Skip to content
21 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Since 2012. Still here. Ballia LIVE

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • स्पेशल/Exclusive
  • ऐतिहासिक फिल्म मुगल-ए-आजम के निर्देशक के.आसिफ के जन्म-शताब्दी वर्ष पर कार्यक्रम का आयोजन
  • स्पेशल/Exclusive

ऐतिहासिक फिल्म मुगल-ए-आजम के निर्देशक के.आसिफ के जन्म-शताब्दी वर्ष पर कार्यक्रम का आयोजन

Remote Desk 18 September, 2021 1 minute read
K Asif Mughle Azam

इटावा. हिंदी सिनेमा को मुगले आजम जैसी आइकॉनिक फिल्म को तोहफा देने वाले प्रसिद्ध निर्देशक के. आसिफ का यह जन्म शताब्दी वर्ष चल रहा है. के. आसिफ का जन्म 14 जून, 1922 को इटावा शहर के मोहल्ला कटरा पुर्दल खां में हुआ था. मुफलिसी से घिरे हुए के. आसिफ ने इस्लामिया इंटर कालेज में सिर्फ आठवीं तक ही पढ़ाई कर पाए. इसके बाद वे मायानगरी मुंबई चले गए और वहां दर्जी का काम करने लगे लेकिन, सिनेमा के प्रति उनकी दिवानगी ने उन्हें अव्वल दर्जे का निर्देशक बना दिया.

 

‘मुगले आज़म’ फिल्म को बनाने के लिए के. आसिफ ने प्रसिद्ध सिने स्टूडियो ‘अमौस सिने लैबोरेटरी’ के मालिक शिराज अली हकीम के साथ मिलकर काम करना शुरू किया, इससे पहले हाकिम ने के. आसिफ के डायरेक्शन में बनने वाली पहली फिल्म ‘फूल’ 1945 में भी उनके साथ काम किया था. फिल्म फूल को हिंदी सिनेमा की सबसे पुरानी मल्टीस्टारर फिल्मों में से एक माना जाता है. के. आसिफ मशहूर फिल्म निर्माता ही नहीं बेहतरीन लेखक भी थे. उन्होंने भारतीय सिनेमा की सबसे भव्य और ऐतिहासिक माइलस्टोन फिल्म मुग़ले आजम बनाकर अमरता हासिल कर ली. वर्ष1949 में के. आसिफ ने शहीद-ए-आजम ‘भगत सिंह’ पर ख्वाजा अहमद अब्बास के साथ फिल्म निर्माण का काम शुरू किया था और 1951 में उनकी निर्मित ‘हलचल’ फिल्म रिलीज होते ही सिने प्रेमियों के जेहन पर छा गई.

 

बताते चलें कि मुगल-ए-आजम के निर्माण का शुरूआती दौर भारी उथल-पुथल का रहा. आजादी और विभाजन की भयावह त्रासदी में शिराज अली हाकिम ने अपना स्टूडियो बेच दिया और एक्टर हिमाल्यवाला पाकिस्तान चले गए लेकिन इन सब परिस्थियों को जूझते हुए के. आसिफ ने मुंबई में अपने जिन्दा ख्वाबों की ताबीर में दिन-रात जुटे रहे. के. आसिफ को पाकिस्तान जाना गंवारा नहीं था, तब के. आसिफ की मुलाकात फेमस सिने स्टूडियो के मालिक शापूरजी से हुई. उन्होने के. आसिफ के ‘मुगले आजम’ के सपने को पर्दे पर उतारने में भरपूर मदद की.

 

आखिरकार 14 वर्ष के लंबे इंतजार के बाद 5 अगस्त, 1960 को 150 सिनेमा घरों में रिलीज किया गया था, जिसने अपने पहले ही हफ्ते में 40 लाख रुपये की रिकार्ड कमाई कर तहलका मचा दिया और पूरी दुनिया के शिलालेख में दर्ज हो गया. यह पूरी फिल्म ब्लैक एंड वाइट है और सिर्फ एक गाना इसमें रंगीन है. इसी मलाल में के. आसिफ ने वर्ष 1963 से ‘लव एंड गाड’ कलर फिल्म बनाने के लिए जी जान से जुटे थे लेकिन रिलीज होने से पहले ही के. आसिफ महज 48 वर्ष की उम्र में दुनिया से रूखसत हो गए.

 

‘चंबल फाउंडेशन’ ने देश की धरोहर महान फिल्मकार के. आसिफ के नाम पर ‘चंबल इंटनेशनल फिल्म फेस्टिवल’ की शुरूआत की. जिसका पांच वर्ष से लगातार आयोजन होता रहा है. के. आसिफ की विरासत को याद करने के लिए के. आसिफ़ जन्म-शताब्दी समारोह समिति बनाई गई है जो उनकी जन्मभूमि से लेकर कर्मभूमि तक विविध आयोजन करेगी. कोविड की वजह से उनके जन्मदिवस (14 जून) पर होने वाले आयोजन को टाल दिया गया था.

25 सितंबर को 2.30 बजे दिन में के. आसिफ़ जन्म-शताब्दी समारोह का आयोजन इस्लामिया इंटर कालेज के सभागार में किया जा रहा है, जो कि अपने छात्र के. आसिफ की शिक्षा का गवाह रहा है. इस बार जन्म शताब्दी समारोह का थीम ‘सिनेमा-संसार : कला या बाज़ार’ रखा गया है. जिसे राज्यसभा टीवी के पूर्व एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर और फिल्मकार राजेश बादल, प्रसिद्ध फिल्म समीक्षक अजीत राय, कर्मवीर के संपादक डॉ. राकेश पाठक, चंबल इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के ज्यूरी चेयरमैन प्रोफेसर मोहन दास संबोधित करेंगे. के. आसिफ जन्म-शताब्दी समारोह आयोजन समिति में कार्यक्रम संयोजक पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष फुरकान अहमद, प्रेस क्लब इटावा के अध्यक्ष दिनेश शाक्य, इस्लामिया इंटर कालेज के प्रिंसिपल गुफरान अहमद, दस्तावेजी फिल्म निर्माता शाह आलम आदि शामिल हैं.

Tags: सिनेमा

Post navigation

Previous: बेल्थरारोड में बाबा गणिनाथ जी महाराज का वार्षिक जन्मोत्सव धूमधाम से मना
Next: बेलहरी विकासखंड के ग्राम प्रधानों को लखनऊ से आए ट्रेनर ने दिया प्रशिक्षण

ये भी पढ़ें

AI Generated Image
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • स्पेशल/Exclusive

ChatGPT 80s Photo Trend: Instagram पर क्यों वायरल हो रही हैं 80 के दशक की तस्वीरें, ऐसे बनाएं अपनी Retro Photo

General Desk 10 September, 2026
How to Publish book on Amazon Kdp
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • साहित्य
  • स्पेशल/Exclusive

Amazon पर किताब प्रकाशित करना अब कितना आसान है? जानिए KDP की पूरी प्रक्रिया

General Desk 8 September, 2026
Baghi Ballia 23 August Photo
  • Front Page
  • स्पेशल/Exclusive

22-23 अगस्त 1942 की रात: जब बलिया की पांच दिन की आजादी पर अंग्रेजी फौज ने फिर कब्जा किया

General Desk 23 August, 2026

Recent Posts

  • Ballia-नीलगाय से टकराए बाइक सवार, एक युवक की हालत गंभीर
  • Ballia-बर्थडे पार्टी में फोटोग्राफी के नाम पर बुलाकर बदमाशों ने कैमरा और बाइक लूटी
  • Ballia-अनियंत्रित कार से बचने के प्रयास में ई-रिक्शा गड्ढे में पलटा, चालक गंभीर रूप से घायल
  • Ballia-ससुराल से लाखों के जेवर और नकदी समेटकर फरार हुई बहू? मायके वालों पर लगाया साजिश का आरोप
  • Ballia: शहीद रामप्रवेश यादव की नौवीं पुण्यतिथि पर पूर्व सांसद, पूर्व विधायक समेत बड़ी संख्या में लोगों ने दी श्रद्धांजलि
  • बलिया के गाय पालकों ने रंगीलो काशी नंदी शो में जीते दो अवार्ड, लाखों रुपए इनाम में मिले
  • Ballia-सरसों के तेल की जगह सत्यानाशी का तेल खाने से हुईं एक ही परिवार के तीन लोगों मौतें, जांच में खुलासा
  • Ballia News:डीएम बलिया और एसपी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनीं जनसमस्याएं, 9 का मौके पर निस्तारण
  • Ballia-बेल्थरारोड में धूमधाम से मनाया गया बाबा गणिनाथ जन्मोत्सव, भव्य शोभायात्रा और सामूहिक हवन में उमड़े लोग
  • महावीरी झंडा जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए एएसपी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक
  • Ballia-राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेल कर लौटीं सोनाडीह की तीन बेटियों का स्टेशन पर हुआ स्वागत
  • Ballia-विवाहिता ने पति से जताया जान का खतरा, फोन कॉल पर तुरंत एक्शन में आई पुलिस
  • Ballia-सरयू की बाढ़ में घर-खेत बहे, अब ठोस व्यवस्था की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
  • Ballia-रसड़ा कोतवाली क्षेत्र में मां-बेटी के मर्डर से सनसनी, पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर जांच शुरू की
  • Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’
  • Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन
  • Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान
  • ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक
  • Ballia-पिता के हत्यारों से परिवार को खतरा! मुख्यमंत्री से मिलने की मांग पर अड़ी पूर्व सीआरपीएफ जवान की पुत्री
  • Ballia: सृष्टि के शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से की गई पूजा, विशाल भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
  • Ballia-उमेश चौरसिया हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार
  • Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष
  • उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग
  • Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका
  • Ballia-पूर्व सीआरपीएफ जवान हत्याकांड का 25 हजार का एक इनामी आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने मांगा जन-सहयोग

You may have missed

Sear CHC
  • Accident
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-नीलगाय से टकराए बाइक सवार, एक युवक की हालत गंभीर

General Desk 20 September, 2026
Kotwali Bansdih 2025
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-बर्थडे पार्टी में फोटोग्राफी के नाम पर बुलाकर बदमाशों ने कैमरा और बाइक लूटी

General Desk 20 September, 2026
road accident Symbolic
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-अनियंत्रित कार से बचने के प्रयास में ई-रिक्शा गड्ढे में पलटा, चालक गंभीर रूप से घायल

General Desk 20 September, 2026
Thana Bansdih Road
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-ससुराल से लाखों के जेवर और नकदी समेटकर फरार हुई बहू? मायके वालों पर लगाया साजिश का आरोप

General Desk 20 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.