Skip to content
12 October, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia LIVE Since 2012 | Published by Mriegank SHEKHAR

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png
https://youtu.be/QLQNSZ6BKRQ?si=Rpp6OaPemgBQ5gn8
https://youtu.be/u-hTDfCu66I?si=-zshHn9S3G0_F2bx
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • बलिया समेत पूरे पूर्वांचल में इस साल अच्छी बारिश के आसार
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • स्पेशल/Exclusive

बलिया समेत पूरे पूर्वांचल में इस साल अच्छी बारिश के आसार

वाराणसी में गंगा एवं वरुणा किनारे बसे लोगों की धुकधुकी बढ़ गई है. हालांकि प्रयागराज, मिर्जापुर, फाफामऊ, बलिया और गाजीपुर में गंगा स्थिर हैं.
News Desk 26 June, 2020 1 minute read
RAIN

वाराणसी। उत्तर प्रदेश में मानसून की मेहरबानी जारी है और पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के पूर्वी हिस्सों में ज्यादातर स्थानों पर बारिश हुई. आंचलिक मौसम केंद्र की रिपोर्ट के मुताबिक प्रदेश के पूर्वी भागों में मॉनसून सक्रिय है, जबकि पश्चिमी हिस्सों में यह सामान्य है. पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के पूर्वी इलाकों में ज्यादातर स्थानों पर वर्षा हुई. वहीं, राज्य के पश्चिमी भागों में कुछ स्थानों पर भी बादल बरसे. इस अवधि में सबसे ज्यादा 12 सेंटीमीटर बारिश सलेमपुर (देवरिया) में हुई.

इसके अलावा एल्गिन ब्रिज (बाराबंकी) में नौ सेंटीमीटर, फुरसतगंज (अमेठी) में आठ, चंद्रदीप घाट (गोंडा) में सात, रामनगर (बाराबंकी), फतेहपुर (बाराबंकी) अंकिन घाट (कानपुर देहात) और बलरामपुर में छह-छह सेंटीमीटर, चुर्क (सोनभद्र), सफीपुर (उन्नाव), जौनपुर, अकबरपुर (अंबेडकर नगर), कन्नौज और सुल्तानपुर में पांच-पांच, रॉबर्ट्सगंज (सोनभद्र), बहराइच, आजमगढ़, बिंदकी (फतेहपुर) तुरतीपार (बलिया), जौनपुर, बदायूं, बरेली तथा आंवला (बरेली) में चार-चार सेंटीमीटर वर्षा दर्ज की गई.

अगले 24 घंटों के दौरान भी प्रदेश के पूर्वी हिस्सों में ज्यादातर स्थानों पर बारिश होने की संभावना है. वहीं राज्य के पश्चिमी भागों में कुछ जगहों पर वर्षा हो सकती है. प्रदेश में बारिश का यह सिलसिला आगामी 29 जून तक जारी रहने की संभावना है. केंद्रीय जल आयोग के अनुसार बुधवार की सुबह आठ बजे वाराणसी में गंगा का जल स्तर 60.11 मीटर था.

वहीं अगले दिन 24 घंटे बाद गुरुवार की सुबह आठ बजे तक तक बढकऱ 60.35 मीटर पर हो गया. वहीं जलस्तर में बढ़ाव रात तक जारी रहा. वहीं 36 घंटे बाद रात आठ बजे तक यह आंकड़ा 60.47 मीटर पर पहुंच गया था. यानी 36 घंटे में गंगा का जलस्तर 36 सेमी तक बढ़ गया था. बढ़ाव के साथ निचले घाटों व सीढिय़ों से गंगा का पानी घाट के मुख्य प्लेटफार्म की ओर बढऩे लगा है. गंगोत्री सेवा समिति की ओर से दशाश्वमेध घाट पर दैनिक गंगा आरती के लिए प्रयुक्त होने वाली मढ़ी तक पानी पहुंच गया है. नौकाओं की सुरक्षा के लिए मांझियों ने रात भर घाट पर पहरा दिया. पिछले साल बाढ़ के कारण जमकर तबाही हुई थी. सैकड़ों घरों के लोगों को राहत शिविर में रहना पड़ा था. वाराणसी में गंगा एवं वरुणा किनारे बसे लोगों की धुकधुकी बढ़ गई है. हालांकि प्रयागराज, मिर्जापुर, फाफामऊ, बलिया और गाजीपुर में गंगा स्थिर हैं.

औवा बौवा बहे बतास, तब होवै वर्षा की आस

इसी क्रम में अमरनाथ मिश्र स्नातकोत्तर महाविद्यालय, दुबेछपरा, बलिया के पूर्व प्राचार्य एवं समग्र विकास शोध संस्थान के सचिव पर्यावरणविद् डॉ. गणेश कुमार पाठक ने मानसून की गतिविधियों के संदर्भ में आज एक भेंटवार्ता में बताया कि कई वर्षों के पश्चात इस वर्ष मानसून अपने नियत समय पर आकर बलिया सहित पूर्वांचल के जिलों में भरपूर वर्षा प्रदान करते हुए पूरे उत्तर- प्रदेश में छा गया है. किंतु इधर दो दिनों से वर्षा की गति धीमी है. यद्यपि की इन दो दिनों में भी बादल छाए रहे और कहीं- कहीं हल्की बारिश भी हुई

डॉ. पाठक ने बताया कि पुणे से प्रकाशित इधर हाल के दिनों के मौसम मानचित्र के अध्ययन, मानसून की बढ़ती एवं बदलती गतिविधियों एवं पूर्वानुमान बताने वाली विभिन्न एजेंसियों, संस्थाओं द्वारा जारी मानसून की गतिविधियों तथा वर्षा के आँकलन के आधार यह कहा जा सकता है कि बलिया सहित पूर्वांचल में वर्षा की दो दिनों की सुस्ती के पश्चात पुनः शनिवार से सोमवार तक अर्थात् 27 जून से 29 जून तक वर्षा होने की प्रबल संभावना है. इन दिनों शनिवार को 35 से 60 प्रतिशत, रविवार को 66 से 86 प्रतिशत एवं सोमवार को 37 से 91 प्रतिशत तक भारी वर्षा होने की संभावना है.

फिर भी स्थानीय मौसम की गतिविधियों, प्रबलता एवं विशिष्टताओं के आधार पर इस वर्षा में कमी- बेसी भी हो सकती है. डॉ. पाठक ने यह भी बताया कि आज सुबह से ही कभी पूर्वी तो कभी पश्चिमी वायु प्रवाहित हो रही है. ऐसी परिस्थति में अमूमन जोरदार वर्षा होती है. इस आधार पर आज शुक्रवार की रात में भी वर्षा हो सकती है.

इस संदर्भ में महाकवि घाघ ने भी कहा है कि औवा बौवा बहे बतास, तब होवै वर्षा की आस

अर्थात जब वर्षा ऋतु में कभी इधर और कभी उधर की, कभी तेज एवं कभी मंद तथा अनिश्चित हवा चलने लगे तो अवश्य वर्षा होगी. घाघ ने यह भी कहा है कि- खन पुरवाई, खन पछियाव, खन-खन बहै बबुरा बाय. जो बादर – बादर में जाय, घाघ कहै जल कहाँ समाय. एक अन्य कहावत में घाघ ने कहा है कि- पुरवा में जब पछुवा बहे, हँसि के नारि पुरूष से कहे. ऊ बरसे, ई करे भतार, कहे घाघ यह सगुन विचार. घाघ कवि के इन कहावतों के आधार पर भी इधर तीन -चार दिनों तक अच्छी वर्षा होने की सम्भावना है.

Tags: बारिश मौसम वाराणसी

Post navigation

Previous: पहली बारिश से घाघरा का तांडव शुरू, 40 बीघा खेत घाघरा नदी में समाहित
Next: बलिया में दो महिलाओं समेत तीन और कोरोना पॉजिटिव केस की पुष्टि

ये भी पढ़ें

5dc11435-779b-40be-9604-f5ffadd07176-1
  • Front Page
  • स्पेशल/Exclusive

Rekha Birthday: 72 साल की उम्र में भी कायम है खूबसूरती और अदाकारी का जादू, जानिए संघर्ष से शिखर तक पहुंचने की कहानी

Central Desk 10 October, 2026
AI Generated Image
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • स्पेशल/Exclusive

ChatGPT 80s Photo Trend: Instagram पर क्यों वायरल हो रही हैं 80 के दशक की तस्वीरें, ऐसे बनाएं अपनी Retro Photo

General Desk 10 September, 2026
How to Publish book on Amazon Kdp
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • साहित्य
  • स्पेशल/Exclusive

Amazon पर किताब प्रकाशित करना अब कितना आसान है? जानिए KDP की पूरी प्रक्रिया

General Desk 8 September, 2026

Recent Posts

  • Rekha Birthday: 72 साल की उम्र में भी कायम है खूबसूरती और अदाकारी का जादू, जानिए संघर्ष से शिखर तक पहुंचने की कहानी
  • श्रद्धांजलि देकर बोले अखिलेश यादव- स्व. रामगोविन्द चौधरी का संघर्ष खाली नहीं जाएगा, 2027 में मिलेगी बड़ी जीत
  • शिक्षा, रोजगार और विकास के मुद्दों पर जागरूक रहे युवा-सुभासपा महासचिव
  • अवैध पटाखा मामले में दूसरा आरोपी अब तक फरार, मकान में छिपाकर रखे थे छह लाख के पटाखे
  • तीन सड़क हादसों में एक महिला सहित सात लोग घायल, तीन की हालत गंभीर
  • बदहाल सड़क की मरम्मत के लिए ग्रामीणों का धरना जारी, ग्रामीण बोले जर्जर सड़क पर आए दिन हो रहीं दुर्घटनाएं
  • स्वर्गीय रामगोविंद चौधरी को श्रद्धांजलि देने अखिलेश यादव, संजय सिंह समेत तमाम नेता पहुंचेंगे बलिया
  • सरयू की लहरें निगल रहीं गांव, अस्तित्व बचाने के लिए ग्रामीणों की बैठक, सरकारी कार्यों से संतुष्ट नहीं
  • झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, चपेट में आने से व्यक्ति की मौत, दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल
  • तेज रफ्तार बाइक से आमने-सामने की टक्कर में युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
  • आम्रपाली दुबे की नई फिल्म बीवी हो तो ऐसी का ट्रेलर रिलीज, पारिवारिक रिश्तों के पेंच और हास्य का फुल डोज
  • बेल्थरारोड में लाखों रुपए कीमत के पटाखे जब्त, अवैध भंडारण पुलिस की छापेमारी
  • मारपीट और गाड़ी में तोड़फोड़ के मामले में केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस
  • बेल्थरारोड क्षेत्र में बदहाल बिजली व्यवस्था की शिकायतों पर विधायक हंसूराम ने अधिकारियों को दिया अल्टीमेटम
  • ग्राम पंचायत की ओर से स्कूल में बिछाई जा रहीं इंटरलाकॉकिंग ईंटें, बच्चों को मिलेगा साफ-सुथरा परिसर
  • गाली-गलौच और मारपीट के आरोप में महिला की शिकायत पर पड़ोसी व्यक्ति पर केस दर्ज
  • बेल्थरारोड क्षेत्र में 613 करोड़ की परियोजना से बदल जाएगी तस्वीर, सरयू पर नया पुल और रेल ओवर ब्रिज निर्माण तेजी से जारी
  • गरीब, शोषित और वंचितों की आवाज थे रामगोविंद चौधरी- सैदपुरा में सपा समर्थकों ने दी श्रद्धांजलि
  • नवरात्र, दुर्गापूजा, दशहरा त्योहारों पर शांति बनाए रखने की रणनीति के लिए बैठक
  • बेल्थरारोड क्षेत्र में सरयू नदी खतरे के निशान से 96 सेमी ऊपर, तटीय गांवों के लोगों की चिंता बढ़ी
  • सड़क किनारे लगे खंभे से टकराकर बाइक सवार की मौत, एक घायल
  • सर्वाइकल कैंसर के प्रति महिलाओं को किया जागरूक, स्वास्थ्य अधिकारों और कानूनी सहायता की दी गई जानकारी
  • प्रधानमंत्री को राखी भेजने वाली छ: छात्राएं सम्मानित, बच्चों को बताया गया पत्र लेखन का महत्व
  • गिरे पेड़ का तना सड़क पर छोड़ दिया, टकराकर बाइक सवार युवक घायल
  • दानवीर भामाशाह सम्मान समारोह में समाजसेवियों का सम्मान

You may have missed

5dc11435-779b-40be-9604-f5ffadd07176-1
  • Front Page
  • स्पेशल/Exclusive

Rekha Birthday: 72 साल की उम्र में भी कायम है खूबसूरती और अदाकारी का जादू, जानिए संघर्ष से शिखर तक पहुंचने की कहानी

Central Desk 10 October, 2026
Akhilesh Yadav gosaipur
  • जिला जवार
  • सिकंदरपुर

श्रद्धांजलि देकर बोले अखिलेश यादव- स्व. रामगोविन्द चौधरी का संघर्ष खाली नहीं जाएगा, 2027 में मिलेगी बड़ी जीत

General Desk 9 October, 2026
Arvind Rajbhar Belthra
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

शिक्षा, रोजगार और विकास के मुद्दों पर जागरूक रहे युवा-सुभासपा महासचिव

General Desk 9 October, 2026
Belthra Patakha Jabt
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

अवैध पटाखा मामले में दूसरा आरोपी अब तक फरार, मकान में छिपाकर रखे थे छह लाख के पटाखे

General Desk 8 October, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.