्ग कुश्ती प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक प्राप्त किया है. 

बैरिया विधायक की खरी खरी – अपराध व भ्रष्टाचार रोक पाने में बलिया की एसपी नाकाम

केंद्रीय रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा के सुझाव पर बलिया पुलिस अधीक्षक के स्थानांतरण की मांग को लेकर आगामी 6 अगस्त से शुरू करने वाले सत्याग्रह को स्थगित करने के बाद रविवार को बैरिया विधायक सुरेंद्र सिंह एक बार फिर गरजे.

रागिनी हत्याकांड:  एबीवीपी सदस्यों ने कैंडिल मार्च निकाला, नारद राय पहुंचे बजहां

शनिवार की देर शाम अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सदस्यों ने हॉस्पिटल मोड से रानीगंज चौक तक कैंडल मार्च निकाला.

संत गणिनाथ जन्मोत्सव की तैयारी जोर शोर से

मध्येशिया वैश्य परिवार के लोग अपने कुल के आराध्य संत शिरोमणी गणिनाथ जी के जन्मोत्सव एवं पूजन समारोह की तैयारी में जोर शोर से लगे हैं.

चार प्राथमिक विद्यालयों के छात्रों में विधायक ने किया ड्रेस वितरण

विधायक धनन्जय कनौजिया बुधवार को शिक्षा क्षेत्र सीयर के चार प्राथमिक विद्यालयों के बच्चों को ड्रेस वितरित किये. ड्रेस पाते ही बच्चों के चेहरे खिल उठे.

अगस्त क्रांति के अवसर पर सपा का देश बचाओ, देश बनाओ रैली

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान पर पूरे प्रदेश में देश बचाओ देश बनाओ रैली के तहत बांसडीह से हजारों की संख्या में बांसडीह विधानसभा के कार्यकर्ताओं ने बढ़ चढ़ के हिस्सा लिया.

कम्प्यूटर प्रशिक्षक की नौकरी के नाम पर टेस्ट ले रहे एनजीओ कर्मियों को पहुंचाया थाने 

बैजनाथछपरा गाँव के पास प्राथमिक विद्यालयों में कम्प्यूटर प्रशिक्षक की तैनाती के नाम पर टेस्ट ले रहे एक कथित एनजीओ के तीन कर्मचारियों को भाजपा कार्यकर्ताओं ने फर्जीवाड़ा का आरोप लगाते हुये घेर लिया.

संस्कृत लघु कथा प्रतियोगिता में छात्र छात्राओं ने खूब वाहवाही बटोरी

अखनपुरा गांव स्थित नागाजी सरस्वती विद्या मंदिर में आयोजित  संस्कृत भारती के तत्वावधान में संस्कृत सप्ताह प्रतियोगिता का समापन  हुआ.