Skip to content
19 October, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia Live | Hindi News, India & World News

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

IMG_2456
https://youtu.be/NbuRlLVVtG0?si=jSohAK1hkRlbjnql
https://youtu.be/u-hTDfCu66I?si=-zshHn9S3G0_F2bx
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • रागिनी हत्याकांड:  एबीवीपी सदस्यों ने कैंडिल मार्च निकाला, नारद राय पहुंचे बजहां
  • जिला जवार
  • ब्रेकिंग न्यूज

रागिनी हत्याकांड:  एबीवीपी सदस्यों ने कैंडिल मार्च निकाला, नारद राय पहुंचे बजहां

शनिवार की देर शाम अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सदस्यों ने हॉस्पिटल मोड से रानीगंज चौक तक कैंडल मार्च निकाला.
General Desk 14 August, 2017

​बैरिया (बलिया)। रागिनी दुबे के हत्यारों को फांसी की सजा, उसके परिवार को सुरक्षा, आर्थिक सहयोग तथा ऐसी व्यवस्था जिससे लड़कियों के साथ किसी भी तरह का कोई गलत व्यवहार न करे, जैसी मांग अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सदस्यों ने की है. उधर बजहां पहुंच कर पूर्व कैबिनेट मंत्री नारद राय के नेतृत्व में बसपा प्रतिनिधिमंडल ने रागिनी के परिजनों को हर संभव मदद का भरोसा दिया.

शनिवार की देर शाम अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सदस्यों ने हॉस्पिटल मोड से रानीगंज चौक तक कैंडल मार्च निकाला. समापन पर एक सभा भी की. एबीवीपी के सदस्यों द्वारा रागिनी के चित्र और हाथ में कैंडल लिए निकले मौन जुलूस में काफी संख्या में क्षेत्र के विद्यार्थी तथा युवा व्यापारी भी शरीक हुए.

समापन सभा के दौरान एबीवीपी  के सदस्यों ने आह्वान किया की सर्वप्रथम हम खुद ही अपने में सुधार लाएं, हम ऐसा माहौल बनाए कि समाज में जघन्य व शर्मनाक परिस्थितियां उत्पन्न ही न हो. हमारा प्रयास रहे कि बहन बेटियां अपने आप को सुरक्षित महसूस करें. रागिनी हत्याकांड के बाद से जनपद के राजनीति में उभरे क्रूर चेहरों पर भी वक्ताओं ने अपनी भड़ास निकाली. सत्ता पक्ष व विपक्ष दोनों को कटघरे में खड़ा किया और आह्वान किया कि ऐसी परिस्थितियों में मिलजुल कर कार्य करते हुए समाज को कम से कम अच्छा संदेश तो दे.

अंत में दो मिनट मौन रखकर दिवंगत की आत्मा की शांति व पीड़ित परिवार के सदस्यों को यह पीड़ा सहने की क्षमता प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की. इस अवसर पर अंजनी यादव, शैलेश सिंह, सौरभ सिंह, आशुतोष सिंह, अंकित, प्रशांत दुबे, अमन, राकेश वर्मा, रोहित, आनंद, शशिभूषण, हिमांशु सिंह, अजय पांडेय, अश्वनी पांडेय, गोलू मिश्र, ऋषभ सोनी, शुभम गुप्ता सहित दर्जनों युवा मौजूद रहे.

इसी क्रम में बसपा का प्रतिनिधि मंडल पूर्व मंत्री नारद राय के नेतृत्व में बजहां गांव जाकर रागिनी के परिजनों से मिलकर हर संभव मदद का आश्वासन दिया. पूर्व मंत्री को मृतका के पिता जितेन्द्र दूबे ने विस्तार से घटना की जानकारी दी. पीड़ित परिवार को ढ़ांढ़स बंधाते हुए पूर्व मंत्री नारद राय ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था में पूरी तरह से फेल है. अपराधियों के हौसले बुलंद है.

रागिनी हत्याकांड से संबंधित अन्य खबरों के लिए कृपया यहां क्लिक या टैप करें 

जिले के प्रभारी मंत्री श्रीकांत शर्मा ने पीड़ित परिवार को कोई मदद मुहैया नहीं कराया, जो सरकार के संवेदनहीनता का परिचायक है. उन्होंने याद दिलाते हुए कहा कि नरही में जब विनोद हत्याकांड में परिजनों से मिलने सरकार के प्रतिनिधि के रूप में गया था तो पीड़ित परिवार को पांच लाख रुपये और उनकी पत्नी को सरकारी नौकरी दिया था. राय ने योगी सरकार पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए दिल्ली के निर्भया कांड की याद दिलाया. कहा कि उस समय प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव न सिर्फ निर्भया के गांव पहुंचे, बल्कि पीड़ित परिवार के इच्छा अनुरूप विकास कार्य के साथ ही सहायता राशि भी उपलब्ध कराया था. लेकिन योगी सरकार रागिनी हत्याकांड को हल्के में ले रही है. उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग किया कि वे रागिनी के घर आये और पीड़ित परिवार को मुआवजा के साथ ही उसके एक बेटी को सरकारी नौकरी दें. प्रतिनिधिमंडल में डॉ. मदन राम, डॉ. इंदल राम, रणजीत भारती, राजकुमार पाण्डेय, ब्लाक प्रमुख गुड्डू राय, सतीश चौधरी नागा, जमाल आलम, श्रीकांत उपाध्याय, शिवानंद ओझा, नरेन्द्र पाण्डेय, फैयाज अहमद, महफूज आलम, सुरेन्द्र निषाद, भीम चौधरी, श्याम बिहारी पाण्डेय आदि शामिल रहे.

Tags: बसपा बांसडीहरोड बैरिया रागिनी हत्याकांड विद्यार्थी परिषद

Post navigation

Previous: संत गणिनाथ जन्मोत्सव की तैयारी जोर शोर से
Next: बैरिया विधायक की खरी खरी – अपराध व भ्रष्टाचार रोक पाने में बलिया की एसपी नाकाम

ये भी पढ़ें

Rasra murder case arrest
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • रसड़ा

हत्या की कोशिश के वॉन्टेड आरोपी को रसड़ा पुलिस ने किया गिरफ्तार, महिला पर किया था हमला

General Desk 19 October, 2026
Belthra Kanya poojan
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

महानवमी पर पूजा-अर्चना और कन्या पूजन, मंदिरों में उमड़ी भीड़

General Desk 19 October, 2026
Boundry Dispute Bansdih
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

प्लॉट पर बाउंड्री निर्माण को लेकर विवाद, सभासद समेत सात लोगों पर केस

General Desk 19 October, 2026

Recent Posts

  • हत्या की कोशिश के वॉन्टेड आरोपी को रसड़ा पुलिस ने किया गिरफ्तार, महिला पर किया था हमला
  • महानवमी पर पूजा-अर्चना और कन्या पूजन, मंदिरों में उमड़ी भीड़
  • प्लॉट पर बाउंड्री निर्माण को लेकर विवाद, सभासद समेत सात लोगों पर केस
  • जुआ खेलते पकड़े गए 9 लोग, पुलिस ने दो लाख से अधिक की नकदी बरामद की
  • क्षेत्र पंचायत कार्यालय के पास प्रेरणा कैंटीन की शुरुआत, महिलाओं के हाथ में संचालन, होंगी आत्मनिर्भर
  • नवरात्रि और विजयदशमी पर डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने दीं शुभकामनाएं, कहा बनाए रखें आपसी सौहार्द
  • भीड़भाड़ वाली जगहों पर महिलाएं कैसे रहें सुरक्षित? मिशन शक्ति अभियान 6.0 के तहत किया गया जागरूक
  • मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का मौका, 12 नवंबर से शुरू होंगे दावे-आपत्तियां
  • दुर्गा मंदिर के स्थापना दिवस पर 151 महिलाओं का सम्मान
  • सरयू के कटान से प्रभावित गांवों के लोग बांसडीह तहसील का करेंगे घेराव, कई बैठकों के बाद आंदोलन का ऐलान
  • देवरिया-बलिया सीमा पर पुल से किशोर ने सरयू नदी में लगाई छलांग, परिजनों की डांट से नाराज था
  • संपूर्ण समाधान दिवस में नौ महिलाओं की शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण
  • दादा के नाम पर पौत्र ने गांव के सरकारी स्कूल में दी स्मार्ट क्लास रूम की सुविधा
  • डीएम बलिया का सख्त निर्देश, सुबह 10 बजे हर हाल में कार्यालय पहुंचें अधिकारी
  • बांसडीह क्षेत्र के गांव के पोखरे में मगरमच्छ देखे जाने की खबर से सनसनी, निगरानी बढ़ाई गई
  • बलिया की बेटी का चयन उत्तर प्रदेश अंडर 19 कबड्डी टीम में, नेशनल चैंपियनशिप खेलेगी
  • सिकंदरपुर में पकड़ा गया 22 लाख का गांजा, गाजीपुर की पुलिस टीम ने की कार्रवाई
  • बांसडीह क्षेत्र में युवक पर बाइक सवार हमलावरों ने चाकू और डंडे से किया हमला
  • घर से लापता पांच वर्षीय बच्ची का शव कुएं में मिला, पुलिस जांच में जुटी
  • भोजपुरी की नई फिल्म ‘घर का बंटवारा’ यूट्यूब चैनल पर हुई रिलीज, घर बैठे उठाएं आनंद
  • दिव्या मित्तल की सियासत में एंट्री: AK और PK से कितनी अलग हैं DM मैडम
  • बलिया में किसानों से धान खरीद के लिए इस बार बनेंगे 100 क्रय केंद्र, इस दिन से खरीदारी होगी
  • सरयू का रौद्र रूप जारी, महाराजपुर के नाहरछपरा टोले में तेज कटान, आबादी के बेहद करीब पहुंची धारा
  • दिव्यांग युवक के घर जाकर पूर्व विधायक ने भेंट की ट्राई साइकिल
  • भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के बलिया जिलाध्यक्ष बने संजीव कुमार वर्मा, 2027 के लिए महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

You may have missed

Rasra murder case arrest
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • रसड़ा

हत्या की कोशिश के वॉन्टेड आरोपी को रसड़ा पुलिस ने किया गिरफ्तार, महिला पर किया था हमला

General Desk 19 October, 2026
Belthra Kanya poojan
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

महानवमी पर पूजा-अर्चना और कन्या पूजन, मंदिरों में उमड़ी भीड़

General Desk 19 October, 2026
Boundry Dispute Bansdih
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

प्लॉट पर बाउंड्री निर्माण को लेकर विवाद, सभासद समेत सात लोगों पर केस

General Desk 19 October, 2026
Ballia Jua Arrest
  • Campus रिपोर्ट
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • रसड़ा

जुआ खेलते पकड़े गए 9 लोग, पुलिस ने दो लाख से अधिक की नकदी बरामद की

General Desk 19 October, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.