Skip to content
28 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia LIVE Since 2012 | Published by Mriegank SHEKHAR

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • Uncategorised
  • भारत में तो भ्रष्ट, पांच फीसदी से भी कम लोग हैं – चंद्रशेखर
  • Uncategorised

भारत में तो भ्रष्ट, पांच फीसदी से भी कम लोग हैं – चंद्रशेखर

चंद्रशेखर जी आजादी की 50वीं वर्षगांठ के मौके पर 14 अगस्त 1997 को रेडिफ डॉट कॉम पर लोगों के सांथ चैट के लिए उपलब्धं हुए थे और उनके ऐसे सवालों का खुलकर जबाब दिया, जो लोगों को आज भी मथते हैं. लवकुश सिंह प्रस्तुत कर हैं तब के समय के कुछ चनिंदा सवाल-जबाब के मुख्य अंश
News Desk 16 April, 2017 1 minute read
Chandra_Shekhar_(cropped)

पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की जयंती पर विशेष
चंद्रशेखर जी आजादी की 50वीं वर्षगांठ के मौके पर 14 अगस्त 1997 को रेडिफ डॉट कॉम पर लोगों के सांथ चैट के लिए उपलब्धं हुए थे और उनके ऐसे सवालों का खुलकर जबाब दिया, जो लोगों को आज भी मथते हैं. लवकुश सिंह प्रस्तुत कर हैं तब के समय के कुछ चनिंदा सवाल-जबाब के मुख्य अंश

चंद्रशेखर जी, राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के भाषणों में भ्रष्टा चार और उसके खिलाफ अभियान चलाने को लेकर बड़ी-बड़ी बातें होती हैं. क्या आपकों लगता है कि हमारे समाज से भ्रष्टा चार का खात्मा़ संभव है ?

मै राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से सहमत नहीं हूं. भारत में करीब 95 फीसदी लोग कड़ी मेहनत के बाद जीने लायक साधन जुटा पाते हैं. मात्र पांच फीसदी लोगों के पास ही भ्रष्ट होने के मौके हाते हैं. इनमें भी कुछ फीसदी लोग अपना काम पूरी ईमानदारी और गरिमा के सांथ करते हैं. इस तरह भ्रष्टाचार में लिप्त केवल कुछ फीसदी लोगों से ही देश नहीं बनता है. यह दर्भाग्य पूर्ण है कि जो लोग, जिम्मेवारी वाले पदों पर बैठे हैं, वह दुष्प्रचार में जुटे हैं और भ्रष्टाचार की चर्चा इस प्रकार करते हैं, मानों यह पूरे देश में फैली सबसे बड़ी समस्यां है. असल में यह उच्च् पदों पर बैठे लोगों के इच्छांशक्ति की कमी का नतीजा है. जरूरत इस बात की है कि जो लोग इस स्थिति में बदलाव लाने की स्थिति में हैं, उन्हें केवल आदर्शवादी भाषण देने के बजाय, भ्रष्टाचार को जड़ से खत्म करने के लिए काम करना चाहिए.

चंद्रशेखर जी, आप कहते हैं कि देश में पांच फीसदी लोग ही भ्रष्ट हैं, तो फिर चारा से लेकर जूता घोटाले तक देश में लगातार नए-नए घाटाले क्योंप सामने आ रहे हैं ? हम अब किसका हवाला दें इस देश में ?

मैं यह नहीं कहता कि देश में पांच फीसदी लोग भ्रष्ट ही हैं. मै तो कहता हूं कि देश में मुश्किल से पांच फीसदी लोगों के पास ऐसे मौके हैं, जो चाहें तो भ्रष्ट हो सकते हैं, किंतु इनमें से काफी संख्या ऐसे लोगों की है, जो पूरी ईमानदारी के सांथ अपना काम कर रहे हैं. भ्रष्टाचार की खबरें लगातार मीडिया में छाए रहने का मुख्य कारण यह है कि राजनेताओं को निजी रंजिश में आरोप-प्रत्यारोप लगाने में एक प्रकार से मजा आता है. मेरा मानना है कि ऐसे मामलों में जांच पुलिस की ऐसी शाखा द्वारा कराई जानी चाहिए, जिसमें राजनेताओं का किसी प्रकार का हस्तक्षेप न हो. मै इस बात का कोई औचित्य नहीं समझ पाता कि नेता एक-दूसरे के खिलाफ आरोप लगाने के लिए, मंच के रूप में ससंद का इस्तेेमाल करते हैं.

सर, देश में वह कौन सा व्यक्ति स्थान रखता है, जो आपकी नजर में अगले 50 वर्षों के लिए भारत के विकास का मार्गदर्शक बन कर उभर सकता है ?

आजादी के आंदोलन के दौरान महात्मा गांधी ने देश के लोगों को गूढ़ संदेश दिया था. निर्भय बनों, फिर कोई तुम्हे हरा नहीं सकता. आज हमारे देश में अश्लील और दिखावटी जीवन शैली कई तरह के समाजिक तनावों का कारण बन रही है. जबकि हमारे धर्म ग्रंथों एवं संत महात्माओं ने सदियों पहले से यह कहा है कि हमेशा उपलब्ध संसाधनों के सांथ ही जीना सीखों, सदा जीवन और उच्च विचार को जीवन में आगे बढ़ने का सुत्र बनाओ. यह कोई नारा नहीं था, बल्कि देश की समृद्धि के मद्देनजर जनता को मेहनत के लिए उत्साहित करने की एक रणनीति थी. आज हमें फिर से अपने प्राकृतिक संसाधनों पर निर्भर रहने की जरूरत है, जो अभी भी बहुतयात उपलब्ध हैं. इसके अलावा अपने लोगों के बीच बेहतर सामंजस्य स्थापित करने की जरूरत है, जो बहुत थोड़े संसाधनों मे संतुष्ट हैं. यह दुनिया बहुत ही निर्दयी है. यदि हम खुद की मदद नहीं करेंगे तो, कोई दूसरा हमारी मदद करने नहीं आएगा. इस भावना के सांथ यदि हम आगे बढ़ें, तो देश के सामने ऐसी कोई समस्या नहीं है, जिसे हम खुद हल नहीं कर सकते हैं.

चंद्रशेखर जी, भारतीय लोकतंत्र के बारे में आपके विचार क्या हैं ? मुझे लगता है कि सत्ता वर्ग ने लोकतंत्र की अवधारण का दुरूपयोग किया है. क्या आप इस संबंध में अपनी राय से अवगत कराने की कृपा करेंगे ?

भारत में लोकतंत्र की जड़ें जम रही हैं. यह न केवल आजादी के बाद पांच दशकों में हासिल अनुभवों के कारण संभव हुआ है, बल्कि लोकतंत्र हमारे देश की संस्कृति और स्वभाव से बना है. आज से करीब दो हजार साल पहले, दुनिया का पहला लोकतंत्र इसी भारत के वैशाली में स्थापित हुआ था. द्धितीय विश्वयुद्ध के बाद एशिया, अफ्रिका और लातिन अमेरिका के बहुत से देशों ने अपने यहां लोकतंत्र का प्रयोग किया, किंतु भारत अकेला देश है, जहां कई तरह की जटिल समस्यायओं एवं चुनौतियों के बावजूद, यह अब भी कायम है. हालांकि आजादी के बाद पहली बार जिन लोगों को शासन करने का अवसर मिला, उनमें से कुछ ने भारत में लोकतंत्र को खत्म करने का विचार भी दिया था, बावजूद इसके देश में लोकतंत्र का कायम रहना, हमें आश्वस्त करता है कि आज की तमाम चुनौतियों और समस्याओं के बावजूद, यहा लोकतंत्र आगे भी कायम रहेगा.

Post navigation

Previous: 15/04/2017 – आज की खबरें अभी पढ़ें, सिर्फ 1 मिनट में
Next: बहन की गड़ासी से काट कर हत्या, गिरफ्तार

ये भी पढ़ें

IMG-20260221-WA0021
  • Front Page
  • Uncategorised
  • जिला जवार
  • फोटो गैलरी
  • बलिया शहर

खादी ग्रामोद्योग बोर्ड का जागरूकता शिविर, युवाओं को स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी

Ashish 21 February, 2026
CMO ko Gyapan Ballia
  • Uncategorised
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

बलिया जिला अस्पताल में अव्यवस्था और भ्रष्टाचार का आरोप, सामाजिक कार्यकर्ता ने उठाई 11 सूत्रीय मांग

General Desk 9 February, 2026
Nagara Badmash arrest
  • Front Page
  • Uncategorised
  • बेल्थरा रोड
  • ब्रेकिंग न्यूज

Ballia-पुलिस मुठभेड़ में पांच बदमाश और चोरी के जेवरात खरीदने वाला स्वर्णकार गिरफ्तार

General Desk 29 June, 2025

Recent Posts

  • तीन दिन से हो रही बारिश में पंचायत भवन का छज्जा भरभराकर गिरा
  • स्व.रामगोविंद चौधरी को अंतिम विदाई देने उमड़ा जनसैलाब, पैतृक गांव गोसाईंपुर में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार
  • स्व.रामगोविंद चौधरी की अंतिम यात्रा में टूटे दलीय बंधन, सत्ता पक्ष के नेता भी अंतिम दर्शन को पहुंचे
  • तीन दिन से लापता युवक का शव ताल के पास मिला, गमछे से पेड़ में बंधा था शव,जांच में जुटी पुलिस
  • बारिश और आंधी से जनजीवन अस्त-व्यस्त, जगह-जगह पेड़ व बिजली के खंभे गिरने से विद्युत सप्लाई प्रभावित
  • रामगोविंद चौधरी के निधन पर बोले विधायक ‘हमने अपना अभिभावक खो दिया, समाजवाद की अपूरणीय क्षति’
  • डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल के लिए रेफर
  • पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी को श्रद्धांजलि, जानिए दो साल जेल से 8 बार विधायक चुने जाने की कहानी
  • बलिया के बड़े समाजवादी चेहरे रामगोविंद चौधरी नहीं रहे, चुनाव से पहले सपा को बहुत बड़ा झटका
  • करीब एक दर्जन बकाएदारों के बिजली कनेक्शन काटे गए, सघन चेकिंग अभियान में  50 हजार रुपये वसूले
  • Ballia-सात दिन के पूजन-अर्चन के बाद गणपति प्रतिमा का विसर्जन
  • ‘नमामि भारतम्-वंदे भारत’ कार्यक्रम में वंदे मातरम् का सामूहिक गायन
  • डैंपनर भी नहीं रोक पाया सरयू की धार, अब घरों पर मंडरा रहा कटान का खतरा
  • बांसडीह में सपा का शक्ति प्रदर्शन, नए जिलाध्यक्ष सुनील मौर्य के स्वागत में रैली जैसा माहौल
  • नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने बताईं प्रशासन की प्राथमिकताएं, गरीबों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर विशेष जोर
  • बांसडीह कस्बे में हाईटेक इंतजाम, एडवांस वर्टिकल बुलेट कैमरे और हाईमास्ट लाइट से सुरक्षा होगी पुख्ता
  • नहर में मिला पांच दिन से लापता ई-रिक्शा चालक का शव
  • रात में घर से निकले निकले 70 वर्षीय वृद्ध अंधेरे में पोखरे में गिरे, सुबह मिला शव
  • बलिया के नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने संभाली कमान, विदाई समारोह में मंगला प्रसाद सिंह को दी गईं शुभकामनाएं
  • सरयू का घटता पानी कर रहा तेज कटान… सुल्तानपुर पोखरा में आबादी से चंद कदम दूर नदी
  • बलिया के पहले विधायक पं. राम अनन्त पाण्डेय की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि, नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत
  • पुलिस ने महंगे कैमरा लूटने वाले गिरोह को दबोचा, फोटोग्राफी बुकिंग के बहाने बुलाते थे और लूट लेते थे
  • धूमधाम से निकला महावीरी झंडा जुलूस, दिखा आस्था, रोमांच और भाईचारे का संगम
  • स्नातकोत्तर महाविद्यालय बांसडीह में राष्ट्रीय संगोष्ठी, विषय विशेषज्ञों के साथ विधायक केतकी सिंह ने भी रखे विचार
  • कटान में खेत और घर गंवाने वाले किसानों को सरकार की तरफ से दिया गया मुआवजा

You may have missed

Belthra Panchayat Bhavan
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

तीन दिन से हो रही बारिश में पंचायत भवन का छज्जा भरभराकर गिरा

General Desk 27 September, 2026
Ramgovind chaudhari Antim yatra 1
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • बांसडीह
  • शोक समाचार
  • सिकंदरपुर

स्व.रामगोविंद चौधरी को अंतिम विदाई देने उमड़ा जनसैलाब, पैतृक गांव गोसाईंपुर में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

General Desk 27 September, 2026
Sanjay Nishad at Bansdih
  • जिला जवार
  • बांसडीह

स्व.रामगोविंद चौधरी की अंतिम यात्रा में टूटे दलीय बंधन, सत्ता पक्ष के नेता भी अंतिम दर्शन को पहुंचे

General Desk 27 September, 2026
Belthra Body Found
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

तीन दिन से लापता युवक का शव ताल के पास मिला, गमछे से पेड़ में बंधा था शव,जांच में जुटी पुलिस

General Desk 27 September, 2026

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.